Sabka Maalik Tech

Advertise on podcast: Sabka Maalik Tech

Categories
This podcast has
170 episodes
Language
Publisher
Explicit
No
Date created
2021/03/23
Latest episode
2024/02/21
Average duration
43 min.
Release period
8 days

Description

Sabka Maalik Tech is a technology podcast in Hindi--featuring three tech journalists who discuss latest tech news, smartphones, apps, tech policies and more in the most informal way. They also give smartphone reviews and information on latest gadgets. This podcast is a free space where they are not bound by the formalities of video presentation--and are free to fight and pull each other's hair out. The topics are chosen keeping in mind the taste of a common listener, include tech tips and future technologies that can change life. This show will make our listeners 'woke' about the newest technologies as well give them a shade of the personalities of the podcasters. टेक्नॉलजी में रिव्यू और अनबॉक्सिंग तो बहुत लोग करते हैं, पर कॉमन सवालों पर मज़ेदार बात सुननी हो तो यहां आइए. ये वीपीएन क्या होता है, कैसे यूज़ करें? कैसे पता करें कि आपकी ज़रूरत के फोन की सही कीमत क्या होनी चाहिए? कितने मेगापिक्सल का कैमरा पर्याप्त होगा? टेक्नॉलजी से जुड़े ऐसे ही सवालों को अड्रेस करता है हमारा पॉडकास्ट 'सबका मालिक टेक', जिसमें तीन टेक जर्नलिस्ट- मानस तिवारी, मुनज़िर अहमद और पावनी जैन- तकनीक की दुनिया पर मज़ेदार अंदाज़ में बात करते हैं. ये पॉडकास्ट उनका फ्री स्पेस है जहां वो वीडियो प्रज़ेंटेशन की शोशेबाज़ी से मुक्त हैं और एक दूसरे के बाल नोचते हुए भी बात कर सकते हैं. (ऑडियो में रिकॉर्ड होता है, आपको दिखेगा नहीं :) ) ये शो सुनिए और टेक्नॉलजी के ज्ञानी बनिए.

Unlock Sabka Maalik Tech podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Sabka Maalik Tech podcast


