1757784085
Sher Khan

Advertise on podcast: Sher Khan

This podcast has
67 episodes
Language
Hindi
Publisher
Aaj Tak Radio
Explicit
No
Date created
2024/07/17
Latest episode
2025/10/31
Average duration
48 min.
Release period
7 days

Description

ज़िंदा रहने के लिए जो ज़रूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. यहां किसी की भूख किसी की ज़िंदगी से बड़ी है. ज़िंदा रहने के लिए पल पल का संघर्ष है. जंगल की हरियाली में ज़िंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे हैं बेशुमार क़िस्से. जंगली जानवर, जंगली परिंदे और जंगली पौधों की वो मज़ेदार कहानियों जो आपने पहले कभी नहीं सुनी...सुनिए मशहूर वाइड लाइफ फ़िल्ममेकर आसिफ़ खान (खान चा) से और उनके साथ हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी. सुनिए आज तक रेडियो पर 'शेर खान' हर शुक्रवार.  Amidst the lush greenery of the jungle, countless tales of life and death are hidden. Discover fascinating stories of wild animals, birds, and plants that you've never heard before. Listen to the renowned wildlife filmmaker Asif Khan (Khan Cha), accompanied by Jamshed Qamar Siddiqui. Tune in to 'Sher Khan' on Aajtak Radio.

Unlock Sher Khan podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Sher Khan podcast


