Din Bhar

Advertise on podcast: Din Bhar

Categories
This podcast has
1000 episodes
Language
Publisher
Explicit
No
Date created
2020/08/13
Latest episode
2025/11/08
Average duration
26 min.
Release period
36 days

Description

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand. दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था. फ़ील्ड पर रहने वाले रिपोर्टरों की फौज है हमारे पास, एक्सपर्ट्स का ज़ख़ीरा है. सब होंगे,इस डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस पॉडकास्ट में.

Unlock Din Bhar podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Social media

Check Din Bhar social media presence


Podcast episodes

Check latest episodes from Din Bhar podcast


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
2025/11/08
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जम्मू-कश्मीर के में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, दिल्ली एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक सिस्टम हुआ ठीक, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 65.08% मतदान हुआ, प्रियंका गांधी वाड्रा कटिहार में चुनाव प्रचार करेंगी, दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग, G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी अधिकारी शामिल नहीं होंगे, तुर्की ने इस्राइल के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए, अमेरिका ने गंभीर स्वास्थ्य वाले विदेशियों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच T-20 सीरीज का आखिरी मैच आज ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
more
माइक्रोसॉफ़्ट के सिक्योरिटी अपडेट ने दुनिया को कितना नुक़सान पहुंचाया?: दिन भर, 19 जुलाई
2024/07/19
आज दुनियाभर में अचानक हाहाकार क्यों मच गया, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से कितना बड़ा फाइनेंशियल नुकसान हुआ, आरएसएस और बीजेपी के बीच किन मुद्दों पर असहमति है, असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण नियम-1935 क्यों रद्द किया जा रहा है, बाइडेन क्या दवाब में आएंगे और ट्रंप गोलीकांड के बाद कितनी बदली है अमेरिकी की पॉलिटिक्स? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत
more
BJP में खींचतान के बीच अखिलेश यादव के ऑफर में कितना दम है?: दिन भर, 18 जुलाई
2024/07/18
यूपी BJP की रिपोर्ट में क्या है, अखिलेश यादव के ऑफर का क्या मतलब है, मुजफ्फरनगर पुलिस को कांवड़ यात्रा के लिए फरमान क्यों जारी करना पड़ा और इस पर आपत्ति क्या है, NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ और आज पटना में सीबीआई को कितनी बड़ी कामयाबी मिली? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत
more
यूपी में बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही BJP?: दिन भर, 17 जुलाई
2024/07/17
यूपी BJP में किस तरह की उठापटक चल रही है, योगी कैबिनेट में किस आधार पर फेरबदल हो सकता है, जीतन सहनी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या पता चल पाया है और इसे पुलिस किस एंगल से इन्वेस्टीगेट कर रही है, बांग्लादेश में आरक्षण के कितने फीसदी लाभार्थी हैं और इसका विरोध क्यों हो रहा है, वैक्सीनेशन को लेकर WHO और यूनिसेफ की रिपोर्ट क्या कहती है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत
more
एक हत्या कई सवाल…बिहार में शासन पर नीतीश की पकड़ कमज़ोर होती जा रही?: दिन भर, 16 जुलाई
2024/07/16
मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी मर्डर केस में अब तक क्या-क्या पता चला है, नीतीश कुमार की शासन-प्रशासन पर पकड़ क्या कमजोर होती जा रही है, जम्मू के डोडा में सुरक्षाबलों से कहां चूक हो गई, जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार की नीति क्या है, महंगाई बढ़ने की वजह क्या है और बजट में क्या इससे राहत मिल सकती है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह
more
शरद पवार से मिले भुजबल, मराठा आरक्षण से सूबे की सियासत फिर लेगी करवट?: दिन भर, 15 जुलाई
2024/07/15
छगन भुजबल की क्या घर वापसी होगी, छगन भुजबल महाराष्ट्र की राजनीति में कितना रसूख रखते हैं, जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के ताले खोलने में क्या दिक्कतें आ रही थीं और अब इसे कैसे एक्जीक्यूट किया गया, पाकिस्तान सरकार ने PTI पर क्यों लगाया बैन और इमरान खान की पार्टी के सामने अब ऑप्शन क्या है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन
more
ED मामले में 'सुप्रीम' राहत से केजरीवाल की रिहाई का रास्ता खुलेगा?: दिन भर, 12 जुलाई
2024/07/12
