
Advertise on podcast: Workmob
This podcast has
454 episodes
Language
HindiPublisher
WorkmobExplicit
No
Date created
2021/02/22
Latest episode
2023/04/05
Average duration
29 min.
Release period
7 days
Description
Listen to inspiring personal stories from professionals, business owners and entrepreneurs. Share your story, build a following and grow your network.
Unlock Workmob podcast Email contact info,
Listeners & Audience details
Email contact information
Direct podcast contact details

Listeners
Audience numbers & engagement insights

Audience details
Podcast Insights

Podcast episodes
Check latest episodes from Workmob podcast
4 साल की उम्र से नृत्य के लिए अपने जुनून का पालन कर रही एक कथक नृत्यांगना। Dr. Garima Arya की कहानी
2023/04/05
सुनिए डॉ. गरिमा आर्या की अद्भुत कहानी। गरिमा एक कथक नृत्यांगना और दिल्ली स्थित कलाकुलम-एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की फाउंडर है। बचपन से ही नृत्य में इनकी गहरी रूचि थी। गरिमा चार साल की उम्र से ही नृत्य कर रही हैं, और नृत्य के क्षेत्र में इनके पास 25 साल का अनुभव हैं। आपको बतादें गरिमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संगीत और नृत्य में पीएचडी की है। ये पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज जी की शिष्या रही है और अपने गुरु की दी हुई शिक्षा के साथ आगे बढ़ते हुए इन्होंने नृत्य के क्षेत्र में खूब प्रसिद्धि भी पाई है। अपने काम को पूरी लगन और ईमानदारी से करना ही इनके जीवन का मंत्र है। ये मानती है कि जब हम अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से करते हैं तो हमें उसका फल पुरस्कार स्वरुप प्राप्त होता है।
26 सालों से अपना कोचिंग इंस्टिट्यूट चला रहे जाने-माने IIT-JEE Coach, Teacher। Lalit Sardana की कहानी
2023/03/29
सुनिए मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर देवास के रहने वाले ललित सरदाना की सफलता की कहानी। ललित मध्य प्रदेश के देवास स्थित सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक हैं। इन्होंने कुछ साल पहले ये स्कूल शुरू किया था। जो कि अब एक बोर्डिंग स्कूल बन गया है और यहां इंडिया के अलग-अलग उत्तरी राज्यों से कई स्टूडेंट्स आते हैं। साथही ये एक जाने-माने आईआईटी-जेईई कोच भी है और पिछले छब्बीस वर्षों से अपना एक कोचिंग इंस्टिट्यूट भी चला रहे हैं जहां ये आईआईटी-जेईई और मेडिकल परीक्षा के छात्रों को कोचिंग दे रहे हैं।शिक्षण जगत में खुद को स्थापित करने के लिए ललित सरदाना ने कड़ी मेहनत की है। इनके माता-पिता हमेशा इन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे ताकि ये अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन में आगे बढ़ें, एक अच्छी जगह बनाए और अपने जीवन स्तर को और ऊपर उठा सके।
भारत में आकर्षक प्लांटर्स की सप्लाई कर रहे Sujaan Pots & Planters के Founder Anant Nigam की कहानी
2023/03/22
सुनिए सुजान पॉट्स एंड प्लांटर्स के फाउंडर अनंत निगम की अद्भुत कहानी। आपको बतादें अनंत एक प्लांट स्टोर संचालित कर रहे हैं जो वाणिज्यिक और घरेलू उद्देश्यों के लिए प्लांटर्स की एक बुनियादी और अल्ट्रा-लक्जरी रेंज को पूरा करता है। अनंत पिछले नौ सालों से इस व्यवसाय में है और पूरे भारत में ये सुंदर और आकर्षक प्लांटर्स सप्लाई करते हैं। आपको बतादें इनके यहां हर रेंज के प्लांटर्स उपलब्ध है जो क्लाइंट अपनी पसंद एवं सुविधानुरूप ले सकते हैं। इन सबका विचार इनके मन में तब आया जब इन्होंने अपनी सुंदर प्रकृति को शहर में बढ़ते प्रदुषण के बीच दम तोड़ते हुए देखा। खत्म होती प्रकृति को जीवित रखने का इनका ये प्रयास बहुत ही सराहनीय है। ये लोगों को सुंदर और मनमोहक प्लांटर्स प्रदान करते हैं जो उनके घर और ऑफिस की शोभा में चार चाँद लगाने का काम करते हैं वही सभी को शुद्धता एवं ताज़गी का एहसास भी कराते हैं।
