1651136879
Ballabol - The Cricket Podcast

Advertise on podcast: Ballabol - The Cricket Podcast

Rating
★★★★★
5
from
1 reviews
This podcast has
208 episodes
Language
Hindi
Publisher
Aaj Tak Radio
Explicit
No
Date created
2022/10/23
Latest episode
2026/02/03
Average duration
57 min.
Release period
7 days

Description

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field! क्रिकेट का मज़ा उठाइये, आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के साथ. इसमें आपको मैच एनालिसिस के साथ, मज़ेदार इनसाइट्स, जोक्स और क़िस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे..हर सोमवार. पॉडकास्ट को सब्सक्राइब कर लीजिए और क्रिकेट के दरिया में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ डुबकी लगाइए.

Unlock Ballabol - The Cricket Podcast podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Ballabol - The Cricket Podcast podcast


ICC से पंगा, मोहसिन नकवी ने खोद डाली Pakistan Cricket की कब्र?: बल्लाबोल
2026/02/03
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करेगी. इस फ़ैसले ने क्रिकेट जगत को हालिया समय के सबसे बड़े संकट में डाल दिया है. पाक़िस्तान सरकार की आड़ में ये फैसला क्यों लिया गया है, आईसीसी प्रतियोगिताओं के इतिहास में टीमों के मैच छोड़ने से ये मामला क्यों अलग है, क्या मोहसिन नक़वी एशिया कप की खुन्नस निकाल रहे हैं, पाकिस्तान क्रिकेट को इस फैसले से कितना नुक़सान होगा, ये जानते हुए भी PCB आफ़त क्यों मोल ले रहा है, क्या नॉक आउट स्टेज या फाइनल में भी पाकिस्तान भारत के साथ मैच का बहिष्कार कर देगा या अभी पाकिस्तान पलटी मार सकता है और बांग्लादेश क्यों अब भी वर्ल्ड कप में एंट्री की आस लगाए बैठा है? इसके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में क्या कोई सस्पेंस भी है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की दिलचस्प बातचीत. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
T20 World Cup से पहले Pakistan की बंदर घुड़की और संजू-ईशान की पहेली: बल्लाबोल
2026/01/27
T20 वर्ल्ड कप से ऐन पहले इतना बवाल क्यों मचा हुआ है, पाक़िस्तान क्रिकेट बोर्ड क्या सचमुच टी20 वर्ल्ड कप से पुल आउट कर सकता है या फिर बांग्लादेश के लिए इतना दिखावा कर रहा है, पाक़िस्तान के ख़िलाफ़ ICC के सैंक्शन की ख़बर क्यों चली, पाक़िस्तान अगर वर्ल्ड कप खेलने से मना करता है तो क्या बांग्लादेश के लिए एक मौक़ा बन सकता है और प्लेयर मैनेजमेंट कैसे इमेज मैनेजमेंट में तब्दील हो गया है? इसके अलावा 20-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी कितनी दुरुस्त है और कोई दूसरी टीम क्यों इसके आसपास भी नहीं है, संजू सैमसन को और मौक़े मिलेंगे या ईशान किशन ने प्लेइंग 11 में जगह पक्की कर ली है, सुनिए 'बल्लाबोल' में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की मज़ेदार बातचीत. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
टीम इंडिया की हार पर BCCI कब गंभीर होगा?: बल्लाबोल
2026/01/19
टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी है. ये नतीजा इसलिए शर्मनाक है क्योंकि पहली बार ऐसा है जब कीवी टीम ने भारत को उसके घर में वनडे सीरीज में शिकस्त दी हो. भारत को मिली इस हार के बाद फैन्स के निशाने पर कोच गौतम गंभीर हैं. गंभीर सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों नहीं आए, लगातार हार के बाद भी BCCI क्यों मेहरबान है और बोर्ड की तरफ से कोई ठोस क़दम क्यों नहीं उठाए जा रहे? क्या वनडे क्रिकेट में रवींद्र जडेजा की वैलिडिटी समाप्त हो गई है, हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी की जगह टीम में बनती भी है क्या, वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने पर आयुष बडोनी कहां से टीम में आ गए और ऐसे खिलाड़ियों को ज़बरदस्ती ऑलराउंडर बनाने पर क्यों तुला हुआ है मैनेजमेंट? डेरेल मिचेल का काट क्यों नहीं ढूंढ़ पाई टीम इंडिया, विराट कोहली ने अपने खेल को कैसे अपग्रेड किया और रोहित शर्मा समेत किन खिलाड़ियों पर सवाल उठाना सही नहीं है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की मज़ेदार बातचीत. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
