1762357768
Crime Branch

Advertise on podcast: Crime Branch

Rating
★★★★★
5
from
1 reviews
Categories
This podcast has
107 episodes
Language
Hindi
Publisher
Aaj Tak Radio
Explicit
No
Date created
2024/08/12
Latest episode
2026/10/20
Average duration
47 min.
Release period
8 days

Description

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

Unlock Crime Branch podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Crime Branch podcast


Lawrence Bishnoi V/s Bollywood, Tiger Shroff और Salman Khan क्यों आए निशाने पर?: Crime Branch
2026/10/20
18 अक्टूबर की शाम, मुंबई का पॉश इलाका जुहू. एक्टर टाइगर श्रॉफ़ की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलती हैं, पांच-छह राउंड फ़ायर. खबर आग की तरह फैली और बॉलीवुड में वही खौफ़ लौट आया, जो कभी मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर में हुआ करता था. वो दौर, जब दिनदहाड़े एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को गोलियों से भून दिया गया, जब साल 2000 में राकेश रोशन पर फायरिंग हुई, और जब फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा नाम धमकी भरे फोन से कांपता था. ट्रिगर तो शूटर्स के हाथ में था, लेकिन उंगली किसकी थी? सवाल गूंज ही रहा था कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो सामने आया. आवाज़ अनिल पंडित की बताई गई, पानीपत से ताल्लुक रखने वाला वो गैंगस्टर, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई का "छोटा भाई" बताता है. वो हरमन संधू के साथ हमले की ज़िम्मेदारी लेता है और कहता है कि टाइगर को पहले समझाया गया था, लेकिन उसे समझ नहीं आया. इसी ऑडियो में सलमान खान को खुली धमकी दी गई और इंडस्ट्री के उन सभी को चेतावनी, जो सलमान के साथ खड़े होंगे. इस आवाज़ के पीछे जिस नाम की परछाईं है, वो है लॉरेंस बिश्नोई. अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद वो गैंगस्टर, जिसकी सलाखें भी उसके साम्राज्य को नहीं रोक पाईं. सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सलमान के घर के बाहर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या, रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां, जिसे गैंग ने "छोटा ट्रेलर" कहा था और अब टाइगर श्रॉफ़. तो क्या जेल की दीवारें भी उस खौफ को नहीं रोक पा रहीं, जो मुंबई 90 के दशक में झेल चुकी है? क्या बॉलीवुड पर फिर मंडरा रहा है गोलियों का साया? Host - Arvind Ojha Sound - Nikhil Kumar
Bahubali या बेगुनाह? Rajan Tiwari ने सुनाए Shri Prakash, Puravanchal Mafia और Shahabuddin के क़िस्से: Crime Branch
2026/10/13
बिहार और पूर्वांचल की राजनीति में चर्चित रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी Crime Branch में अपनी कहानी लेकर आए हैं. राजन तिवारी का दावा है कि उनके खिलाफ़ लगभग 40 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन वो सभी मामलों में बरी हुए. इस पॉडकास्ट में बातचीत होगी श्रीप्रकाश शुक्ला से उनकी बचपन की दोस्ती, बृज बिहारी प्रसाद और वीरेंद्र प्रताप शाही हत्याकांड, अजीत सरकार हत्याकांड में लगे आरोप और देवेंद्र दुबे की हत्या के दौरान हुई गोलीबारी की चर्चा. साथ ही आपको सूरजभान सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, अनंत सिंह, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार से जुड़े क़िस्से भी सुनने को मिलेंगे. इसके अलावा सुनिए जेल में बिताए उनके 15 साल, चुनाव लड़ने और अपराध-राजनीति के गठजोड़ की पूरी कहानी. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Nikhil Kumar
Jantar Mantar Protest, Gangster-Police का Nexus और Bablu Srivastava के बवाली क़िस्से: Crime Branch
2026/10/06
दिल्ली पुलिस के पूर्व स्पेशल कमिश्नर और 1984 बैच के IPS अधिकारी दीपक मिश्रा, जिन्हें एक सख्त और बेखौफ़ ‘सुपरकॉप’ माना जाता है, आज ‘क्राइम ब्रांच’ में सुना रहे हैं अपने करियर के कुछ सबसे चर्चित किस्से. जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, निर्भया कांड के दौरान इंडिया गेट को सील करने का फ़ैसला, दिल्ली के दंगे और गैंगस्टर्स के खिलाफ़ कार्रवाई पर उन्होंने खुलकर बात की. इसके अलावा नेपाल में बबलू श्रीवास्तव और मिर्ज़ा दिलशाद बेग तक पहुंची एक किडनैपिंग की जांच और अपनी टीम के सस्पेंशन के बाद इस्तीफ़ा देने की कहानी भी इस बातचीत का हिस्सा है. साथ ही, पुलिस, न्यायपालिका और समाज की जवाबदेही पर उनकी बेबाक राय सुनिए अरविंद ओझा के साथ. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh
Nithari के 22 कंकाल और Psychopath Surendra Koli के खौफ़नाक क़िस्से, सुनिए Forensic Expert की ज़ुबानी: Crime Branch
2026/09/29
निठारी कांड, देश के सबसे खौफ़नाक मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने खुद की जान ले ली. ये केस जितना रहस्यमयी है, उतनी ही उलझी हुई है सुरेंद्र कोली की मौत. आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था? सुरेंद्र कोली का सालों पहले साइकोलॉजिकल टेस्ट करने वाले AIIMS के वरिष्ठ फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. तीरथ दास डोगरा पहली बार विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने कोली के व्यवहार, याददाश्त और मानसिक स्थिति में क्या देखा था. कोली ने कई घटनाओं और लोगों से जुड़ी बातें इतनी बारीकी से कैसे याद रखीं? उसके व्यक्तित्व में कौन-सी असामान्य बातें सामने आईं? क्या उसके दिमाग में कोई ऐसा मानसिक बोझ था, जो बाद में उसकी जिंदगी पर भारी पड़ा? इस खास बातचीत में जानिए कोली के दिमाग, साइकोपैथ्स और साइकोलॉजी से जुड़े कई चौंकाने वाले पहलू. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh
Nithari Kand में 16 बच्चों के क़त्ल का आरोपी Surinder Koli खुद की जान क्यों ले बैठा?: Crime Branch
2026/09/23
18 सितंबर 2026 को हरिद्वार के भूपतवाला में एक छोटे से चाय के खोखे में एक आदमी की लाश मिली। जेब से एक पहचान पत्र निकला जिसपर नाम था सुरेंद्र कोली. वही सुरेंद्र कोली, जिसका नाम करीब 20 साल तक निठारी कांड की सबसे खौफ़नाक कहानी से जुड़ा रहा. जिस पर कई हत्याओं के मामले चले, जिसे बार-बार फांसी की सज़ा सुनाई गई… और फिर वो एक-एक करके अपने खिलाफ़ चले सभी 13 मामलों में बरी हो चुका था. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. Crime Branch के इस खास एपिसोड में हम लौटते हैं 2005-06 के निठारी में, जहां बच्चों के गायब होने की शिकायतें हुईं, डी-5 के पीछे से कंकाल मिले और एक रसोइया देखते ही देखते देश के सबसे चर्चित अपराधियों में शामिल हो गया. हम बात करेंगे उस मनोवैज्ञानिक जांच की, जिसमें कोली के व्यक्तित्व और व्यवहार को लेकर कई अहम बातें सामने आईं. फिर देखेंगे कि अदालतों में उसके खिलाफ़ पेश किए गए सबूतों पर क्या सवाल उठे और आखिर क्यों उसकी सज़ा टिक नहीं पाई. और फिर सबसे बड़ा सवाल सुरेंद्र कोली की मौत कैसे हुई? पुलिस का मानना है कि उसने खुद की जान ली, लेकिन इसके भी कई पहलू हैं. इस पूरे मामले को समझिए अरविंद ओझा के साथ.
Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch
2026/09/08
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थी. पुलिस की जांच में इसके अलावा एक बड़े नेटवर्क और पुरानी गैंगवार की विरासत का एंगल भी सामने आया. इस कहानी में गोगी गैंग, टिल्लू ताजपुरिया, जेल में बैठे कथित हैंडलर्स, फरार शूटर्स और कनाडा-अमेरिका में मौजूद कुछ लोग हैं. Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में जानिए अंकित बालियान की पूरी कहानी - उनके संघर्ष और म्यूज़िक करियर से लेकर उस आख़िरी शाम तक. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch
2026/09/01
मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे से विवाद से शुरू हुआ सफ़र उन्हें वरदराजन मुदलियार, दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, बड़ा राजन, अरुण गवली और सुभाष सिंह ठाकुर जैसे अंडरवर्ल्ड के बड़े नामों के करीब ले गया. इस बातचीत में श्याम किशोर बताते हैं उस दौर की कई अनसुनी और हैरान करने वाली कहानियां. दाऊद इब्राहिम और करीम लाला के सामने हुई वो मीटिंग, जहां उन्होंने क़ुरान पर हाथ रखने से इनकार कर दिया, वरदा भाई से मिलना, दाऊद से बग़ावत, अरुण गावली से मुलाकात, पुलिस हिरासत और टॉर्चर, मुंबई के अलग-अलग इलाकों पर. ये पॉडकास्ट एक ऐसे इंसान का कबूलनामा है, जिसने अपराध, गैंगवार, पुलिस, जेल और मौत के साए को बहुत करीब से देखा. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
Lawrence Bishnoi और Goldy Brar: दो दोस्त कैसे बने दुश्मन और इनके पीछे क्यों पड़े America-Canada?: Crime Branch
2026/08/25
Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की दोस्ती आखिर दुश्मनी में कैसे बदल गई? पंजाब के एक छोटे शहर से निकलकर गोल्डी बराड़ कैसे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क का बड़ा नाम बना? Crime Branch के इस खास एपिसोड में जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, कनाडा से चलते गैंग नेटवर्क, निज्जर मर्डर केस, FBI के Operation Hardball और Lawrence-Goldy के बदलते रिश्तों की पूरी कहानी. साथ ही जानिए कि आखिर अमेरिका, कनाडा और भारत की एजेंसियां गोल्डी बराड़ के पीछे क्यों पड़ी हैं? सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. Narrator- Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
Shahrukh को धमकाया और Dawood के पीछे Pakistan तक पहुंच गया, सुनिए भगवाधारी Don Bunty Pandey की कहानी: Crime Branch
2026/08/19
वो डॉन जिसने कभी दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए पाकिस्तान में घुसने का जोखिम उठाया हो, अपनी ज़िंदगी के आख़िरी पड़ाव में भगवा वस्त्र पहनकर संत कैसे बना? क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में सुनिए बंटी पांडे की हैरतअंगेज़ कहानी. वो गैंगस्टर जो उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई अंडरवर्ल्ड तक पहुंचा और बन गया छोटा राजन का सबसे भरोसेमंद शूटर. इस एपिसोड में जानिए: • बंटी पांडे कैसे बना छोटा राजन का राइट हैंड? • दाऊद इब्राहिम को मारने के लिए वो दो बार पाकिस्तान क्यों गया? • शाहरुख़ खान को उसने क्यों धमकी दी? • वियतनाम में छिपकर वो अपना नेटवर्क कैसे चला रहा था? • इंटरपोल और भारतीय एजेंसियों ने उसे कैसे गिरफ्तार किया? • जेल में रहते हुए संत बनने की उसकी कोशिश विवादों में कैसे घिरी? ये सिर्फ़ एक गैंगस्टर की कहानी नहीं है, बल्कि अपराध, सत्ता, बदले, अंडरवर्ल्ड और पहचान बदलने की एक ऐसी दास्तान है, जिसमें हर मोड़ पिछले मोड़ से ज़्यादा चौंकाने वाला है. सुनिए क्राइम ब्रांच का ये विशेष एपिसोड. Narrator - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh
Canada में Lawrence Bishnoi का Crime Network और Khalistan-ISI के साठगांठ की पोल खुली: Crime Branch
2026/08/11
कनाडा में भारतीय गैंगस्टर्स का नेटवर्क कितना बड़ा है? लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सिंडिकेट कैसे काम करता है? और अमेरिका के Operation Hardball के पीछे की कहानी क्या है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल से कनाडा के गैंग वॉर, इंडो-कैनेडियन क्राइम नेटवर्क और उसके बदलते स्वरूप पर विस्तार से बातचीत हुई. चर्चा की शुरुआत Operation Hardball से होती है. इसके बाद बात होती है लॉरेंस बिश्नोई गैंग, साउथ एशियन गैंग वॉयलेंस के इतिहास की और आखिर में खालिस्तानी मूवमेंट और पाकिस्तान के ISI कनेक्शन पर भी चर्चा हुई. इसी दौरान कपिल शर्मा के कैफ़े पर हुई फ़ायरिंग और कनाडा के पुराने पंजाबी गैंग नेटवर्क का भी ज़िक्र हुआ. इस पॉडकास्ट में अरविंद ओझा के साथ कनाडा के इस पूरे नेक्सस को समझने की कोशिश करेंगे. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh
Dawood Ibrahim से Lawrence Bishnoi तक Underworld का सफ़र, Babloo Srivastava का बदला और Gautam Adani की Kidnapping पर खुलासा: Crime Branch
2026/08/04
अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गोलियां सिर्फ जान नहीं लेतीं... वो शहरों का मिज़ाज बदल देती हैं और अपने पीछे ऐसी कहानियां छोड़ जाती हैं, जो बरसों तक हमें याद रहती हैं. उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर्स हों, मुंबई के माफ़िया हों या फिर आतंकवाद के नेटवर्क - आज हम इन्हीं कहानियों का पछा करेंगे. Crime Branch के इस पॉडकास्ट में हमारे साथ हैं यूपी पुलिस के पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय, जिन्होंने तीन दशक से ज़्यादा समय तक गैंगस्टर्स, अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद के खिलाफ़ मोर्चा संभाला. यूपी STF और ATS के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे राजेश पांडेय अपनी नई किताब "अंतहीन" के ज़रिए उन घटनाओं का खुलासा करते हैं, जिन्हें उन्होंने खुद करीब से देखा और जांचा. इस एपिसोड में जानिए दाऊद इब्राहिम-छोटा राजन की दुश्मनी, मुंबई अंडरवर्ल्ड का हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और दाऊद के बिखरते साम्राज्य की कहानी. साथ ही गौतम अडानी की किडनैपिंग, गुलशन कुमार हत्याकांड, नेपाल में ISI के नेटवर्क और अंत में लॉरेंस बिश्नोई तक अंडरवर्ल्ड के बदलते चेहरे पर चर्चा हुई. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला?
2026/07/28
