Unlock Prime Time with Ravish podcast Email contact info,
Listeners & Audience details
Email contact information
Direct podcast contact details

Listeners
Audience numbers & engagement insights

Audience details
Podcast Insights

Podcast episodes
Check latest episodes from Prime Time with Ravish podcast
प्राइम टाइम : महाराष्ट्र का सियासी संकट अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
2022/06/27
महाराष्ट्र का सियासी महाभारत मुंबई से सूरत और गुवाहाटी होते हुए आज दिल्ली पहुंच गया है. आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. अपने अपने वकीलों के जरिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार के कामकाज के तौर तरीकों से नाराज शिवसेना के विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे .
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : दलबदल का पर्यटन, धनबदल का प्रदर्शन
2022/06/24
हिन्दी प्रदेश की खबरें कई बार आपको पिंजड़े में बंद कर देती हैं. ये पिंजड़ा इतना बड़ा है कि आप इससे निकल नहीं सकते. अगर निकल भी गए तो बिना संसाधनों के दूर तक नहीं चल सकते. सूचना औऱ समझ की कमी भी आपकी चाल को सुस्त कर देती है.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: शर्तों से घिरे उद्धव ठाकरे, मेरी शर्त तू मान, तेरी शर्त मैं क्यों मानूं
2022/06/23
महाराष्ट्र की राजधानी गुवाहाटी चली गई है. मुंबई वाले भी सरकार की तरफ देखते हैं तो गुवाहाटी की तरफ देखने लग जाते हैं. ब्रेकिंग न्यूज की इतनी बिजली कड़क रही है कि राजनीतिक को नैतिकता औऱ संवैधानिकता की निगाह देखने वाले आसमान की तरफ देखने लग जाते हैं. बात सेना की निजीकरण से शुरू हुई थी, निजीकरण हो गया शिवसेना का.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : शिवसेना में कौन रहेगा, किसकी होगी शिवसेना?
2022/06/22
इस्तीफा तैयार है लेकिन कोई कार्यकर्ता या विधायक सामने आकर बोले कि आप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख के काबिल नहीं हैं. मैं दोनों पद छोड़ दूंगा लेकिन कोई सूरत या गुवाहाटी से ना कहे, सामने आकर कहे. उद्धव ठाकरे बागी विधायकों को प्यार से बुला रहे हैं. क्या वाकई एकनाथ शिंदे के लिए वो अपनी कुर्सी छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि शरद पवार को मुझपर भरोसा है लेकिन मेरे ही विधायकों को मेरे पर भरोसा नहीं रहा, तो इसमें मैं क्या करूं. उद्धव ठाकरे ने ये दावा नहीं किया कि उनके पास बहुमत है, उन्होंने कहा कि वो डरा कर आकंड़ा नहीं बढ़ा सकते बल्कि अपने विधायकों को प्यार से बुला सकते हैं.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: उद्धव की सरकार गई..गई…या बच गई…
2022/06/21
देश ने टॉपिक बदल लिया है. सेना की जगह शिव-सेना आ गई है. शिव-सेना रहेगी या टूट जाएगी इसे लेकर ख़बरें आज दिल्ली, मुबंई और सूरत के बीच भागती दौड़ती रहीं. देश महाराष्ट्र में विधायकों को गिनने लगा कि शिव सेना एनसीपी के कितने विधायक बीजेपी में चले जाएंगे या अलग पार्टी बना लेंगे?
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: अनंत फायदों का अग्निपथ, Keep It Up, Keep It Up
2022/06/20
पूरा रविवार यह बताने में गुजर गया कि अग्निवीर को सेना में क्या-क्या मिलेगा और सेना के बाहर क्या-क्या मिलेगा. वायु सेना के बाद थल सेना ने भी अग्निवीर की भर्ती का नोटिफिकेशन निकाल दिया. यानी सरकार इस योजना पर स्पष्ट तरीके से बढ़ चुकी है.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : आक्रोश का अग्निपथ, शांत हो जाओ अग्निवीर, शांत हो जाओ अग्निवीर
2022/06/17
बिहार सहित कई जगहों पर हालात बेकाबू हो गए हैं. जिस तरह दूसरे दिन हिंसा हुई है उससे लगता है कि पहले दिन की हिंसा के बाद भी पुलिस की सतर्कता काफी नहीं थी. बल्कि प्रदर्शन का स्केल इतना व्यापक हो गया कि पुलिस कम नजर आने लगी. अग्निपथ योजना को लेकर आज भी सरकार इसके बचाव में जोरशोर से उतरी नजर आई.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: विरोध में भड़के युवा, बिहार में BJP दफ्तरों पर हमला
