
Advertise on podcast: Who Will Cry When You Die Summary In Hindi
This podcast has
42 episodes
Language
HindiPublisher
Sakshi GoswamiExplicit
No
Date created
2021/05/21
Latest episode
2025/04/27
Average duration
3 min.
Release period
91 days
Description
🙏जय हिन्द दोस्तो इस पॉडकास्ट मे आप रोबिन शर्मा जी की बेस्टसेलर किताब who will cry when you die का सारांश सुनेंगे इस किताब मे 101 अध्याय ( chapter) है मै इन्हे आप सबके सामने सरल भाषा मे समझाने की कोशिश करूंगी।
Unlock Who Will Cry When You Die Summary In Hindi podcast Email contact info,
Listeners & Audience details
Email contact information
Direct podcast contact details

Listeners
Audience numbers & engagement insights

Audience details
Podcast Insights

Podcast episodes
Check latest episodes from Who Will Cry When You Die Summary In Hindi podcast
अध्याय 45 प्रकृति से जुड़िए
2025/04/27
एपिसोड 45 दोस्तों इस अध्याय का नाम है प्रकृति से जुड़िए इसमें प्रकृति के साथ समय बिताने की बात कही गई है हम सब शोर भरी दुनिया में कुछ समय निकाल कर प्रकृति में बैठे पेड़ो को पानी दे छांव में बैठे नदी को देखे झरनों को देखे पहाड़ बादल सूरज चांद इन सब को देखे घास पर चले हम अंदर से शांत महसूस करेंगे मन में सहजता शुक्रिया करने का नजरिया विशिष्ट होगा साथ ही हमारे खुद से संबध अच्छे होगे और काम करने का तरीका लोगों से मिलने का तरीका सुधरेगा ।
Episode 44 अपनी प्रतिभा का विकास करिए
2024/04/08
इस अध्याय में रोबिन शर्मा जी ने बताया है की सबसे बड़ा दुख या त्रासदी मृत्यु नहीं है अपितु अपनी क्षमता से कम जीना है ईश्वर ने हम सबके ह्रदय में अनुपम प्रतिभा छिपा कर हमें भेजा है लेकिन हम अक्सर खुद की कमजोरियों पर है ध्यान लगाए रहते है ।
हमारा अपनी क्षमताओं से कम जीना हमारे लिए ही नहीं बल्कि इस दुनिया के लिए भी अच्छा नहीं है क्योंकि हम अपनी प्रतिभाओं का विकास करके इस दुनिया के भले के लिए भी अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते है ।अतः हमें स्वयं पर विश्वास रख कर अपनी प्रतिभा का विकास करते रहना चाहिए।
अध्याय 43 अपने पुस्तकालय में महापुरुषों की पुस्तकें रखिए।
2023/07/19
इस अध्याय में बताया गया है की अगर हम अपने पुस्तकालय में महान लोगो की किताबे रखेंगे तो आप उनके कार्यों से सीखेंगे और जीवन में बेहतर कार्य करेंगे और परिपूर्ण जीवन जिएंगे।
अध्याय 42 अपने पेशे में उच्च अर्थ ढूंढिए।
2023/07/18
आप किसी भी पेशे में हो आपका काम समाज और राष्ट्र के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अतः हमें निरंतर अपने कार्य को अच्छे से करना चाहिए।
अध्याय 41 प्रश्न पूछने में न हिचके।
2023/07/18
जो व्यक्ति प्रश्न पूछता है वह सिर्फ 5 मिनट के लिए अज्ञानी हो सकता है परंतु जो प्रश्न नहीं पूछता है वह पूरी जिंदगी के लिए मूर्ख रहता है रॉबिन शर्मा जी ने इस अध्याय में प्रश्न पूछने के महत्व के बारे में बतलाया किस प्रकार प्रश्न पूछ कर हम अपने जीवन को और सार्थक बना सकते हैं।
अध्याय 40 अपने अस्थिर दिमाग का इलाज कीजिए
2022/07/17
दोस्तो इस अध्याय मे बताया गया है की हमारा दिमाग हमेशा इधर उधर भटकता रहता है जिससे की हम अपने काम को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ नहीं कर पाते है इसलिए जरूरी है की हम यहां वहां की बाते न सोचकर वर्तमान में जिए और सदैव अपना काम एकाग्रता से करे जब भी हमारा मन भटके हमे अपने आप से पूछना चाहिए की अभी मे क्या कर रही/रहा हूं जैसे ही आप खुद से ये सवाल करेंगे आप स्वयं अपने काम को एकाग्र होकर करने लगेंगे।
एपिसोड 38 अपने को शांत रखिए।
2022/04/16
इसे अध्याय में बताया गया है कि कैसे हम अपने गुस्से को काबू मे रख कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है प्रभावशाली लोग हमेशा शांत तथा तटस्थ रहते है वे कठिन समय में विचलित नहीं होते। हमे भी अपने को शांत रखना चाहिए और सोचना चाहिए लोग वैसे ही है जैसा उन्हें होना चाहिए ,तथा लोगो को हमेशा उनकी काबिलियत का एहसास दिलाना चाहिए जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
एपिसोड 37 अपने समय का सदुपयोग कीजिए।
2022/04/07
रोबिन शर्मा जी कहते है कि क्योंकि हम सब नही जानते की हम कब मरेंगे इसलिए हमे लगता हैं की हमारे पास बहुत समय है और हम अपने लक्ष्य की जगह one time pleasure वाले कामों को करने में व्यर्थ कर देते है और बाद मे अफसोस करते है हमे अपना समय का सदुपयोग करना चाहिए ।