Ishan Kishan से पहली मुलाक़ात में ही कोच ने क्यों कह दिया- ये India खेलेगा: बल्लाबोल
2026/01/12
ईशान किशन. इंडिया के तगड़े विकेटकीपर बैटर. वनडे क्रिकेट के स्पेशल रिकॉर्डधारी. अभी दो साल के वनवास के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वॉड में चुने गए हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर ईशान ने ये जगह हासिल की. बतौर कप्तान झारखंड को पहली बार सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का विजेता बनाया. विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी में भी बल्ले की धमक दिखाई. लेकिन ईशान किशन की यात्रा इतनी आसान नहीं रही है. पटना में पहली बार बैट थामने से लेकर टीम इंडिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज़ों की सूची में शुमार होने तक, ईशान किशन की इस यात्रा के गवाह रहे हैं उनके बचपन के कोच उत्तम मजूमदार. बल्लाबोल के इस एपिसोड में उनसे मुख़ातिब हुए कुमार केशव. ईशान किशन को पहली बार देखने, पटना से रांची भेजने, इंडिया अंडर-19 टीम की कप्तानी, आईपीएल में चुने जाने, शोहरत और पैसे कमाने, फिर इंडियन टीम और बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ड्रॉप होने पर उनसे बात हुई है. ईशान किशन के सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी कौन हैं, टेस्ट क्रिकेट में उनका क्या फ़्यूचर है और टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर उनके कोच की क्या भविष्यवाणी है? इसके अलावा बिहार में क्रिकेट की बदहाली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ पुराने दिनों की यादों पर उन्होंने क्या कहा, सुनिए इस पॉडकास्ट में. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल वीडियो एडिट: जावेद अली/लोकेश कुमार
मुस्तफ़िज़ुर को IPL से हटाने का फैसला सही या गलत और Pant के पीछे कौन पड़ा है?: बल्लाबोल
2026/01/05
बीसीसीआई ने एक बड़ा फ़ैसला करते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. इसके बाद केकेआर ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ भी कर दिया गया है. इस घटना पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फ़ैसला किया है कि उसकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगी. वहीं, बांग्लादेश में आईपीएल मैचों का प्रसारण रोके जाने की बात भी कही गई है. BCCI ने ये फैसला क्या दबाव में लिया है, ये कितना सही है और क्या इसे बेहतर तरीक़े से हैंडल किया जा सकता था? क्या BCCI में नेतृत्व की कमी है और पिछले कुछ सालों में वहां अंदरखाने क्या बदला है? क्या क्रिकेट को पॉलिटिक्स के साथ मिक्स करना ठीक है, बांग्लादेश की अपील पर ICC क्या एक्शन लेगा? इसके अलावा न्यूज़ीलैंड के साथ ODI सीरीज के लिए घोषित टीम पर चर्चा...जैसे कि शतक लगाकर भी रुतुराज गायकवाड़ टीम में अपनी जगह पक्की क्यों नहीं कर पाए, ऋषभ पंत के ख़िलाफ़ कौन माहौल बना रहा है और मोहम्मद शमी से सेलेक्टर्स को आख़िर क्या शिकायत है, सुनिए 'बल्लाबोल' के नए साल के पहले एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव की दिलचस्प बातचीत. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