Tiger Man Of India के बेटे Goverdhan Singh ने क्या बताया?: Sherkhan Podcast S2, E12
2025/10/31
जंगल ज़िंदाबाद. शेरखान के सीजन 2 के इस आख़िरी एपिसोड में एक बार फिर चलेंगे Ranthambore और मिलेंगे टाइगर मैन ऑफ़ इंडिया फतेह सिंह राठौड़ के बेटे गोवर्धन सिंह राठौड़ से. गोवर्धन जी से बात होगी फ़तह सिंह जी की, उनके समय और इस समय के रणथंभोर की, मौजूदा समय की समस्याओं की, पॉलिसीज़ की और भी बहुत कुछ. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ ख़ान चा उर्फ आसिफ़ ख़ान, गोवर्धन सिंह राठौड़ और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.
फूलकली के महावत और Corbett के बेस्ट Gypsy Driver ने क्या बताया: Sher Khan S2E11
2025/10/24
जंगल जिंदाबाद. शेर खान के एक और खास एपिसोड में चलिए कॉर्बेट. इस एपिसोड में हमने बात की कॉर्बेट की मशहूर हथिनी फूलकली के महावत निसार मियाँ और कॉर्बेट के बेहतरीन जिप्सी ड्राइवर छोटू भाई से. निसार भाई ने हाथियों की दुनिया के बारे में मज़ेदार जानकारी दी तो छोटू भाई ने दे दिया टाइगर देखने का टोटका. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ खान, छोटू भाई और निसार मियां के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
चलो जिम कॉर्बेट के गांव छोटी हल्द्वानी: Sher Khan S2E10
2025/10/17
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान का आज का ये एपिसोड बेहद ख़ास है क्योंकि आज हम आपको ले जा रहे हैं जिम कॉर्बेट के गाँव- छोटी हल्द्वानी. ये वही गाँव है जहां कॉर्बेट अपनी सर्दियाँ बिताते थे, कॉर्बेट तो अब है नहीं लेकिन इस गाँव में अभी भी उनकी रूह है, उनकी यादें हैं, उनकी निशानियां हैं. देखिए ये पूरा एपिसोड शेर खान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Jim Corbett के homosexual हाथी, tigers और tourists के मज़ेदार क़िस्से: Sher Khan S2E9
2025/10/10
शेर खान के इस एपिसोड में आपको फिर ले चलेंगे जिम कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व और मिलवाएंगे करण बिष्ट से. करण एक passionate wildlifer हैं जो पिछले 30 सालों से कॉर्बेट में ही अपना जीवन बिता रहे हैं. करण की विशेषज्ञता (expertise) पक्षियों (birds) और मछलियों (fishes) में भी है, और वो कॉर्बेट में अपना होटल भी चलाते हैं. आज के इस एपिसोड में करण से जानेंगे कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से जुड़ी कई मज़ेदार बातें. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, करण बिष्ट और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
Heart Specialist Doctor साहब के दिल में जंगल: Sher Khan S2E8
2025/10/03
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान के इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़े बहुत ही ख़ास मेहमान Dr Ramakant Panda. डॉक्टर साहब ऐसे तो कार्डियक सर्जन हैं, लेकिन इनका अपना दिल बसता है जंगलों में. आज इस एपिसोड में डॉक्टर साहब से जानेंगे क्यों ज़रूरी हैं जंगल, साथ ही बात होगी वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफी पर. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ ख़ान चा उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और डॉक्टर पांडा के साथ.
Ranthambore में धर्मेंद्र खंडाल ने कैसे बिछाया Anti-poaching network: Sher Khan S2E7
2025/09/26
जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान (Sher Khan) में इस हफ्ते हमारे साथ बहुत सारी बातें करने के लिए पहुंचे बड़े ही खास मेहमान- Dr. Dharmendra Khandal. डॉक्टर खंडाल conservationist, biologist, मौजूदा समय में tiger watch के executive director है. बाघों के संरक्षण के साथ-साथ इन्होंने राजस्थान में anti-poaching नेटवर्क बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है. इतना ही नहीं, ये 'mogiya tribe' जिन्हें हम poaching tribe के नाम से भी जानते हैं, उनके rehabilitation के लिए भी बड़ा काम किया है. Botany में Ph.D डॉ खंडाल बाघों के लिए काम करने के अलावा spiders और snakes की प्रजातियों को explore करने का शौक़ रखते हैं. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, डॉक्टर धर्मेन्द्र खंडाल और कुमार केशव के साथ. Research/Producer: Ankita Virmani Production Head: Sudhakar Pallem Audio: Aman Pal Camera: Naresh Kumar, Rahul Singh Camera Assistant: Chandra Mandal, Sintu Yadav
1986 में लगा था आरोप, अब जाकर बाइज़्ज़त बरी किया गया | भौंचक
2025/09/24
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 83 साल के पूर्व बिल असिस्टेंट जागेश्वर प्रसाद को 39 साल पुराने 100 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में दोषमुक्त कर दिया है। क्या था पूरा मामला सुनिये भौंचक में
Machli, Ustad, Arrowhead- Ranthambore के सारे राज Balendu Singh ने खोले: Sher Khan S2E6
2025/09/19
जंगल जिंदाबाद. Sher Khan के इस एपिसोड में हम एक बार फिर आ गए हैं Ranthambore और हमारे इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे खास मेहमान Balendu Singh. इनका जन्म तो बीकानेर में हुआ लेकिन इनका दिल और आत्मा रणथंभौर के जंगलों में बसती है. ये कमाल के wildlife photographer हैं. इनके कैमरे में कैद हुई tiger की तस्वीरें और वीडियो उनके व्यवहार को पढ़ने और समझने के लिए एक अमूल्य दस्तावेज़ हैं. इसके साथ ही ये बहुत कमाल के rifle shooter भी हैं, conservationist, Hotelier, Ranthambore के former Honorary Wildlife Warden--- Balendu Singh, शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ सुनिए पूरा एपिसोड. Research/Producer: Ankita Virmani Production Head: Sudhakar Pallem Audio: Aman Pal Camera: Naresh Kumar, Rahul Singh Camera Assistant: Chandra Mandal, Sintu Yadav
Jim Corbett में Tigers की Capacity पर क्या पता चला?: Sher Khan S2 E5
2025/09/12