एक Film Producer & RG'S Unknown Talent Academy Owner । सुनिए Rajesh Gamre की कहानी
2023/03/13
सुनिए ठाणे, मुंबई में आरजी अननोन टैलेंट डांस एकेडमी के ओनर एंड डायरेक्टर राजेश गामरे की कहानी। राजेश पिछले 35 वर्षों से अपनी डांस एकेडमी चला रहे हैं और कई युवा डांसर्स को आगे बढ़ाने में इन्होंने अपना योगदान दिया है। आपको बतादें राजेश एक फिल्म प्रोडूसर भी है और इन्होंने मुख्य रूप से मराठी फिल्मों में काम किया है और अब ये बॉलीवुड फ़िल्में प्रोड्यूस करना चाहते हैं। राजेश को फिल्म "कुछ कुछ होता है" के लिए जाना जाता है, जिसमें इनके छात्रों ने अभिनय किया था। राजेश जब अपने करियर के शुरूआती पड़ाव पर थे तब इन्होंने 1994 में अपना पहला फैशन शो होस्ट किया था, और अब तक ये 32 से भी ज़्यादा फैशन शो कर चुके हैं, जहां इनके अपने मॉडल्स ने कई खिताब जीते। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में प्रवेश के इच्छुक कलाकारों के लिए राजेश का सुझाव है कि यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि ये सफर थोड़ा कठिन है, लेकिन अगर आपकी मेहनत और लगन सच्ची हो तो आपको सफलता अपने आप मिल जाएगी।
किसी भी बिजनेस को सफल बनाने के लिए कुछ ज़रूरी tips & tricks जाने। सुनिए Sheetal Nair की कहानी
2023/02/28
सुनिए डॉ. शीतल नायर की सफलता की कहानी। ये कहानी डॉ. शीतल नायर के जीवन के अबतक के इस पुरे सफर के बारे में है। डॉ. नायर के जीवन से जुड़े तमाम अनुभव देश के कई युवाओं के जीवन की राह को आसान बनाने में उनकी मदद करेंगे। डॉ. नायर एक सीरियल एंटरप्रेन्योर, अवार्ड विनिंग ट्रेनर एंड डीएसएस ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के फाउंडर है, जो पूरे भारत में 6500 से अधिक कर्मचारियों का नेतृत्व करते हैं। डॉ. नायर मैनपावर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं और एफएंडबी चेन भी चला रहे हैं। वही ये एक लेखक भी हैं। आपको बतादें गुजरात में जन्मे डॉ. नायर ने सिम्बायोसिस से एचआरएम में एमबीए किया, आईआईएम कलकत्ता से एलएलबी और पीएच.डी. की। वही अब ये वर्तमान में अपनी दूसरी पीएच.डी. भी कर रहे हैं। हमेशा सीखते रहने और कभी न रुकने वाले रवैये के साथ ये जीवन में आगे बढ़ रहे हैं और प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
समाज, पर्यावरण व पारस्परिक संबंधों में योगदान दे रहे।Manav Chetna Vikas Kendra, Founder, Ajay Dayma
2023/02/25
सुनिए मानव चेतना विकास केंद्र के फाउंडर अजय दायमा की प्रेरक कहानी। आपको बतादें इस केंद्र की स्थापना के पीछे अजय ने बहुत संघर्ष किया और अथक प्रयासों के बाद अपना सपना साकार कर दिखाया। अजय मूल रूप से इंदौर के निवासी है। इंदौर में जन्मे और पले-बढ़े अजय ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की और जल्द ही एक एमएनसी में नौकरी कर ली। यहां से इनकी ज़िन्दगी में कामयाबी का वो दौर शुरू हुआ जो आज तक जारी है। इन्होंने कॉर्पोरेट फील्ड में काम कर अच्छा अनुभव प्राप्त करने के बाद अजय ने एजुकेशन इंडस्ट्री में प्रवेश किया और एक इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर बन गए। इसी बीच अजय ने एक सरकारी अधिकारी के रूप में भी काम किया, लेकिन अपने इस काम से भी इन्हें संतुष्टि नहीं मिली। आपको बतादें अजय हमेशा से समाज, पर्यावरण और पारस्परिक संबंधों में योगदान देना चाहते थे। इसी विचार के साथ ये आगे बढ़ें। इनके इस काम में इनकी धर्मपत्नी ने भी इनका पूरा सहयोग किया और इस तरह सभी के सहयोग से इन्होंने मानव चेतना विकास केंद्र की स्थापना की।