20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. जंतर-मंतर से संसद मार्च, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पैलेट गन का इस्तेमाल, हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - आख़िर उस दिन क्या हुआ था? Crime Branch के इस स्पेशल पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह बता रहे हैं कि Protest के दौरान दिल्ली पुलिस कहां चूकी, क्या हालात पहले ही काबू किए जा सकते थे और अगर वो पुलिस कमांड में होते तो क्या रणनीति अपनाते. ये बातचीत कानून, सुरक्षा, पुलिसिंग और लोकतांत्रिक विरोध के बीच संतुलन को समझने की कोशिश करती है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी
2026/07/22
दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी रवि शंकर ने करीब तीन दशकों तक देश के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों, गैंगस्टरों और किडनैपिंग मॉड्यूल्स के खिलाफ़ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो अपने पुलिस करियर के उन मामलों का खुलासा करते हैं, जिन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर बदल दी. बात होगी सदर बाज़ार बॉम्ब ब्लास्ट से शुरू हुई उस जांच की, जो कश्मीर तक पहुंची. सुनिए कैसे अफ़ताब अंसारी, दिनेश ठाकुर, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI), कंधार हाईजैक, हज़ारीबाग एनकाउंटर और देशभर में फैले आतंकी नेटवर्क एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. रवि शंकर बताएंगे कि जांच के दौरान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से जुड़ी किस तरह की साज़िशों के संकेत मिले, और कैसे सूरत, सहारनपुर से लेकर BARC तक संभावित आतंकी योजनाओं के सुराग सामने आए. इसके अलावा चर्चा होगी 2008 के जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली सीरियल ब्लास्ट्स की, जब इंडियन मुजाहिदीन ने देश को दहला दिया था. अगर आप आतंकी मामलों, पुलिस जांच, इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स और पर्दे के पीछे की सच्ची कहानियों को पसंद करते हैं, तो ये एपिसोड मिस मत कीजिए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh
GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
2026/07/14
हम अक्सर समाज को उसी नज़र से देखते हैं, जैसी हमें दिखाई जाती है. लेकिन ये कोई सीधी तस्वीर तो है नहीं, बल्कि कई परतों से बनी हुई एक जटिल कहानी है. कुछ परतें खुली किताब की तरह होती हैं, और कुछ ऐसी जिन्हें देखने से भी हम बचते हैं. उन्हीं परतों में एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 32 सालों में 600 से ज़्यादा लड़कियों को बचाया और नई जिंदगी दी. बातचीत में शामिल हैं ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग की सच्ची घटनाएं, देशभर के खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन्स, आईने और छतों के पीछे छुपाकर रखी जाने वाली लड़कियों की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां, पुलिस की मिलीभगत और मां-बच्चे को अलग रखकर किए जाने वाले मानसिक शोषण का सच. साथ ही जानिए रेड लाइट एरिया के इतिहास से लेकर Bollywood में इसके ग्लैमराइज़ेशन तक, हर वो पहलू जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रह जाता है. सुनिए ये पॉडकास्ट, जो आपको इन बदनाम गलियों की असली सच्चाई से रूबरू कराएगा. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti
Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch
2026/07/07
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. लेकिन ये सिर्फ़ नामों की एक लिस्ट नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क की कहानी है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में जानिए आखिर सरकार ने अभी ये कदम क्यों उठाया? कौन हैं ये 23 चेहरे, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी, भारत से भागे मॉड्यूल हैंडलर और सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथ फैलाने वाले लोग शामिल हैं. इस पॉडकास्ट में राम मंदिर और RSS मुख्यालय की रेकी, Lashkar-e-Taiba, Jaish-e-Mohammed, ISIS मॉड्यूल, Terror Funding और Pakistan Terror Network जैसे कई अहम पहलुओं को आसान भाषा में समझाया गया है. अगर आप राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को गहराई से समझना चाहते हैं, तो इस वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें.   Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh

Podcast reviews

Read Crime Branch podcast reviews


5 out of 5
1 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Crime Branch relevant audience podcasts


What do you want to promote?