1529809467
Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल

Advertise on podcast: Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल

This podcast has
14 episodes
Language
Hindi
Explicit
No
Date created
2020/08/30
Latest episode
2021/09/06
Average duration
19 min.
Release period
6 days

Description

इस पॉडकास्ट में अपने आसपास के भ्रमण और मन में उठने वाले विचारों का विवरण है। उसमें वर्तमान है, अतीत भी। भविष्य की आशंकायें हैं और आशायेंं भी। उल्लास है और उदासी भी। इस में विचारोत्तेजक बैठकी भी जुड़ गई है - परस्पर बातों विचारों का आदान-प्रदान! बैठकी किसी भी आपसी समझ के मुद्दों पर हो सकती है है!

Unlock Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल podcast


प्रेम सागर पाण्डेय, द्वादश ज्योतिर्लिंग के कांवर पदयात्री हनुमना के आगे
2021/09/06
प्रेम सागर 12 ज्योतिर्लिंगों की कांवर पदयात्रा पर निकले हैं. मेरे ब्लॉग पर उनकी यात्रा के विवरण पोस्ट हो रहे हैं. यह पॉडकास्ट भी उसी कड़ी में है, जिसमें उनके साथ बात चीत समाहित है.
रिकंवच के बहाने देसी मिठाइयों और व्यंजनों पर बातचीत Post #13
2021/07/31
रिकंवच के साथ साथ #गांवदेहात के व्यंजनों और मिठाइयों पर पॉडकास्ट. इसमें अनरसा, गुड़ की जलेबी, लेड़ुआ, लखटू, तिलवा, पिटिउरा, दलभरी आदि देसी भोज्य पदार्थों की बातचीत है, जो अब कम ही दिखते हैं. कृपया सुना जाए!
ओम प्रकाश यादव, वॉचमैन Post #12
2021/07/27
वह गरीब विपन्न व्यक्ति है जो अपनी ईमानदारी, काम में मुस्तैदी और प्रतिबद्धता के बल पर अपनी जीविका चला ले रहा है. गांव देहात में नियमित काम की व्यापक कमी के बावजूद.
अगियाबीर के पुरातात्विक अन्वेषक डा. अशोक कुमार सिंह के संस्मरण Post #11
2021/07/26
डा. अशोक कुमार सिंह भारतीय पुरातत्व में मध्य गंगा घाटी के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनके पास लगभग चार दशक का आर्कियॉलॉजिकल एक्सकेवेशन का अनुभव है। वे फील्ड के पुरातत्वविद हैं; आर्मचेयर आर्कियॉलॉजिस्ट नहीं। अगियाबीर की महत्वपूर्ण अतिप्राचीन नगरीय सभ्यता की खोज का सेहरा उन्हीं के सिर बंधा है। अगियाबीर आज से पैंतीस सौ साल पहले का गंगा घाटी का औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र हुआ करता था, यह डा. सिंह के उत्खनन से स्पष्ट होता है। वे अपने अगियाबीर खोज और उत्खनन के संस्मरण मेरे पॉडकास्ट पर सुनाने को पूरी सहृदयता से राजी हो गये। आज उस कड़ी में पहला पॉडकास्ट है जिसमें वे अगियाबीर की पहली खुदाई के बारे में बताते हैं। 
भदोही जनपद का इतिहास और पुरातत्व - डाॅ. रविशंकर से एक चर्चा Post #10
2021/07/24
डाॅ. रविशंकर भदोही जनपद के पुरातत्वीय अध्ययन पर अथॉरिटी हैं। वे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पुरातत्व के प्रवक्ता (पोस्ट डॉक्टरल फैलो) हैं। उनका शोध प्रबंध भदोही जनपद के पुरातात्विक सर्वेक्षण को लेकर है। उन्होंने 100 से अधिक पुरातत्व के महत्व के स्थलों का बारीकी से अध्ययन किया है। चर्चा में भदोही के नाम और इतिहास की प्राचीनता पर उनके विचार हैं।
रस्सी बनाने की मशीन - गांव की सर्कुलर अर्थ व्यवस्था का नायाब उदाहरण - Post #9