Fit रहने & healthy Lifestyle जीने में लोगों की मदद कर रहे। Fitness Expert Gaurav Kalyana की कहानी
2023/02/16
सुनिए उदयपुर के रहने वाले गौरव कल्याणा के जीवन के प्रेरक कहानी। गौरव एक फिटनेस एक्सपर्ट होने के साथही उदयपुर स्थित लीन मशीन फिटनेस स्टूडियो के ओनर है। आपको बतादें गौरव अपने जिम में ना सिर्फ फिटनेस सम्बन्धी एक्सरसाइज करवाते हैं, बल्कि ये महिला, पुरुष और बच्चों सहित सभी के लिए फिटनेस के साथ-साथ डांस क्लासेज भी प्रोवाइड कराते हैं और डांस के अलावा गौरव ने हाल ही में कुछ स्कूली बच्चों के लिए मार्शल आर्ट्स क्लासेज भी शुरू की है। गौरव का मानना हैं कि एक्सरसाइज हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। एक्सरसाइज करने से मानसिक तनाव कम होता है, आलस्य दूर होता है, वही ये हमें फुर्तीला बनाती है।
शास्त्रीय नृत्य में 30 सालों के अनुभव के साथ आगे बढ़ रही Multifaceted Kathak Exponent। Vidha Lal
2023/02/08
सुनिए एक बहुमुखी कथक प्रतिपादक विधा लाल की प्रेरक कहानी, जिन्होंने अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के माध्यम से कई कला विधाओं में प्रसिद्धि अर्जित की है। विधा कथक के जयपुर घराने की प्रसिद्ध गुरु और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता गीतांजलि लाल की शिष्या और बहू हैं। विधा ने नई दिल्ली स्थित कथक के राष्ट्रीय संस्थान से इस कला को सीखा। ये पिछले तीस सालों से कथक के क्षेत्र में हैं। विधा मानती है कि व्यक्ति को हमेशा धैर्य रखना चाहिए और सफलता प्राप्ति के अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। विधा के मुताबिक़ व्यक्ति को हमेशा कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि मेहनत करने वालों पर ईश्वर की कृपा सदा बनी रहती है। इसीलिए ये सदा अच्छे कर्म करते रहने और सभी के साथ प्यार एवं खुशियां बांटने और सकारात्मकता फैलाने पर जोर देती है।
एक Professional jewellery designer & Aaru Jewels की founder । Semoni Shah की कहानी
2023/02/07
सुनिए सेमोनी शाह की सफलता की कहानी। सेमोनी शाह एक प्रोफेशनल ज्वेलरी डिज़ाइनर है, जो आरू ज्वेल्स नामक एक कंपनी संचालित कर रही है और पिछले दस वर्षों से इस क्षेत्र में है। आपको बतादें सूरत में जन्मी और पली-बढ़ी, सेमोनी हमेशा से ही महत्वाकांक्षी रही है। ये अपने करियर को लेकर हमेशा से ही बेहद गंभीर रही है। अपने करियर को संवारना ही इनकी प्रबल इच्छा थी। और इसी आकांशा के साथ ये अपने जीवन में आगे बढ़ी और एक फ्रीलांस डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया। हालांकि सूरत जैसे शहर में इन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के ज्यादा अवसर नहीं मिले। इसके बाद, इन्होंने अपनी खुद की एक ज्वैलरी डिज़ाइन फर्म शुरू की और ये सब कुछ इन्होंने अपने घर से ही शुरू किया, जो इनके लिए ज़रा भी आसान नहीं था।
कहानी वाला रजत' नाम से मशहूर हुए एक Storyteller । Program Director। सुनिए Rajat Meghnani की कहानी
2023/02/02
