Fact Check

Advertise on podcast: Fact Check

Categories
This podcast has
1000 episodes
Language
Publisher
Explicit
No
Date created
2020/07/20
Latest episode
2025/05/06
Average duration
5 min.
Release period
2 days

Description

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़लत, यहां पता कर सकते हैं. रोज़ फॉलो कीजिए और अपने संगी-साथियों और रिश्तेदारों तक भी सही जानकारी पहुंचाइए.

Unlock Fact Check podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Social media

Check Fact Check social media presence


Podcast episodes

Check latest episodes from Fact Check podcast


नैनीताल में मुस्लिमों की दुकानों में आगजनी के वीडियो का क्या है सच?: फैक्ट चेक
2025/05/06
उत्तराखंड के नैनीताल में उस्मान नाम के एक मुस्लिम युवक को एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दुकानों में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. मौके पर मौजूद लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग अपना सामान समेटकर भागते नजर आ रहे हैं. दुकानों से उठती आग की लपटों के बीच सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल है. वीडियो शेयर करने वालों का दावा है कि ये नैनीताल का ही दृश्य है, जहां नाबालिग बच्ची से बलात्कार के आरोपी मोहम्मद उस्मान को लेकर नाराज़ लोगों ने मुस्लिमों की दुकानों को आग के हवाले कर दिया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई? सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.
more
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पोस्ट शेयर करने पर हिन्दू परिवार को मुसलमानों ने पीटा?: फैक्ट चेक
2025/05/05
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुछ लोगों के सिर पर सफेद टोपी देखी जा सकती है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना पुणे की है, जहां एक हिंदू परिवार ने पाकिस्तान के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, जिसके बाद कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उस परिवार पर हमला कर दिया, सच क्या है, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.
more
बजरंग दल पर मस्जिद में आग लगाने के आरोप, जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
2025/05/02
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें किसी इमारत को धू-धूकर जलते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के साथ चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है कि यह एक मस्जिद थी जिसमें बजरंग दल के लोगों ने आग लगा दी. इस सांप्रदायिक दावे के साथ यह वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई यूजर्स शेयर कर चुके हैं. कई लोग इसे सच मान कर कमेंट में 'अल्लाह हू अकबर' लिख रहे हैं. साथ में कई लोग सरकार पर निशाना भी साध रहे हैं. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पाकिस्तान को हड़काया? क्या है वीडियो का सच: फैक्ट चेक
2025/05/01
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गई है. इस घटना के बाद भारत ने पाक़िस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं. कई देशों ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ एकजुट होने की बात कही है. दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में मेलोनी को तेज-तर्रार भाषण देते हुए देखा जा सकता है. यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि मेलोनी ने अपने इस भाषण में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
सिंधु जल संधि रुकने के बाद पाकिस्तान में कोहराम? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
2025/04/30
पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से स्थगित की गई सिंधु जल संधि को लेकर चर्चा हो रही है कि इसका पाकिस्तान पर क्या फर्क पड़ेगा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें किसी इंडोर स्टेडियम में हजारों मुसलमान इकट्ठा हैं. वीडियो में आगे कुछ और भी क्लिप्स हैं जिनमें सड़कों पर भी मुस्लिमों का जुटान देखा जा सकता है. वीडियो के बैकग्राउंड में एक शख्स बोल रहा है, “अपना फैसला वापस लीजिए जनाब-ए-जज, वरना ये मुल्क जाएगा अंधेर की तरफ”. ऐसा कहा जा रहा है कि पानी बंद होने के बाद पाकिस्तान के ये मुसलमान इस तरह इकट्ठा होकर भारत सरकार से फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं. क्या है पूरा मामला, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
पहलगाम आतंकी हमले में संदीप शर्मा नामक शख़्स की हुई गिरफ़्तारी?: फैक्ट चेक
2025/04/29
सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि पहलगाम मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है. इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए शख़्स का नाम संदीप शर्मा है और वो ब्राह्मण है. वीडियो में बताया जा रहा है कि संदीप नाम का ये गैर कश्मीरी हिंदू आतंकवादी, आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करता था. खबर के मुताबिक, पुलिस ने संदीप को अनंतनाग से अरेस्ट किया है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
more
पहलगाम हमले के बाद कश्मीरी नेताओं को पुलिस उठा ले गई? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
2025/04/28
दो लोगों को जबरन पकड़कर ले जाती पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. कुछ लोग इसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की कार्रवाई बताते हुए शेयर कर रहे हैं. ये वीडियो किसी बाज़ार का लग रहा है. सड़क के दोनों तरफ दुकानें दिख रही हैं. कुछ पुलिसकर्मी दो लोगों को खींचकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. ये दोनों लोग पुलिस का काफी विरोध भी करते हैं लेकिन पुलिस वाले उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाते हैं. वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "ये स्थानीय कश्मीरी मुस्लिम नेता है. इसने पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों का साथ दिया अब सेना इसे उठाकर ले जा रही है. अच्छे से ऐसे हर मुस्लिम का इलाज किया जाएगा." क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
more
पहलगाम घूमने गए कपल के हमले में जान गंवाने का झूठा दावा वायरल?: फैक्ट चेक
2025/04/25