इंडियन ड्रेसिंग रूम से लेकर टीम बस तक में कैसे घुस जाते थे विजय लोकपल्ली: बल्लाबोल
2025/12/29
'बल्लाबोल' के इस ख़ास एपिसोड में पधारे सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विजय लोकपल्ली और उनके बेटे अक्षय लोकपल्ली. इन दोनों ने मिलकर एक किताब लिखी है - We are the champions: 40 Iconic moments of Indian Sports. आज़ादी के बाद से भारतीय खेल जगत की 40 सबसे शानदार घटनाएं कौन सी हैं, किन खिलाड़ियों को इस सूची में जगह मिली है. इसके अलावा अपने करियर में भारतीय क्रिकेट को काफी क़रीब से फॉलो करने वाले विजय लोकपल्ली ने एक से बढ़कर एक अनुसने और रोमांचक क़िस्से सुनाए. सचिन तेंदुलकर कैसे चाय बनाते हैं, उनका खाना पकाने का शौक़, सचिन की कप्तानी का दौर, शारजाह कप की यादगार जीत के बाद सचिन के कमरे का दृश्य, क्रिकेटर्स की शिकायत, राहुल द्रविड़ के साथ मैच देखने और किताबें खरीदने की यादें, विदेशी दौरों पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मिलकर खाना बनाने की कहानी, विराट कोहली पर लिखी किताब, वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा के साथ गाड़ी में क्या हुआ था, ज़हीर ख़ान के साथ दिल्ली घूमते हुए बातचीत, अनिल कुंबले और शेन वार्न के साथ कैसे इंटरव्यू किया और भी बहुत कुछ, सुनिए कुमार केशव के साथ. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
गिल को T20 World Cup Squad से ड्रॉप करना मजबूरी या मास्टरस्ट्रोक?: बल्लाबोल
2025/12/22
आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. अजित अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी ने सबको चौंकाते हुए शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया. साथ ही दो साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हुई है. 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम सेलेक्शन पर निखिल नाज़ और कुमार केशव की दिलचस्प चर्चा हुई है. गिल को बाहर का रास्ता क्यों दिखाया गया, क्या साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ से इसके संकेत मिलने लगे थे, उन्हें ड्रॉप करने से टीम इंडिया की उलझी हुई पहेली कैसे सुलझ गई और क्या उनका T20I करियर ख़तरे में है? सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन क्यों नहीं निकल रहे हैं, क्या उनके ऊपर कप्तानी का दबाव है या फिर इंजरी के साथ खेल रहे हैं सूर्या? ईशान किशन की वापसी की स्क्रिप्ट कैसे लिखी गई और टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी? इसके अलावा एशिया कप अंडर-19 में भारत और एशेज में इंग्लैंड की करारी हार की एनालिसिस और क्रिकेट के कुछ पुराने क़िस्से सुनिए इस पॉडकास्ट में. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
IPL Mini Auction की बारीकियां, CSK और KKR ने कैसे मारी बाज़ी, RR का कप्तान कौन: बल्लाबोल
2025/12/17
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन ख़त्म हो गया. कैमरून ग्रीन और मथिसा पथिरना के लिए KKR ने इतने पैसे क्यों लुटा दिए, मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को ज़्यादा पैसे कैसे मिल जाते हैं, जानिए कौन हैं प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जिनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने खजाने खोल दिए, क्या धोनी इस साल आईपीएल में खेलते नज़र आएंगे, लखनऊ की टीम के साथ क्या समस्या है, SRH की टीम कहां चूक गई, राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान कौन होगा, RCB की फ्रैंचाइज़ को कौन ख़रीद रहा है, आईपीएल ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की स्काउटिंग कैसे की जाती है और भी बहुत कुछ, सुनिए ‘बल्लाबोल’ के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और नितिन श्रीवास्तव के साथ कुमार केशव की बातचीत. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
