
Advertise on podcast: Radio Sabrang
This podcast has
117 episodes
Language
HindiPublisher
Radio SabrangExplicit
No
Date created
2021/09/08
Latest episode
2025/09/04
Average duration
12 min.
Release period
16 days
Description
Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.
Unlock Radio Sabrang podcast Email contact info,
Listeners & Audience details
Email contact information
Direct podcast contact details

Listeners
Audience numbers & engagement insights

Audience details
Podcast Insights

Social media
Check Radio Sabrang social media presence
Podcast episodes
Check latest episodes from Radio Sabrang podcast
Rita Rani, Living with Dwarfism, Motivates Bihar’s Students to Reach Greater Heights
2025/09/04
टीचर्स डे पर रेडियो सबरंग मिलवा रहा है एक ऐसी टीचर से जिसका समाज ने मज़ाक उड़ाया मगर उन्होंने बच्चों को जीने की नई राह दिखाई. रीटा रानी की लंबाई तीन फ़ुट से कम ही है मगर उन्होंने बच्चों को ऊँची उड़ान दी है. सुनिए स्वाति चौहान से उनकी बातचीत-
Mayank Chaudhry's Mission: Restoring Life to a Dying River
2025/07/13
नदी... जिसे हम माँ कहते हैं। नदी... जो जीवन देती है, खेतों को सींचती है, बच्चों को खिलखिलाने का कारण देती है। नदी शब्द बोलते ही एक स्वच्छ, शांत और कल-कल करती हुई बहती हुई तस्वीर मन में आ जाती है। मगर जब रेडियो सबरंग की टीम हिंडन नदी के छठ घाट पहुँची तो वहाँ था सिर्फ़ चीखता हुआ सन्नाटा और उस नदी की पीड़ा। चारों तरफ फैला कचरा — प्लास्टिक की थैलियाँ, टूटी हुई मूर्तियाँ, गंदे कपड़े, सड़ी हुई फूल मालाएं और अपनी कोशिशों से इन सब को हिंडन नदी से बाहर निकालते हुए इस नदी की पीड़ा को कम करते हुए पर्यावरण प्रहरी मयंक चौधरी। स्वाति चौहान ने मयंक से पूछा उनके 60 दिनों के चैलेंज के बारे में-
विरुद्ध आहारः किसके साथ क्या खाएं और क्या ना खाएं?
2025/06/08
क्या आप जानते हैं कि विरुद्ध आहार क्या होता है? ये हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदग़ी से जुड़ा विषय है मगर हम उसके बारे में ज्यादा भरोसेमंद बातें नहीं जानते। विरुद्ध आहार का मतलब है दो ऐसे आहार जिनकी प्रकृति एक दूसरे के विरुद्ध होती है और साथ लेने पर नुक़सान भी कर सकता है। रेडियो सबरंग की संगीता रावत ने बात की आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर मनीषा शर्मा-
World Environment Day: Is planting trees the right solution?
2025/06/05
विश्व पर्यावरण दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं और उनमें एक प्रमुख कार्यक्रम होता है पौधारोपण का। मगर एक सवाल जो भारत के संदर्भ में बार-बार उठता है - क्या 45 डिग्री तक की गर्मी में पेड़ लगाना सही है? क्या इस दिन सिर्फ प्रतीकात्मक कार्यक्रम करने चाहिए या कोई व्यावहारिक कदम भी? इसी पर लोगों से बात की रेडियो सबरंग की अनुराधा श्रीवास्तव ने कुछ आम लोगों से-
Hormonal Imbalance: What is it & what to do about it?
2025/05/18
क्या आप जानते हैं कि हॉर्मोनल इंबैलेंस यानी हॉर्मोन्स का असंतुलन क्या होता है? दरअसल ये महिलाओं को काफ़ी प्रभावित करता है और साथ ही अलग-अलग उम्र में लोगों को प्रभावित करता है। रेडियो सबरंग की सुमन ठाकुर ने और जानकारी ली आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर मनीषा शर्मा से-
A dentist who is also an environmentalist
2025/05/06
ख़ास मुलाक़ात एक ऐसे व्यक्ति के साथ जो न सिर्फ़ लोगों की मुस्कान सँवारती हैं बल्कि धरती माँ की मुस्कान भी बचाने में लगी हैं। मिलिए एक साइलेंट ग्रीन वॉरियर से जो एक डेंटिस्ट भी है और वो वेस्ट मैनेजमेंट पर गहराई से काम कर रही है। वो अपना काम शांति से मगर पूरी प्रतिबद्धता से निभा रही हैं। समाज के लिए ये वो अनसुने हीरो हैं जिनसे मिलना, जिन्हें जानना एक प्रिविलेज होता है। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान की मुलाक़ात डॉक्टर विद्या शेखर से-
Ayurvedic foods and lifestyle to keep you cool
2025/05/04
गर्मी के मौसम में क्या खा सकते हैं और साथ ही सुबह से शाम तक दिनचर्या कैसी रहनी चाहिए, ये एक अहम सवाल होता है। इस मौसम में थकान, चिड़चिड़ेपन और अपच से भी जूझते हैं। ऐसे में आयुर्वेद के ज़रिए समझने की कोशिश करते हैं कि कैसे ख़ुद का ध्यान रखा जाए। आयुर्वेदाचार्य मनीषा शर्मा से बात की रेडियो सबरंग की संगीता रावत ने।
How to Eat Curd According to Ayurveda?
2025/04/27
दही भारतीय खानपान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसे लेकर कई तरह की धारणाएँ हैं। कुछ लोग कहते हैं कि रात में दही नहीं खाना चाहिए, तो कुछ मानते हैं कि दही से सर्दी-जुकाम हो जाता है। कोई इसे सेहत के लिए वरदान मानता है, तो कोई सावधानी बरतने की सलाह देता है। आखिर सच क्या है? ऐसे ही सवालों के साथ रेडियो सबरंग की अनुराधा श्रीवास्तव ने बात की आयुर्वेद डॉक्टर मनीषा शर्मा से-
