
Advertise on podcast: Ukti
This podcast has
4 episodes
Language
HindiPublisher
Preetika Jain, Amandeep PanwarExplicit
No
Date created
2021/05/12
Latest episode
2021/08/24
Average duration
1 min.
Release period
22 days
Description
p
Unlock Ukti podcast Email contact info,
Listeners & Audience details
Email contact information
Direct podcast contact details

Listeners
Audience numbers & engagement insights

Audience details
Podcast Insights

Podcast episodes
Check latest episodes from Ukti podcast
Tum poorn ho
2021/08/24
तुम पूर्ण हो,
जैसे
होता पूर्ण
बाग़ में आम का हर पेड़
उसे सँवारती हर टहनी
झूलती हर पत्ती
जैसे अपने में पूर्ण है,
तुम पूर्ण हो
जैसे हर फल पूर्ण है,
उसकी सुगंध भी
और
छिपी
हर गुठली फल में जैसे पूर्ण है
वैसे ही
तुम पूर्ण हो।
हर पूर्णता तुम्हारी
जैसे अथाह किसी
संपूर्ण में
मिल जाने को परिपूर्ण है,
तुम पूर्ण हो।
जैसे तुम्हारी हँसी निहारते हुए
सारे विश्व का दुःख
मुझे सहिष्णु है,
तुम पूर्ण हो।
तुम्हारी आहट में
दबती जैसे कर्कश
आवाज़-चीखती किसी की
चूर्ण है,
तुम पूर्ण हो।
फिर भी,
जब लगे तुम्हें
की कभी तुम
अपूर्ण हो,
इतना याद रखना की
तुम्हारी पूर्णता की ओर अग्रसर
अपूर्णता भी पूर्ण है-
तुम पूर्ण हो।
Episode art by: Preetika Jai
Poem by: Amandeep Panwar
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/amandeep-panwar/message
Chashma tumhara
2021/07/06
में तुम्हारी शाम की
वह तस्वीर बनना चाहता हूँ
जिसको तुम
रख लेना चाहो,
संजोय
अपने इस फ़ोन में,
और कभी में बनना चाहता हूँ
वह मनपसंद व्यंजन तुम्हारा
जिसके बारें में तुम
बता-बता, चहक-चहक
समझ लेती हो
बनाने की विधी,
पर अभी
मैं हूँ
यह चश्मा तुम्हारा
जिसको तुम
ऊपर उठाती हो बार-बार,
ताकि मैं देख सकूँ,
तुम्हारी गहरी आंखों से
खूबसूरत यह दुनिया।
Episode art by Preetika Jain
Poem by Amandeep Panwar
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/amandeep-panwar/message
Dastkaar
2021/06/21
तुम्हे पसंद हैं हस्तशिल्प,
मुझे दस्तकार-
इसलिए
क्योंकि तुम भी वही हो;
अपनी बाहों-लहरों को
जैसे हर कुछ क्षण
किनारों पर भेज-भेज
जैसे
समंदर आकार देता रहता है
आड़े-तिरछे पत्थरों को
वैसे ही
तुम्हारी हर हँसी के साथ
तुम्हारे गाल के हिलकोरे
हर बार ऐसे छू जाते हैं हृदय को
जैसे कोई
प्रीतिकर, धीरे-धीरे
प्रतिनव निर्माण कर रहा हो
किसी प्राचीन प्रतिमा का।
Episode art by Preetika Jain Poem by Amandeep Panwar
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/amandeep-panwar/message
Sadhana
2021/06/20
मैं रात
एक सफेद दीवार ताकते हुए
सोच रहा था
आने वाली चुनौतियों के बारें में;
दीवार पर
बन आ रहे थे फूल कभी
कभी आ रहे थे
आड़े-टेड़े रास्ते,
कभी टपकता दीख रहा था
शहद दरारों से,
कभी उखड़े पेंट से भयावह शैतान झाँकता;
फिर अचानक तुम दिखी,
और रुक गई दौड़ती मेरी दृष्टि-
चुनौतियाँ लगने लगी हिस्सा अभीष्ट का,
और तुम साधना।
Episode art by Preetika Jain
Poem by Amandeep Panwar
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/amandeep-panwar/message
Podcast reviews
Read Ukti podcast reviews
Podcast sponsorship advertising
Start advertising on Ukti relevant audience podcasts
You may also like to advertise on these Podcasts

4.17583
PoliticsJOE Podcast
PoliticsJOE

4.8185215
Coycast : Comic Books & Pop Culture w/ Coy Jandreau
Dragon Wagon Radio

4216500
360 Vegas
360 Vegas LLC

3.332222
The New Abnormal
Sean Pillot de Chenecey

4.8193151
The Craig Shapiro Tennis Podcast
Craig Shapiro

4.723145
Career We Go: The Football Trivia Podcast
Career We Go

524203
Performance Talk
Ewell & Chris

55952
Destination Celebration | Presented By National Day Calendar
Madly Off LLC

4.7237210
L.A. Meekly: A Los Angeles History Podcast
Daniel Zafran & Greg Gonzalez & the history of Los Angeles

4.725078
Ex-Psychic Saved: Exposing Divination, New Age, and the Occult
Edifi Podcast Network