ना कैमरा चाहिए ना लोकेशन और पूरी फ़िल्म बना देगा OpenAI Sora: सबका मालिक Tech | Ep 157
2024/02/21
Chat GPT बनाने वाली कंपनी ने एक नया टूल लॉन्च किया है जिसका नाम है Open AI Sora. इस टूल की मदद से वीडियो जेनरेट किये जा सकते हैं, वो भी सिर्फ टेक्स्ट कमांड के ज़रिये. Google और Meta भी इस तरह की टेक्नोलॉजी पहले दिखा चुके हैं, लेकिन OpenAI Sora के वीडियो की क्वॉलिटी और डिटेलिंग ने रियल और AI वीडियो के बीच की लाइन को और ब्लर कर दिया है. इसके अलावा Samsung S24 Plus, Asus zenbook 14 OLED 2024 और Ambrane Aerosync Quad Charger, इन तीनों डिवाइस के पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा रहा? साथ ही बात उस करोड़पति की जिसने Chat GPT के इस्तेमाल से McDonalds को चूना लगा दिया. सुनिए 'सबका मालिक Tech' का ये एपिसोड नंदिनी, अमन और सायरस के साथ.
more
Nothing के नए फोन का हल्ला, कंपनी का कमबैक होगा?: सबका मालिक Tech | Ep 156
2024/02/14
स्मार्टफोन मेकर Nothing ने अनाउंस किया कि 5 मार्च को अपने नए फोन Nothing Phone 2(a) को ग्लोबली लॉन्च करेगा. अपने पहले फोन Nothing Phone 1 की हाइप और Nothing Nothing Phone 2 के फ्लॉप शो के बाद कंपनी नए फोन के साथ स्मार्टफोन मार्किट में एक बड़े कमबैक की उम्मीद कर रही है. लेकिन उनके लिए क्या ये पॉसिबल होगा? iQoo Neo 9 Pro, OnePlus Buds 3, Honor X9b डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? सुनिए सबका मालिक Tech का नया एपिसोड नंदिनी, अमन और साइरस के साथ.
more
Apple Vision Pro क्या ‘बवाल’ चीज़ है!: सबका मालिक Tech | Ep 155
2024/02/07
Apple के VR/AR headset Apple Vision Pro की USA में बिक्री शुरू हो चुकी है. और इसके बाद से ही इसे इस्तेमाल करते हुए लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. वीडियो में इस डिवाइस को पहने लोग हवा में हाथ लहराते और टाइप करते दिखते है. तो क्या Apple ने फ्यूचर टेक्नोलॉजी और उनके इस्तेमाल की एक झलक दे दी है? iSoothe Eye Massager और OnePlus 11R डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? सुनिए सबका मालिक Tech का ये एपिसोड अमन, साइरस और नंदिनी के साथ.
more
दिमाग़ में चिप फिट करने के फ़ायदे कम, ख़तरे ज़्यादा?: सबका मालिक Tech, Ep 154
2024/01/31
एलन मस्क ने ऐलान किया है कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक ने सक्सेसफुली पहली बार इंसानी दिमाग में चिप इंप्लांट की है. न्यूरो टेक्नॉलोजी की दुनिया में इसे बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है. Realme 12+PRo और 12 Pro 5G, और IZI Sky 4K का पर्सनल यूज़र एक्पीरियंस, और कुत्तों-बिल्लियों के लिए म्यूज़िक बनाकर कैसे करोड़पति बना इंसान? सुनिए सबका मालिक टेक का ये एपिसोड साइरस, अमन और नंदनी के साथ
more
OnePlus 12 ‘Upgrade’ के मामले में बाकी स्मार्टफोन्स से आगे कैसे?: सबका मालिक Tech | Ep 153
2024/01/24
ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड OnePlus अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 को इंडिया में लॉन्च कर दिया. मंगलवार को हुए एक ग्लोबल इवेंट में दो वेरिएंट OnePlus 12 और 12R को लॉन्च किये जो अब बिक्री के लिए अवेलेबल है. पिछले हफ्ते Samsung ने भी अपनी फ्लैगशिप फ़ोन सीरीज S24 को लॉन्च किया था. तो ये दोनों स्मार्टफोन अपने पिछले वेरिएंट से कितने और कैसे अलग है? दुनिया के एक कोने में एक कंपनी आपको अपने फोन से दूर रहने के लिए 8 लाख ररुपये क्यों दे रही है, सुनिए सबका मालिक Tech का ये एपिसोड अमन, नंदिनी और सायरस के साथ.
more
Gadgets का Future देखना है तो ये सुनिए: सबका मालिक Tech | Ep 152
2024/01/17
Consumer Electronic Show 2024 अमेरिका के लॉस वेगस में 9 से 12 जनवरी के बीच पूरा हुआ. इसमें कंपनियों ने अपने उन गैजेट्स को पेश किया जो भविष्य की टेक्नोलॉजी की टोन सेट करेंगे. उन्हीं में से हमने उन 6 गैजेट्स को चुना है जो हमारी जिंदगी को आसान, बहुत आसान बनाने वाले है. Poco X6, Poco X6 Pro और Redmi Note 13 Pro+ स्मार्टफोन्स के पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस. Ola Electric स्कूटर का इस्तेमाल रोड से अलग शादी में स्पीकर की जगह कैसे इस्तेमाल हुआ. सुनिए सबका मालिक टेक का नया एपिसोड अमन, सायरस और नंदिनी के साथ.