सुनिए रजत मेघनानी के जीवन की प्रेरक कहानी। आपको बतादें रजत एक स्टोरीटेलर हैं और 'कहानी वाला रजत' नाम से मशहूर हैं। ये उदयपुर स्थित रेडियो सिटी-91.9 F.M में बतौर स्टोरी टेलर एंड प्रोग्राम डायरेक्टर कार्यरत है और 'चली कहानी' शो की मेजबानी करते हैं जिसमें ये अपने समय के प्रसिद्ध लेखकों द्वारा लिखी गई कहानियाँ सुनाते हैं। आपको बतादें इन्होंने बतौर रेडियो जॉकी अपने करियर की शुरुआत की और रेडियो फील्ड में इनके पास बारह सालों का शानदार अनुभव है। रजत की जन्मभूमि अजमेर है। यहीं से इन्होंने अपने सफर की शुरुआत की फिर कॉलेज टाइम में इन्होंने अभिनय करना और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी शुरू कर दिया और फिर ये बन गए एक रेडियो जॉकी।
Journalism से की career की शानदार शुरुआत।आज है Udaipur Tales की Co-founder। Sushmita Singha की कहानी
2023/02/01
सुनिए उदयपुर टेल्स की को-फाउंडर सुष्मिता सिंघा की अद्भुत कहानी। आपको बतादें पटना में जन्मी सुष्मिता वर्तमान में उदयपुर में रह रही है और जल संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में भी बेहतरीन कार्य कर रही हैं।अगर बात करें इनकी शैक्षणिक योग्यताओं की, तो आपको बतादें इन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया है और ये एम.ए. में योग्यता धारक हैं। आपको बतादें सुष्मिता को पहला प्यार हमेशा से लेखन रहा है। लेखन के इसी जुनून को आगे बढ़ाते हुए ये एक पत्रकार बनना चाहती थीं, जबकि इनके पिता की ख़्वाहिश थी कि ये आईएएस ऑफिसर बने। हालाँकि ये अपने फैसले पर टिकी रही और एक रिपोर्टर के रूप में हिंदुस्तान टाइम्स में शामिल हो गई। कुछ समय बाद इन्होंने विज्ञापन के क्षेत्र में अपनी रुचि विकसित की और फिर पटना में एक विज्ञापन-एजेंसी बनाई।
शिक्षाविद के रूप में 30 वर्षों तक सेवाएं दी। आज Rockwoods School की Principal। Dr. Vasudha की कहानी
2023/01/26
सुनिए डॉ. वसुधा नील मणि के जीवन की प्रेरक कहानी। दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी डॉ. वसुधा ने साइकोलॉजी एंड एजुकेशन में डबल मास्टर्स करने के साथही पीएचडी भी की है। डॉ. वसुधा हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहती थी। ऐसे में शिक्षण क्षेत्र में प्रवेश के साथ ही इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। जी हां डॉ. वसुधा शिक्षण में अपने लंबे अनुभव के बाद अब एक स्कूल प्रिंसिपल के रूप में, अपने छात्रों के लिए अच्छा करियर बनाने को इच्छुक हैं। ये पिछले चार वर्षों से उदयपुर के रॉकवुड्स इंटरनेशनल स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत हैं। आपको बतादें एक शिक्षाविद् के रूप में इनके पास 30 वर्षों का अनुभव है। एक एजुकेशनिस्ट होने के अलावा, ये एक लाइफ एंड लीडरशिप कोच भी हैं। वहीं इन्हें लिखने का भी शौक है और ये अब तक कई किताबें भी लिख चुकी हैं।
Podcast reviews
Read Workmob podcast reviews
Podcast sponsorship advertising
Start advertising on Workmob relevant audience podcasts
You may also like to advertise on these Podcasts

4.4371061566
The Megyn Kelly Show
SiriusXM

4.888901269
Fearless with Jason Whitlock
Blaze Podcast Network

4.8118931000
Mind Pump: Raw Fitness Truth
Sal Di Stefano, Adam Schafer, Justin Andrews, Doug Egge

4.8102131585
Tara Brach
Tara Brach

4.541561215
Something You Should Know
Mike Carruthers | OmniCast Media

4.513841343
Strictly Anonymous Confessions
Kathy Kay

4.8292781897
Fantasy Footballers - Fantasy Football Podcast
Fantasy Football

4.62382612
Football Weekly
The Guardian

4.45387666
Two Judgey Girls
Two Judgey Girls

3.8258501152
The Viall Files
Nick Viall