2021/07/21
एक ऐसी मशीन का विवरण जो मोटर साइकिल पर लाद कर आदमी चलता है और पुरानी साड़ियों से रस्सी या गाय गोरू बांधने का पगहा बुनता है
दांत का कीड़ा झड़वाये अशोक पंडित Post #8
2021/07/20
देश की बड़ी आबादी दांत के दर्द से परेशान है. #गांवदेहात में आदमी इस दर्द को कैसे लेता है? क्या इलाज कराता है? इसको बताती है ये पॉडकास्टिकी.
साण्डा - धान की खेती Post #7
2021/07/19
गांव में पानी न बरसने के कारण धान की खेती के लिए संकट हो गया था, पर एक दिन बारिश झमाझम होने से किसान धान की रोपाई में जुट गया. धान की खेती, साण्डा और गणित का सम्बंध इस #गांवदेहात की पॉडकास्ट में है.
युगांत - इरावती कर्वे - भीष्म का चरित्र Post #6
2021/07/18
मानसिक हलचल की पॉडकास्टिकी का यह अंक प्रोफेसर इरावती कर्वे की प्रसिद्ध पुस्तक युगांत पर हमारी (रीता, मेरी पत्नी जी और मेरी) परिचयात्मक चर्चा पर है. इस परिचय में हम प्रो. कर्वे ने भीष्म को जैसा दर्शाया है, उस पर भी अपनी समझ के अनुसार बातचीत कर रहे हैं.
ICU में गांव की पोखरी - रीता पाण्डेय के साथ मानसिक हलचल की बैठकी Post #5
2021/07/16
गांव विक्रमपुर की आबादी के बीच पोखरी की दशा दुर्दशा पर यह पॉडकास्टिकी है। इसमें हम यह भी कह रहे हैं कि क्या किया जा सकता है - पोखर को सुधारने और जल संसाधन के बेहतर प्रबंध के लिए। गांव के पोखर के माध्यम से जल प्रबंधन के व्यापक मुद्दे पर भी विचार रखने का प्रयास किया है।
बैठकी - मरण - चर्चा और पुनर्जन्म सिद्धांत Post #4
2021/07/11
"बैठकी" ज्ञानदत्त पाण्डेय की धीरेंद्र कुमार दुबे के साथ चर्चा का पॉडकास्ट है। यह पिछ्ली बार 'रिटायरमेण्ट @ 45' विषय पर चर्चा से प्रारम्भ हुई थी। हम दोनो को लगा कि उसी तरह से अन्य विषयों पर भी अपने अनुभव, अध्ययन और मनन के आधार पर सहज बातचीत की जा सकती है, जो सुनने वालों को भी शायद रुचिकर लगे।  पिछली चर्चा पर एक महिला जी की टिप्पणी फेसबुक पर प्राप्त हुई - अब मरने की चर्चा कीजिये।  शायद वे साठ और साठोत्तर व्यक्तियों से मरण पर सुनना चाहती हों, या शायद उन्होने इसे यूं ही लिख दिया हो; हमने टिप्पणी को पूरी गम्भीरता से लिया और यह "मरण-चर्चा" कर डाली। वह चर्चा पॉडकास्ट के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत है।  इस चर्चा में धीरेंद्र ने एक पुस्तक Top Five Regrets of the Dying: A Life Transformed by the Dearly Departing की चर्चा की है। उसका अमेजन पर उपलब्धता का लिंक यह है - https://amzn.to/3xBtUz6
बैठकी - रिटायरमेण्ट @ 45 पर धीरेंद्र कुमार दुबे जी से बातचीत Post #3
2021/07/08
धीरेंद्र कुमार बैंगलुरु बेस्ड लीन मैनेजमेण्ट विधा के कोच हैं। वे लीन मैनेजमेण्ट इंस्टीट्यूट के चीफ एग्जीक्युटिव ऑफीसर भी रह चुके हैं। उनसे 'मानसिक हलचल' ब्लॉग की पोस्ट - रिटायरमेण्ट @45 के मुद्दे पर फोन पर चर्चा की। वह चर्चा इस पॉडकास्ट में समाहित है।  ब्लॉग पोस्ट का लिंक - http://gyandutt.com/2021/07/07/retirement-at-45/

Podcast reviews

Read Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Gyandutt Pandey - मानसिक हलचल relevant audience podcasts


What do you want to promote?