शास्त्री, गावस्कर, सिद्धू, भज्जी और हर्षा भोगले पर पदमजीत सहरावत ने क्या बताया: बल्लाबोल
2025/12/15
'बल्लाबोल' के इस ख़ास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं मल्टी-टैलेंटेड पदमजीत सहरावत. क्रिकेट और कबड्डी की कॉमेंट्री करते हुए आपने इन्हें देखा होगा. साथ ही पोएट्री, वन लाइनर्स, म्यूजिक की विधा में भी इनकी मजबूत पकड़ है. इस पॉडकास्ट में क्रिकेट कॉमेंट्री की भाषा, इसमें आए बदलाव और कॉमेंट्री बॉक्स के क़िस्सों का पिटारा उन्होंने खोला है. सचिन-विराट की तुलना से लेकर सुनील गावस्कर, सौरभ गांगुली, नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में बड़ी मज़ेदार बातें उन्होंने बताई है. साथ ही अपनी कुछ दिलचस्प कविताएं भी उन्होंने सुनाई. कुमार केशव के साथ इस रोचक बातचीत का आप भी लुत्फ़ लीजिए. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
गौतम गंभीर क्यों चिढ़े हुए हैं और Ro-Ko की जगह अब भी पक्की क्यों नहीं?: बल्लाबोल
2025/12/08
इंडिया ने साउथ अफ़्रीका के खिलाफ ODI सीरीज़ जीत ली है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से रन निकलने के बाद भी उनकी जगह 2027 वर्ल्ड कप में क्यों पक्की नहीं है, स्ट्राइक रेट को लेकर विराट कोहली की आलोचना क्यों ठीक नहीं है, रवींद्र जडेजा की बैटिंग क्यों भरोसा नहीं जगाती है, क्या रुतुराज गायकवाड़ को इस प्रदर्शन का इनाम मिलेगा? आईपीएल ओनर पार्थ जिंदल का सोशल मीडिया पोस्ट गौतम गंभीर को क्यों नागवार गुजरा, कोच के डोमेन में न घुसने की दलील कितनी सही है और गंभीर को अपने स्टाइल में क्या बदलाव लाने की ज़रूरत है? इसके अलावा टी20 टीम में रिंकू सिंह के न चुने जाने, वाइट बॉल क्रिकेट में सिराज को इग्नोर करने, BCCI की तथाकथित रिव्यू मीटिंग और टीम सिलेक्शन से जुड़े पहलुओं पर मज़ेदार चर्चा निखिल नाज़, नितिन श्रीवास्तव और कुमार केशव के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Virat की special century, Gambhir से दूरी और RoKo की फ़ैन आर्मी क्यों एकजुट हुई: बल्लाबोल
2025/12/01
साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रांची में विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतक निकला. उनकी इस पारी से किन सवालों का जवाब मिल गया, क्या टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी संभव है, गौतम गंभीर के साथ विराट का मनमुटाव क्यों चल रहा है, ये कैसे दूर होगा, एकदूसरे की धुर विरोधी रही रोहित शर्मा और विराट कोहली की फ़ैन आर्मी क्यों एकजुट नज़र आ रही है, क्या केएल राहुल काफ़ी नीचे बैटिंग कर रहे हैं, वनडे के बदले रूल के साथ टीम इंडिया सही सामंजस्य कैसे बिठाएगी और भी बहुत कुछ, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
टेस्ट में शर्मनाक हार के लिए गौतम गंभीर नहीं तो कौन ज़िम्मेदार?: बल्लाबोल
2025/11/26
दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत का फिर से भारत में ही सूपड़ा साफ़ कर दिया. कोलकाता के बाद गुवाहाटी में भी टीम इंडिया की दुर्गति हुई और टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी. देखा जाए तो घरेलू सरज़मीं पर भारत की पिछले सात मैचों के दौरान ये पांचवीं हार है. इस शर्मनाक हार से कई सवाल पैदा होते हैं. मसलन, क्या इंडिया की टेस्ट क्रिकेट रसातल में पहुंच गई है, भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह सरेंडर क्यों किया, क्या ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक नहीं है, गौतम गंभीर को ख़ुद ही क्यों नहीं रेड बॉल क्रिकेट की कोचिंग छोड़ देनी चाहिए, क्या BCCI ज़िम्मेदारी तय करते हुए कड़े फैसले लेगा और यहां से आगे क्या ऑप्शन है? साथ ही क्रिकेट के कुछ मज़ेदार क़िस्से सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़, कॉमेंटेटर पदमजीत सहरावत और कुमार केशव के साथ. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