केजरीवाल मामले में आज सबसे बड़ी अदातल में क्या हुआ, केजरीवाल की रिहाई का रास्ता क्या खुल गया है, दिल्ली यूनिवर्सिटी में मनुस्मृति पर क्यों बवाल मचा है, नेपाल में प्रचंड सरकार क्यों गिर गई, क्या सरकार बदलने से भारत नेपाल के रिश्ते भी बदलेंगे? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन
more
ट्रंप से जुड़े 'प्रोजेक्ट 2025' को लेकर दुनियाभर में हल्ला क्यों मचा है?: दिन भर, 11 जुलाई
2024/07/11
NEET मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ, कोर्ट में दाखिल सरकारी हलफनामे में क्या है, महाराष्ट्र के MLC इलेक्शन में किसका पलड़ा भारी है और किस पार्टी को हैं क्रॉस वोटिंग का डर, अमेरिका के साथ दुनिया को बदल देने वाला प्रोजेक्ट 2025 क्या है और क्या जो बाइडेन अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत
more
पहले आरसीपी, अब मनीष….नीतीश कुमार बार-बार ब्यूरोक्रेट्स पर दांव क्यों लगाते हैं?: दिन भर, 10 जुलाई
2024/07/10
नीतीश कुमार की पार्टी JDU ज्वॉइन करने वाले मनीष वर्मा कौन हैं, नीतीश कुमार को ब्यूरोक्रेट्स क्यों पसंद हैं, मुंबई हिट एंड रन केस में पुलिस की लेट-लतीफी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, गौतम गंभीर के सामने कौन सी चुनौतियां होंगी और उनके कोचिंग स्टाफ में कौन-कौन होगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन
more
नेहरू, इंदिरा और अब PM मोदी...भारत के लिए ऑस्ट्रिया इतना क्यों है जरूरी?: दिन भर, 9 जुलाई
2024/07/09
भारत-रूस के बीच कौन सी बड़ी डील्स को लेकर चर्चा है, भारत-ऑस्ट्रिया के रिश्तों में कितनी गहराई रही है, क्या रूस की तरह ऑस्ट्रिया के साथ भी कोई डील होनी है, कठुआ हमले में अब क्या पता चला है, आतंकियों के निशाने पर जम्मू क्यों है और सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं को पीरियड लीव का मुद्दा क्यों उठा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन
more
मोदी-पुतिन मिलेंगे, क्या रुपया और रूबल भी मिलेंगे?: दिन भर, 8 जुलाई
2024/07/08
मोदी के रूस दौरे का एजेंडा क्या है, रूस के साथ कौन सी ट्रेड डील होगी, मोदी-पुतिन की जोड़ी क्या दुनिया कोई संदेश दे रही है, NEET पेपर मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज क्या हुआ, NEET काउंसलिंग का अपडेट क्या है, फ्रांस में हंग असेंबली के बाद अब क्या होगा और एक हफ्तें में फ्रांस में कैसे बाजी पलट गई? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह
more
ब्रिटेन में लेबर पार्टी का वनवास खत्म करने वाले किएर स्टार्मर कौन हैं?: दिन भर, 5 जुलाई
2024/07/05
हाथरस हादसे में अब क्या सामने आया है, भोले बाबा उर्फ़ सूरजपाल का सियासी रसूख कितना है, अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर वकीलों के लेटर में क्या लिखा है और वकीलों के दावे में कितनी सच्चाई है, ब्रिटेन के नए पीएम किएर स्टार्मर कौन हैं, ऋषि सुनक अब क्या करेंगे और ब्रिटेन के चुनावी नतीजे का भारत के साथ रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत
more
हाथरस हादसे में पुलिस को किस-किस की तलाश?: दिन भर, 4 जुलाई
2024/07/04
हाथरस हादसे में अपडेट क्या है और पुलिस को क्या सूरजपाल की तलाश है, चंद्रबाबू नायडू की पुरानी डिमांड क्या पूरी हो पाएगी, राजस्थान सरकार में मंत्री मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा क्यों दिया और राजस्थान बीजेपी में क्या सब ठीक है, UK इलेक्शन के तीन बड़े मुद्दे क्या हैं और लेबर पार्टी क्यों बढ़त बनाते दिख रही है? सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत
more
हाथरस हादसे में कैसे एक्सपोज़ हुआ पूरा का पूरा सिस्टम: दिन भर, 3 जुलाई
2024/07/03
हाथरस हादसे में हुई FIR में भोले बाबा का नाम क्यों नहीं है, प्रशासन की जांच में अब तक क्या-क्या निकला है, हेमंत सोरेन फिर झारखंड के सीएम बनेंगे तो चंपई सोरेन की भूमिका क्या होगी, SCO समिट में PM मोदी क्यों शामिल नहीं हुए और इस बार समिट का एजेंडा क्या है? सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: नितिन रावत
more
गर्मी, उमस, भगदड़…हाथरस में कैसे सत्संग बना श्मशान?: दिन भर, 2 जुलाई
2024/07/02
हाथरस में क्यों मची भगदड़, ‘भोले बाबा’ कौन है जिसके सत्संग में मची भगदड़, पीएम मोदी के भाषण के क्या रहे मुख्य बिंदु. मोदी ने विपक्ष के किन सवालों के दिए जवाब, नए कानूनों को लेकर क्या है वकीलों का कन्सर्न, कौन से प्रावधानों पर है सवाल, कितना खतरनाक है जीका वायरस और क्या है इससे बचाव के रास्ते. सुनिए आज के 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्स: सचिन
more

Podcast reviews

Read Din Bhar podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Din Bhar & sponsor relevant audience podcasts


What do you want to promote?

Ad Format

Campaign Budget

Business Details