
Advertise on podcast: Stories from the Heart कहानियाँ जो दिल से निकलें और दिल पर दस्
This podcast has
45 episodes
Language
HindiPublisher
Shradha PandeyExplicit
No
Date created
2020/05/10
Latest episode
2022/06/12
Average duration
16 min.
Release period
21 days
Description
स्वागत है आप सभी का stories from the heart by shradha pandey podcast par जहाँ मिलती हैं ऐसी कहानियाँ जो विचारों जज्बातों उम्मीदों संभावनाओं से भरी होती हैं, ऐसी कहानियाँ जो आपकी हमारी व हमारे परिवार तथा समाज से जुड़ी हों , जो तोड़ देती हों सारी दीवारें, चुरा ले जाती हों आपसे आप को और अपने आगोश में बैठाकर आप से गुफ्तगू करती हैं । अगर आपको मेरी कहानी अच्छी लगे तो [email protected] पर मुझसे जुड़िये /Emotions, Relationship, Life and Times, my stories:my voice.
Unlock Stories from the Heart कहानियाँ जो दिल से निकलें और दिल पर दस् podcast Email contact info,
Listeners & Audience details
Email contact information
Direct podcast contact details

Listeners
Audience numbers & engagement insights

Audience details
Podcast Insights

Podcast episodes
Check latest episodes from Stories from the Heart कहानियाँ जो दिल से निकलें और दिल पर दस् podcast
टीस / Tees
2022/06/12
प्रायः आपको अपने आस-पास ऐसी स्त्रियाँ मिल जाएँगी जो परिवार के हित के लिए सब कुछ स्वाहा करके भी खाली हाथ रह जाती हैं। यदि आवाज़ उठाती हैं तो न जाने कितने विशेषणों से परिभाषित की जाती हैं और चुपचाप सहती जाती हैं तो स्वयं कुंठा का शिकार होती रहती हैं। आवश्यकता है तो संतुलन की। इस संतुलन को बनाए रखने में सभी का योगदान होना चाहिए न कि केवल और केवल स्त्री का।
मेरी टीेस कहानी ने आपको भी टीस का अहसास कराया हो तो अपने कहानी सुनने के शौकीन मित्रों के साथ सांझा जरूर कीजिएगा तथा अपने विचार [email protected] पर लिखने का कष्ट कीजिएगा। जल्द ही मिलेंगे अपनी लिखी एक और कहानी के साथ
तब तक आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा में---
भाग्य विधवा का / Bhagya Vidhva Ka
2022/05/13
जब आँसुओं ने सारे बंधन तोड़ दिया तो एक सुनसान स्थान पर गाड़ी रोक कर फूट-फूट कर रोने लगी। थोड़ा मन हल्का हुआ तो कार स्र्टाट की और चल पड़ी अपनी वीरान दुनिया में जहाँ धोखे का सन्नाटा पसरा था। पूरे रास्ते सोचती रही कि सचमुच मुझसे तो वह विधवा भाग्यशाली है जिसके प्यार का कोई नाम था, जिसके नाम को वह गर्व से ले सकती है।
प्रतिक्रिया हेतु [email protected] पर संपर्क कीजिए --
और चिट्ठी पहुँच गई/ Aur Chitthi Pahunch gai
2022/04/22
मासूम बच्चे और बच्चों के मासूम से सवाल-जवाब। उनकी दुनिया में हर चीज निराली होती है। कई बार वे अपने कारनामों से सभी को अनुत्तरित कर देते हैं। मैंने बच्चों के मन को जानने की कोशिश की है। इस कोशिश में कहाँ तक सफल हो पाई हूँ यह निर्णय आप श्रोताओं पर छोड़ती हूँ ।
पाती प्यार भरी/ Pati Pyar Bhari
2022/03/17
इंटरनेट के समय में पत्र लगभग समाप्त हो गए जबकि पत्र की मिठास वही समझ सकता है जिसने इसका स्वाद चखा हो। मैंने कहानी के द्वारा उस अनुभव को आप सभी लोगों के सामने लाना चाहती हूँ। इस कहानी को सुनिए और कहानी की दुनिया में खो जाइए ---
घुटन / Ghutan
2022/03/02
ये कहानी मेरे पिता रमाशंकर की ही नहीं बल्कि मध्यमवर्गीय परिवार के हर उस लड़के की है, जो आँखों में हसीन रंगों के सपने सजाए अपनी जिंदगी की शुरुआत करता है। आसमान को मुट्ठी में भरने की ताकत रखने वाले हर युवक की कहानी अपनों की जरूरत से शुरू होकर इन्हीं जरूरतों को पूरा करते-करते यहीं कहीं खो जाती है। #KahaniByShradka
Curfew / कर्फ्यू
2022/02/17
स्कूल में जब बच्चे छोटे होते हैं तब उनके लिए जाति-पाति, ऊँच-नीच में कोई भेद-भाव नहीं होता। फिर अचानक क्या हो जाता है कि सारी चीज़े जाति-पाति, ऊँच-नीच पर आकर ठहर जाती हैं? एक सच्ची कहानी ----
Kash / काश
2022/01/30