IND vs SA - Kolkata Test ने Gambhir की विदाई तय कर दी?: BallaBol
2025/11/17
साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया. पिच से लेकर प्लेइंग 11 पर सवाल उठ रहे हैं. इंडियन टीम से आख़िर सवा सौ रन भी चेज़ क्यों नहीं हुए, टीम मैनेजमेंट बार बार ऐसी पिच चुनने की ग़लती क्यों कर रहा है, वॉशिंगटन सुंदर को तीन नंबर पर बैटिंग कराना कितना सही है, सुंदर को इससे क्या नुक़सान होगा? क्या भारतीय बल्लेबाज़ों के पास स्पिन खेलने का स्किल नहीं बची, असल समस्या कहां है, क्या गौतम गंभीर की कुर्सी जाने वाली है और क्या रेड बॉल में लक्ष्मण को कोच बनाने का वक़्त आ गया है? टेम्बा बबूमा के शानदार रिकॉर्ड और उनकी स्लेजिंग पर निखिल नाज़ और राहुल रावत की क्या राय है? शुभमन गिल की चोट और गुवाहाटी टेस्ट में इंडिया के चांसेज़ पर दिलचस्प बातचीत सुनिए इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
Sanju Samson के साथ खेल, IND vs SA Test Preview, IPL Retention पर क्या पता चला: BallaBol
2025/11/10
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ इंडिया ने 2-1 से T20 सीरीज जीत ली है. मगर इस सीरीज में टीम इंडिया ने प्रयोगों की इंतिहा कर दी. एक्सपेरिमेंट के नाम पर हर बार संजू सैमसन, अर्शदीप, कुलदीप और रिंकू ही क्यों ड्रॉप हो जाते हैं? संजू सेमसन क्या रवींद्र जडेजा के बदले ट्रेड होंगे, क्या राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू को ट्रेड करना चाहती भी है, केएल राहुल क्या केकेआर में जाने वाले हैं, CSK की टीम किन खिलाड़ियों को रिलीज़ करने जा रही है? इधर IND-A और SA-A टीम के बीच दो अनऑफिसियल टेस्ट हुए. इसमें इंडियन मैनेजमेंट की तरफ से क्या बेवक़ूफ़ी देखने को मिली? इन मैचों में ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले ध्रुव जुरेल को क्या कोलकाता टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी, साई सुदर्शन के लिए ये सीरीज आख़िरी मौक़ा क्यों है, कोलकाता की पिच कैसा खेलेगी, क्या मोहम्मद शमी के साथ नाइंसाफ़ी हो रही है? इसके अलावा 1991 में साउथ अफ्रीका की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी और ईडन गार्डन में भारत के खिलाफ लैंडमार्क सीरीज के किस्से, कैसे इससे BCCI के हाथ लगी सोने की खान, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
Indian Women's Team कैसे बनी वर्ल्ड चैंपियन, इस जीत के सूत्रधार कौन हैं?: बल्लाबोल
2025/11/03
इंडिया विमेंस टीम ने इतिहास रच दिया है. 25 साल बाद विमेंस क्रिकेट को एक नया चैंपियन मिला है. हरमनप्रीत कौर की टीम ने फाइनल मुक़ाबले में साउथ अफ़्रीका को 52 रनों से हरा दिया. 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में बात हुई है इसी ऐतिहासिक घटना के बारे में. इंडिया-साउथ अफ्रीका फाइनल मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा, इंडिया को क़िस्मत का साथ कैसे मिला, भारतीय महिला टीम जीत की दावेदार क्यों थी, हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी में अलग क्या किया, कोच अमोल मज़ूमदार की कौन सी स्ट्रैटजी रंग लाई और इस जीत का गांगुली कनेक्शन क्या है, सुनिए निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

Podcast reviews

Read Ballabol - The Cricket Podcast podcast reviews


5 out of 5
1 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Ballabol - The Cricket Podcast relevant audience podcasts


What do you want to promote?