2022/06/16
एक तो इतनी गर्मी है, ऊपर से अग्निपथ आ गया है. देश के कई ज़िलों में अग्निपथ के खिलाफ़ युवा इस भयंकर गर्मी में लथपथ सड़कों पर उतर आए हैं. कहीं हिंसा तो कहीं से लाठीचार्ज की ख़बरें हैं. क्या अब भी इन प्रदर्शनों को गोदी मीडिया की शब्दावली में कुछ लोगों का प्रदर्शन कहा जा सकता है? जैसा कि किसानों के आंदोलन को आज तक कुछ किसानों का आंदोलन कहा जाता है.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : अग्निपथ अग्निपथ, भरी जवानी में भूतपूर्व होने की अभूतपूर्व योजना
2022/06/15
सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले नौजवानों में अग्निपथ योजना को लेकर नाराजगी बढ़ने लगी है. योजना के तहत चार साल के लिए भर्ती होगी. फिर जिन लोगों की भर्ती होगी, उनमें से 75 प्रतिशत जवान चार साल के बाद सेना से निकाल दिए जाएंगे और 25 प्रतिशत ही सेना में रहेंगे. केंद्र सरकार के इस फैसले से नाराज युवाओं ने आज कई जगहों पर प्रदर्शन किया.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : देह पर लाठी, घर पर बुलडोज़र
2022/06/14
वातावरण में तनाव बढ़ गया है, तापमान तो बढ़ ही गया है, कब किसके घर के सामने बुलडोज़र आ जाए, इसका चांस भी बढ़ गया है. क्रूरता के इस दौर में हास्य भी क्रूर हो गया है. पुलिस से मार खाने वाले लोग उसी ज़िले में मिल जाते हैं, जिनके बारे में पुलिस कहती है कि यह वीडियो उनकी जानकारी में नहीं है जिसमें कुछ नौजवान लाठियों से मार खा रहे हैं.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बुलडोजर का इंसाफ, अदालत न अपील, दलील न वकील
2022/06/13
नूपुर शर्मा का सर कलम करने की मांग करने वालों को अदालत की जरूरत नहीं रही, किसी जावेद का घर बुलडोजर से ढहा देने पर ख़ुश होने वालों को भी अदालत की ज़रूरत नहीं रही. यह सही वक्त है कि भारत की अदालतें तय कर लें कि उनकी ज़रूरत रही या नहीं रही.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम: भूल गए धर्म रक्षक, नहीं मिला डॉ नारंग को इंसाफ
2022/06/10
डॉ पंकज नारंग की पत्नी को देखकर लोगों को याद नहीं आएगा. शायद उन्हें भी याद नहीं आएगा, जो 23 मार्च 2016 की शाम से इसे हिन्दू-मुस्लिम मैच का मुद्दा बनाकर भूल चुके हैं. छह साल बाद भी उस डॉक्टर का परिवार हत्या की यादों से हर दिन गुज़र रहा है. इंसाफ़ की लड़ाई के नाम पर सिस्टम की नाइंसाफी झेल रहा है.
Podcast reviews
Read Prime Time with Ravish podcast reviews
prabhatvyas 2022/01/31
Ravishpanti
Best in the business
Othenon 2021/04/27
Stop with the shouting matches
I am looking to get news of Covid and some on the ground reports that was the hallmark of this podcast in the past.
More than half of each of the re...
Telugu_Abbai 2020/11/29
Ravish is a gift
Do yourself a favor and start following reportage and analysis by Ravish Kumar. And you’ll be better for it.
Podcast sponsorship advertising
Start advertising on Prime Time with Ravish relevant audience podcasts
You may also like to advertise on these Podcasts

4.714118349
Bad Friends
Bobby Lee & Andrew Santino

4.7128971
10 to Life
Annie Elise

4.76752464
Criminology
Emash Digital & Mike Ferguson, Mike Morford

4.87515978
The Dr. John Delony Show
Ramsey Network

4.512621667
RedHanded
RedHanded

4.959902000
Legal AF by MeidasTouch
MeidasTouch Network

4.920741182
Toni and Ryan
Toni Lodge and Ryan Jon

4.762592000
The Lawfare Podcast
The Lawfare Institute

4.7292732000
The Michael Knowles Show
The Daily Wire

4.7106622000
FantasyPros - Fantasy Football Podcast
iHeartPodcasts