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कई महिलाओं ने अपने पतियों को खोया है. इनमें से हरियाणा के रहने वाले विनय नरवाल, कानपुर के शुभम द्विवेदी और अरुणाचल प्रदेश के टागे हैलियांग भी शामिल हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरलहै जिसमें एक आदमी और एक महिला को वादियों के बीच डांस करते देखा जा सकता है. कहा जा रहा है कि इस कपल का ये आखिरी वीडियो था क्योंकि हिंदू होने की वजह से आतंकवादियों ने इन्हें मार डाला. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है - Last video, बस हिंदू होना इनकी गलती थी. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
रफ़ाह के मुद्दे पर मुखर रहे बॉलीवुड सेलेब्स पहलगाम अटैक पर कुछ न बोले?: फैक्ट चेक
2025/04/24
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद दुनियाभर से शोक संदेश आ रहे हैं. कई मशहूर हस्तियों ने इस घटना पर दुख जताया और इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस बीच एक वीडियो कोलाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ बॉलीवुड एक्टर्स की इंस्टाग्राम स्टोरीज़ दिखाई गई हैं. वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीया मिर्ज़ा, नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा की वो इंस्टा स्टोरीज़ हैं, जिनमें उन्होंने मई 2024 में गाज़ा के रफाह शहर पर हुए इज़राइली हवाई हमले की निंदा की थी. इस वीडियो के दूसरे हिस्से में इन्हीं सेलेब्रिटीज़ के कुछ रैंडम पोस्ट और स्टोरीज़ दिखाई गई हैं और इसके सहारे जताने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग पहलगाम अटैक पर ख़ामोश हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
डेडबॉडी के ऊपर बैठे बच्चे का वायरल वीडियो पहलगाम अटैक से जुड़ा है?: फैक्ट चेक
2025/04/23
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 28 लोगों की जान चली गई है. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हैं. इनमें से एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर हो रहा है जिसमें किसी बच्चे को एक शव के ऊपर बैठे हुए देखा जा सकता है. वीडियो के दूसरे हिस्से में वही बच्चा खून से लिपटी कमीज पहने हुए किसी कार के अंदर नजर आता है. साथ ही, किसी महिला की आवाज सुनाई देती है जो उस बच्चे को बिस्किट और चॉकलेट देकर बहलाने की कोशिश कर रही है. लेकिन वो बच्चा बस रोए जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे है कि ये घटना 22 अप्रैल की है, जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इस बच्चे के दादा की हत्या कर दी गई. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
अलीगढ़ में दामाद संग फ़रार हुई महिला की बेटी के वायरल इंटरव्यू का सच: फैक्ट चेक
2025/04/22
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की एक घटना पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है, जिसमें एक सास अपने दामाद के साथ फ़रार हो गई. अब इसी घटना के संदर्भ में एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक लड़की कहती हुई दिखती है कि जब उसका मंगेतर उसके घर आता था, तो उसकी मां खुद तो लिपस्टिक, क्रीम वगैरह लगाकर तैयार हो जाती थी. लेकिन, उसे मेकअप नहीं करने देती थी. इसी लड़की के इंटरव्यू के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिन्हें हजारों लोग अलीगढ़ की घटना से जोड़कर शेयर कर चुके हैं. मगर इनकी सच्चाई क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
नावों पर सवार होकर बंगाल में घुसे बांग्लादेशी मुसलमान? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
2025/04/21
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई हालिया हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों का हाथ होने का आरोप लगाया है. साथ ही, बंगाल में उन इन लोगों की घुसपैठ करवाने के लिए बीजेपी और बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें बड़ी तादाद में मुसलमानों को नावों पर सवार होते देखा जा सकता है. वीडियो के साथ यह धारणा फैलाई जा रही है कि ये मुस्लिम लोग बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहे हैं. इसके साथ बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की जा रही है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद जिबली ट्रेंड का इस्तेमाल नफ़रत फैलाने में हुआ?: फैक्ट चेक
2025/04/18
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'जिबली ट्रेंड' का ज़ोर है. लोग अपना, अपने पालतू जानवरों और अपने परिवार की प्यारी कार्टून जैसी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. इस बीच वक़्फ़ संशोधन क़ानून पास होने के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. इस घटना से जुड़ी कई जिबली-स्टाइल की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर दिखने लगीं. ऑनलाइन शेयर की जा रही इन तस्वीरों में लोग धार्मिक झंडे और हथियार लिए हुए नज़र आते हैं. क्या है पूरा मामला और इसके पीछे का मक़सद क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवार की हत्या के वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
2025/04/17
पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा के बीच, मुर्शिदाबाद के रहने वाले एक परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फोटो  में एक सफेद शर्ट पहने हुए आदमी, लाल साड़ी पहने हुए महिला और एक बच्चा शामिल हैं. इसे शेयर करने वालों की मानें तो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाले इस हिन्दू परिवार को वक़्फ़ क़ानून को लेकर हुई हिंसा के दौरान मुसलमानों की भीड़ ने मार डाला. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more
मुस्लिम लड़की का बुर्का खींचने वाले लोग कौन हैं? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
2025/04/16
एक लड़की को घेरकर उसका बुर्का खींचते हुए कुछ लोगों का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. लड़की काफी डरी हुई लग रही है और चीख रही है. लेकिन उसे घेरकर खड़े लड़के लगातार उसे परेशान करते नज़र आ रहे हैं. कुछ लोग अपने फोन से इस घटना का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं. वहीं इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है और इसमें जो युवक, लड़की का बुर्का खींचता दिख रहा है, वो हिंदू है. क्या है इस घटना का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
more

Podcast reviews

Read Fact Check podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Fact Check & sponsor relevant audience podcasts


What do you want to promote?

Ad Format

Campaign Budget

Business Details