एपिसोड 36 ट्यूजडेज विद मोरी पढ़िए।
2022/04/07
इस अध्याय मे रोबिन शर्मा जी हमे tuesdays with morrie पढ़ने को कहते है इस किताब में एक शिक्षक जीवन के महत्पूर्ण पाठ अपने स्टूडेंट को हर मंगलवार को बताता है जिनमे से कुछ इस प्रकार है परिवार का महत्व, माफी की बहुमूल्यता ,मृत्यु का अर्थ आदि आप इस किताब को अवश्य पढ़े इस किताब पर एक मूवी भी है यूट्यूब पर आप पहले उसे भी देख सकते है।
एपिसोड 35 याद रखिए की परिवर्तन के पहले जागरूकता आती हैं।
2022/02/08
दोस्तो इस अध्याय में बताया गया है कि अपनी बुरी आदत में या अपनी कमजोरी मे अगर हम सुधार करना चाहते है तो हम सबसे पहले उस आदत या कमजोरी के प्रति जागरूक होना होगा जब हम जान लेंगे की तब हम उस आदत को ठीक करने वाले कार्य करेंगे जैसे अगर हमारी आदत देर तक फोन इस्तेमाल करने की है तो हम इसे जानने के बाद इस आदत को हमेशा एक किताब साथ रखने की आदत से बदल सकते है।
एपिसोड 34 रास्ते का आनंद लीजिए न की पुरस्कार का।
2021/12/07
दोस्तों इस अध्याय में बताया गया है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने मे हमे जिस रास्ते से गुजरना पड़ता है जो जो अनुभव हमे प्राप्त होते है वही अनुभव हमारे जीवन को महत्पूर्ण बनाते है वही हमारे व्यक्तित्व को मांझते है हमारा लक्ष्य चाहे अच्छा नेता बनना हो या अच्छा अभिभावक बनना हो इस राह मे जो अनुभव हमे मिलते है वही हमारे लिए अनमोल होते है।
एपिसोड 33 अपने बच्चो को एक उपहार समझिए।
2021/11/23
इस एपिसोड में बताया गया है की कैसे हम अपने बच्चो को समय देकर जीवन सुखद और अर्थपूर्ण बना सकते है हम हमेशा सोचते है की हम अपने बच्चो को तब समय देगे जब हमारा प्रमोशन हो जाएगा जब हमारी छुट्टियां होगी जब हमारा काम कम हो जाएगा ऐसा सोचते सोचते हफ्ते महीने साल निकल जाते है और हमारे बच्चे बड़े हो जाते है इसलिए अपने बच्चो को समय दीजिए।
एपिसोड 32 कार्य संपादन की आदत डालिए।
2021/11/21
इस अध्याय मे बताया गया है कि हमे अक्सर पता होता है की हम कैसे खुश रह सकते है कैसे स्वस्थ्य रह सकते है कैसे पूर्ण जीवन जी सकते है लेकिन हम भूल जाते है की यह कैसे करना है दोस्तो केवल अच्छे विचार होने से काम नहीं चलता हम अपने विचारो योजनाओं को क्रियान्वित करना पड़ता है कर्म करना पड़ता है वास्तव मे कर्म ही महत्पूर्ण है सिर्फ सोचने से कुछ नही होता अपने विचारो पर कार्य करिए थके होने के बाद भी अपने बचे हुए समय का सदुपयोग कीजिए अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दीजिए उनके साथ वक्त बिताइए परिवार को वक्त दीजिए अच्छा सुपाच्य भोजन कीजिए योग कीजिए और अपने लक्ष्य को हमेशा याद रखिए उसकी कार्ययोजना को पूरी सिद्धत के साथ क्रियान्वित कीजिए।
एपिसोड 31 अपनी परेशानियों की सूची बनाइए।
2021/11/13
दोस्तो कई महान लोगो ने इस तरीके को जीवन मे अपनाकर अपनी परेशानियों पर विजय पाकर अपना जीवन सार्थक बनाया है अपनी परेशानियों की सूची बनाकर हम आधी से ज्यादा परेशानियों को आसानी से खत्म कर सकते है ।
एपिसोड 30 लोगो की आंखों की पुतलियों के पीछे जाइए।
2021/11/11
इस एपिसोड में रॉबिन शर्मा जी ने अच्छे श्रोता होने के लाभ के बारे मे बताया है वे कहते है कि हमे लोगो को सुनते समय ध्यान से सुनना चाहिए अपने बोलने के इंतजार मे आतुर नहीं होना चाहिए लोगो की बातों को ध्यान से सुनने पर हम उन्हे और अच्छे से जान सकते है उनका नजरिया समझ सकते है जिससे हमारा रिश्ता और अधिक आत्मीय और उच्च स्तरीय होगा ।
Podcast reviews
Read Who Will Cry When You Die Summary In Hindi podcast reviews
Podcast sponsorship advertising
Start advertising on Who Will Cry When You Die Summary In Hindi relevant audience podcasts
You may also like to advertise on these Podcasts

4.4371061566
The Megyn Kelly Show
SiriusXM

4.888901269
Fearless with Jason Whitlock
Blaze Podcast Network

4.8118931000
Mind Pump: Raw Fitness Truth
Sal Di Stefano, Adam Schafer, Justin Andrews, Doug Egge

4.8102131585
Tara Brach
Tara Brach

4.541561215
Something You Should Know
Mike Carruthers | OmniCast Media

4.513841343
Strictly Anonymous Confessions
Kathy Kay

4.8292781897
Fantasy Footballers - Fantasy Football Podcast
Fantasy Football

4.62382612
Football Weekly
The Guardian

4.45387666
Two Judgey Girls
Two Judgey Girls

3.8258501152
The Viall Files
Nick Viall