जिस माला को अपनी माँ से बेहद नफरत थी उसी माला को आज माँ से प्यार हो गया था। एक समय था जब माँ की शेरनी जैसी आँखें हर-क्षण, हर-पल उसकी निगरानी किया करती थी। माँ की छत्र-छाया में निर्बाध घूमती-फिरती उसने कब बचपन की दहलीज पार करती जवानी मे कदम रख दिया, पता ही नहीं चला। समझदारी-नासमझी के बीच, बचपन व यौवन के बीच उससे ऐसा अपराध हो गया जिसे वह समझ ही नहीं पाई। अपने ही हाथों अपने पिता का वध करके वह ऐसे खड़ी थी मानों उसने कुछ किया ही नहीं हो।
Bol/ बोल
2022/01/14
जीवन के कड़वे सत्य को उजागर करती हुई यह एक ऐसी कहानी है जो काल्पनिक होते हुए भी बहुत अधिक सत्यता के धरातल पर रची गई है। द्रौपदी सिर्फ महाभारत में ही नहीं लुटी गई बल्कि कलयुग में तो कई बार लुटी और लुटती चली जा रही है। अगर मेरी कहानी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा कीजिए तथा [email protected] पर अपनी प्रतिक्रिया देने की कृपा कीजिए।
Shayad Yahi Jeevan Hai/ शायद यही जीवन है
2021/12/15
शीला तो एक किरदारमात्र है ऐसी अनेकों शीला हमारे आस-पास मिल जाएँगी। इस कहानी के द्वारा मैंने बताने का प्रयास किया है कि जीने का सहारा, खुशियों की वजह खुद ही ढूँढ़नी पड़ेंगीं। खुशियाँ और कहीं नहीं बल्कि यहीं हैं यहीं हैं यहीं है।
मेरी कहानी ने यदि आपके दिल को छू लिया हो तो कृपया अपने मित्रों के साथ जरूर साँझा कीजिए और अपने विचार [email protected] पर भेजने का कष्ट कीजिए।
Dada ji ki Pathshala/ दादा जी की पाठशाला
2021/12/01
महानगरीयजीवन तथा वैश्वीकरण ने हमें अपनों से दूर एकाकी जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया है। संभावनाओं का तलाशती मेरी यह कहानी'दादा जी की पाठशाला' जरूर सुनिए एर अच्छी लगे तो अपने मित्रों के साथ साँझा जरूर कीजिए तथा अपने विचार [email protected] पर भेजने का प्रयास कीजिए---
Nirnay/ निर्णय
2021/11/16
दिनों दिन परिवेश तथा समाज में आभा ने ऐसा क्या निर्णय ले लिया जो उसे घर से बेघर होना पड़ा क्या उसे परिवार में स्वीकारा गया? जानने के लिए कहानी "निर्णय" मेरी कहानी ने यदि आपके दिल को छू लिया हो तो कृपया सबस्क्राइब कीजिए तथा अपने मित्रों के साथ भी साँझा कीजिए । अपने विचार shradha.pdy@gmail com पर भेजने का कष्ट कीजिए।
Diyon Wali Deewali/ दीयों वाली दीवाली
2021/11/01
बेटा! बहुत दिन हो गए, तुम्हारे लिए कोई नया कपड़ा नहीं खरीद पाए, तुमको खीर पूड़ी भी नहीं खिला पाए, इस बार दीवाली पर ये सारे दीए और खिलौने शहर जा कर बाजा़र में बेच कर तुम्हारे लिए नया कपड़ा लायेंगे। क्या यह सपना पूरा हुआ?
आइए यह संकल्प ले लें कि हमारी दीवाली में किसी गरीब की भी दीवाली मने। किसी गरीब के चेहरे पर खुशियां फैलें शायद तभी सच्ची दीवाली होगी।
मेरी कहानी ने यदि आपके दिल को छू लिया हो तो कृपया अपने मित्रों के साथ जरूर साँझा कीजिए और अपने विचार shradha.pdy @ gmail com पर भेजने का कष्ट कीजिए। एक पक्ष के पश्चात फिर मिलेंगे एक नई कहानी के साथ
Podcast reviews
Read Stories from the Heart कहानियाँ जो दिल से निकलें और दिल पर दस् podcast reviews
Podcast sponsorship advertising
Start advertising on Stories from the Heart कहानियाँ जो दिल से निकलें और दिल पर दस् relevant audience podcasts
You may also like to advertise on these Podcasts

4.7360820
HDTV and Home Theater Podcast
HT Guys

4.7445500
Holy BatCast - The All Batman Podcast
Real Fans 4 Real Movies

4.7451730
The Doctor Is In Podcast
Dr. A.W. Martin and Dr. A.P. Martin

4.8288142
Sherapy Sessions: Cutting Toxic Family Ties
Dr. Sherrie Campbell

4.3591587
Fight Disciples Podcast
Fight Disciples

3.952536
Mark Reardon Show
Audacy

41068312
TED Business
TED

4.9257173
Man of the Year - Champions of Friendship
Matt Ritter and Aaron Karo

4.9218203
Connection Codes
Connection Codes

4.7192000
Spurs Chat: Discussing all Things Tottenham Hotspur: Hosted by Chris Cowlin: The Daily Tottenham/Spurs Podcast
Spurs Chat