शेर खान में एक बार फिर चलेंगे Corbett और आज हमारे साथ जुड़ी है एक बेहद ही खास शख्सियत जिन्हें ऐसे तो admire करने की काफी वजहें हैं लेकिन एक खास वजह है उनका वन और वन्यजीवों से प्रेम, लगाव - उनका बेजुबानों के लिए मुखर होना. Abdul Ghaffar Ansari साहब conservationist है, Corbett Tiger Reserve में Tiger Conservation Foundation के सदस्य भी है. अंसारी साहब की दो दशकों से ज्यादा समय से कॉर्बेट और उसके आस पास के इलाकों में बाघ और वन संरक्षण में अहम भूमिका रही है. अंसारी साहब के नाम पर कुछ और भी क्रेडिट है– इन्होंने upper Kosi range में smooth-coated otter की discovery की है. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ खान और AG Ansari के साथ. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
Poachers के परिवारों को नई जिंदगी दे रही Divya Khandal की कहानी: Sher Khan, S2E4
2025/09/05
जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान के एक और खास एपिसोड में आपको ले चलेंगे ranthambore और मिलवाएंगे मुंबई से आई और ranthambore में बसी Divya Khandal से. दिव्या खंडाल poaching से जुड़े परिवारों को नई जिंदगी देने का काम करती हैं. उनकी संस्था ‘Dhonk’ इन परिवारों को रोजगार का नया जरिया देने के साथ साथ, इनके बच्चों के लिए अच्छी पढ़ाई पर भी जोर देती है. देखिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, दिव्या खंडाल और कुमार केशव के साथ.
Ranthambore में 38 साल से बाघों को ट्रैक कर रहे Mohan Singh ने क्या बताया?: Sher Khan, S2E3
2025/08/29
जंगल जिंदाबाद. शेर खान सीजन 2 के एक और खास एपिसोड में आपको ले चलेंगे ranthambore और मिलवाएंगे मोहन सिंह जी से. मोहन जी का जिक्र यूँ तो शेर ख़ान ने अपनी कहानियों में कई बार किया है और अब ये मौका है जब आप मोहन जी के किस्से उन्हीं से सुनेंगे. मोहन जी ने अपने जिंदगी के 38 साल जंगलों और बाघों को दिए है, टाइगर ट्रैकिंग इनका शौक भी है और पैशन भी. बाघों की बात करते हुए इनकी आँखों में अलग चमक देखने को मिलती है. सुनिए पूरी बातचीत शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, मोहन सिंह और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. Research/Producer: Ankita Virmani Production Head: Sudhakar Pallem Audio: Aman Pal Camera: Naresh Kumar, Rahul Singh Camera Assistant: Chandra Mandal, Sintu Yadav
Dog-Human Bond की बेहतरीन मिसाल Jim Corbett और Robin के रिश्ते की कहानी | Sher Khan, S2E2 Podcast
2025/08/23
जंगल ज़िंदाबाद. Sher Khan (शेर खान) के इस एपिसोड में बात होगी Robin की. रॉबिन जिसके लिए जिम कॉर्बेट लिखते हैं कि उन्होंने उसे 15 रुपये में खरीदा था और अब भारत का सारा सोना भी उसे नहीं खरीद सकता. आज के इस एपिसोड में बात होगी उस इत्तेफ़ाक़ की जिसने robin को कॉर्बेट साहब से मिलवाया, दोनों के बीच के अनोखे रिश्ते की और कैसे कॉर्बेट की ट्रेनिंग से रॉबिन एक शिकारी कुत्ता बना. सुनिए पूरी कहानी शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
Season 2 के लिए Jim Corbett पहुंचे शेर खान, क्या कुछ बदल गया? | Sher Khan S2E1
2025/08/15
Sher Khan Season 2, Episode 1: जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान के सीजन 2 के पहले एपिसोड से जुड़ने के लिए आप सभी का आभार. जैसा वादा था कि सीजन 2 डायरेक्ट जंगल से होगा तो उसी वादे को निभाने शेर खान और उनकी टीम पहुँची Jim Corbett और पहले एपिसोड में हमारे साथ जुड़े बहुत ही ख़ास मेहमान इमरान खान (Imran Khan). इमरान खान साहब ने अपना जीवन Wildlife conservation को समर्पित कर दिया है. ये एक जाने-माने biologist है. इनके पास Wildlife Science में Masters और M.Phil की डिग्री भी है. इसके साथ ही इन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित tiger reserves में बाघ संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं पर लंबा काम किया है. ये पिछले कई सालों से Jim corbett tiger reserve में ecological tourism को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं और अपना homestay The Ranger's Lodge चला रहे हैं. सुनिए ये पूरा एपिसोड आसिफ खान उर्फ़ शेरखान उर्फ़ खां चा और इमरान खान के साथ. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
एक Young Birder और उनके पैशन की कहानी: Sher Khan, Ep 54
2025/08/01
जंगल जिंदाबाद. शेरखान का ये एपिसोड 2 वजहों से बहुत खास है. पहली ये, कि ये 52वां एपिसोड इस सीजन का आखिरी एपिसोड है. पता ही नहीं चला कब आप लोगों को जंगल की कहानियां सुनाते-सुनाते 52 हफ्ते बीत गए. आप लोगों के चिट्ठियों, comments, मेसेज के रूप में मिले प्यार ने एक और नए सीजन के लिए हौसला भी दिया है. ये अंत नहीं है बल्कि एक नई शुरुआत है. फिर वापसी होगी शेरखान के सीजन 2 के साथ और इस बार डायरेक्ट जंगल से. इस एपिसोड के खास होने की दूसरी वजह पर हमारे आज के मेहमान- जो उम्र में काफी छोटे है लेकिन उड़ान पक्षियों जैसी ऊँची भरना चाहते है. 19 साल की छोटी सी उम्र में ये अपने कैमरे में birds की 438 speices को कैद कर चुके है और खुद को hindustani birder कहते हैं. देखिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, गुर्नूर ढिल्लों और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ सीरीज़ निर्माता: अंकिता वर्मानी निर्माता: अर्चिता पुराणिक
शिकार का कौन सा तरीका बनाता है बाघों को खास: Sher Khan Ep 53
2025/07/25
जंगल ज़िंदाबाद. शेरखान में आज बात सिर्फ़ और सिर्फ़ टाइगर की.. जुलाई 29 हम इंटरनेशनल टाइगर डे के तौर पर बनाते है, ज़रूरी है हम जाने देश में बाघों का भविष्य कैसा है, मौजूदा समय की चुनौतियाँ क्या है? इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे Dr. Abhishek Ghoshal- Abhishek. अभिषेक WTI से जुड़े हैं और Human-Wildlife Conflict Mitigation के head है. एपिसोड में इस पर भी बात होगी कि क्या सिर्फ save tiger से काम चलेगा या अब वक़्त है कि save jungle पर उतना ही जोर दिया जाएँ? सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, अभिषेक घोषाल और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ. सीरीज़ प्रडूसर: अंकिता विरमानी प्रडूसर: अर्चिता पुराणिक

Podcast reviews

Read Sher Khan podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Sher Khan relevant audience podcasts


What do you want to promote?