Three Body Types according to Ayurveda
2025/04/13
क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक़ हमारे शरीर की प्रकृति तीन तरह की होती है- वात, पित्त और कफ़। ये हमारी सेहत, आदतों और बीमारियों को भी प्रभावित करती है। रेडियो सबरंग की हेमा अधिकारी ने बात की डॉक्टर मनीषा शर्मा से और पूछा कि इस प्रकृति का हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है, इसे कैसे पहचाना जाए और इसका संतुलन कैसे बनाया जाए?
Mental Health: You should know when to get help
2025/04/07
दुनिया 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाती है। इस मौक़े पर रेडियो सबरंग बात उठा रहा है एक बेहद संवेदनशील और अहम विषय पर। वो विषय है किशोरों के मेंटल हेल्थ का। इस उम्र में किशोरों के शरीर, मन और भावनाओं में बदलाव आ रहा होता है। ये उम्र सवालों और संघर्षों की भी है। ऐसे में अगर उनके मुद्दों की अनदेखी हो जाए तो वो बात उनके मन में घर कर जाती है और वो मानसिक स्वास्थ्य से जूझने लगते हैं। इन्हीं विषयों पर बात की रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने डॉक्टर मनोज पाल से, जो कि पिछले 20 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है।
Story of 11 Rudras
2025/02/26
क्या आप जानते हैं कि शिव जी कैसे अस्तित्व में आए और ब्रह्मा जी को धरती पर जीवन शुरू करने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था?
उनके चारों पुत्रों ने भी सृष्टि को आगे बढ़ाने में उनकी सहायता करने से इनकार कर दिया था।
रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ सुनिए सृष्टि के निर्माण से लेकर जीवन के अस्तित्व में आने की कथा।
Why Vishnu ji is called Madhusudan?
2025/02/26
जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि बनाई तो उस समय हर तरफ़ जल ही जल था। तो आख़िर धरती कैसे बनी?
क्या आप जानते हैं कि एक हिंदू मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी ने ये दो असुरों की चर्बी और हड्डी से बनाई थी.
अपने एक वीडियो में हमने आपको बताया था कि ब्रह्मा जी ने आख़िर सृष्टि कैसे बनाई थी.
तो बात इसके आगे कैसे बढ़ी. जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ-
Hindu units of time, do you know?
2025/02/02
अगर कोई आपसे पूछे कि समय यानी टाइम की सबसे छोटी इकाई या यूनिट क्या है, तो शायद आप कहेंगे सेकेंड. मगर ज़रा सोचिए कि कई बार हम मुहावरों में ये भी तो कहते हैं कि पल भर में तक़दीर बदल गई. तो क्या पल भी टाइम का कोई यूनिट है और है तो कितना बड़ा या छोटा?
तो आइए जानते हैं कि हिंदू धर्म और संस्कृति में समय बड़े से बड़ा कितना और छोटे से छोटा किस हिस्से में बाँटा गया है। पूरी जानकारी रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ-
Akhadas in Mahakumbh: What is the story behind them?
2025/02/02
महाकुंभ में होने वाले शाही स्नान या अब जिन्हें अमृत स्नान कहा जाता है उनकी काफ़ी चर्चा रहती है, मगर आप जानते हैं कि ये क्या हैं और उनके नहाने का क्रम कैसे तय होता है?
अखाड़े, भारत के साधु-संतों के ऐसे समूह हैं, जो धर्म की रक्षा, योग और तपस्या के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए हैं। तो सवाल उठता है कि अखाड़ों की स्थापना किसने की?
जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान से-
Mahakumbh: All you need to know
2025/02/02
दुनिया में श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जमावड़ा होता है भारत में जब कुंभ का आयोजन होता है। इस साल 13 जनवरी से 26 फ़रवरी के बीच तीर्थराज प्रयाग में इसका आयोजन हुआ है, जहाँ करोड़ों लोग संगम पर पवित्र डुबकी लगाते हैं। ऐपल के को-फ़ाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी इस कुंभ में शामिल होने आईं।
कुंभ मेले को खगोलीय घटनाओं यानी ऐस्ट्रोनॉमिकल इवेंट्स, आध्यात्मिक परंपराओं, और सांस्कृतिक समागम का संगम माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि कुंभ का आयोजन कैसे और कहाँ होता है- इसकी कहानी क्या है।
Podcast reviews
Read Radio Sabrang podcast reviews
Podcast sponsorship advertising
Start advertising on Radio Sabrang relevant audience podcasts
You may also like to advertise on these Podcasts

4.9247711442
Unashamed with the Robertson Family
Tread Lively

4.8224751791
The Andrew Klavan Show
The Daily Wire

4.7278152000
The Matt Walsh Show
The Daily Wire

4.922662003
First15 Devotional
First15

4.838332000
Entrepreneurs on Fire
John Lee Dumas of EOFire

4.890611563
Fearless with Jason Whitlock
Blaze Podcast Network

4.827601703
Earn Your Happy
Lori Harder | YAP Media

4.8121051000
Mind Pump: Raw Fitness Truth
Sal Di Stefano, Adam Schafer, Justin Andrews, Doug Egge

4.819462000
Football Ramble
Stak

4.920661175
Toni and Ryan
Toni Lodge and Ryan Jon