more
एयरपोर्ट पर बिना इजाज़त आपका ‘Face Scan’ क्यों कर रही है सरकार?: सबका मालिक Tech | Ep 151
2024/01/10
Digi Yatra App क्या है और सरकार आपसे बिना पूछे आपका Face Scan करके इस पर अकाउंट क्यों बना रही है? Vivo X100 Pro, infinix Smart 8 का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? Poco M6 और Moto G34 में कौन सा फोन बेहतर है? 16 हजार फीट से गिरकर भी iPhone 14 Pro के परखच्चे क्यों नहीं उड़े? सुनिए सबका मालिक Tech में साइरस, नंदिनी और इमाम के साथ.
more
Samsung Galaxy S24 कैसे होगा दुनिया का पहला AI फोन?: सबका मालिक Tech | Ep 150
2024/01/03
सैमसंग ने अपने सालाना गैलेक्सी लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2024 की तारीख का एलान कर दिया है. 17 जनवरी को होने वाले इस इवेंट में Samsung अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24, S24 Plus और S24 Ultra लॉन्च करेगा. इस इवेंट को लेकर Samsung ने जो टीज़र लॉन्च किया है उसमें पता चलता है कि Galaxy S24 सीरीज़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होगी और Samsung ने ये क्लेम किया है कि ये फोन दुनिया की पहली AI स्मार्टफोन सीरीज़ होगी. तो Samsung के इस क्लेम का आधार क्या है? इसके अलावा गैजेट्स रिव्यू में बात Dashcam IZI Drive + 4K, iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन की. और कैसे X के नए Golden tick सब्सक्रिप्शन प्लान ने इसके सब्सक्रिप्शन सर्विसेज़ को अब्सर्ड बना दिया है. सुनिए सबका मालिक Tech का ये एपिसोड अमन, सायरस और नंदिनी के साथ.
more
2023 में Tech की दुनिया में क्या क्रांति हुई?: सबका मालिक Tech | Ep 149
2023/12/27
टेक्नोलॉजी की दुनिया हर साल नए Innovations होते ही है. साल 2023 भी टेक्नोलॉजी की दुनिया के नए इनोवेशन से अछूता नहीं रहा. Generative AI, देश में 5G लॉन्च, Web3, AR और VR, Advance और Foldable स्मार्टफोन्स. ये वो कुछ ऐसे Innovations हैं जिन्होंने हमारी ज़िंदगी को या तो आसान बना दिया या पूरी तरह से बदल दिया है. तो खत्म होते साल में हमने सोचा कि क्यों न बात की जाए 2023 के सबसे बड़े Tech Innovations की जो अगले साल में भी हमारी जिंदगी में बड़े बदलाव करते रहेंगे. साथ ही बात Data को लेकर हुई उस लड़ाई की जिसने बहू को अपनी सास के खिलाफ़ पुलिस स्टेशन पंहुचा दिया. सुनिए सबका मालिक टेक का ये खास एपिसोड सायरस, अमन और नंदिनी के साथ.
more
अमेरिका में Apple ने अपनी Smart Watch पर ही बैन क्यों लगा दिया?: सबका मालिक Tech | Ep 148
2023/12/20
Apple ने अमेरिका में अपनी फ्लैगशिप SmartWatch सीरीज़ 9 और Ultra 2 की बिक्री को रोक दिया है. इंटरनेशनल ट्रेडिंग कमीशन ने Apple को अपनी लेटेस्ट SmartWatch की बिक्री पर रोक लगाने का आर्डर दिया है. इस आर्डर के अनुसार Apple को 21 दिसंबर तक इन SmartWatch की ऑनलाइन बिक्री और 24 दिसंबर तक इन-स्टोर बिक्री को बंद करना था. कंपनी ने फिलहाल इन स्मार्टवॉच के अमेरिका में आयात को भी बंद कर दिया है. तो ITC ने ये आदेश क्यों दिया, Apple को ITC के इस फैसले से कितना बड़ा नुकसान हो सकता है और क्या ITC का ये फैसला बदला जा सकता है? इसके अलावा सुनिए स्मार्टफोन iQOO 12, Vivo X100 Pro और Marshall Stanmore III स्पीकर के पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसे है? सुनिए ‘सबका मालिक’ टेक का लेटेस्ट एपिसोड मानस, अमन और नंदिनी के साथ.
more
साल 2023 के बेस्ट स्मार्टफोन्स कौन से हैं? सबका मालिक Tech | Ep 147
2023/12/13
Samsung, Vivo, Apple, iQoo, OPPO, Xiaomi, One Plus, Tecno, Infinix, POCO - इन 10 ब्रांड्स का देश की स्मार्टफोन मार्किट पर 92 फ़ीसदी कब्ज़ा है. हर साल ये ब्रांड्स फ्लैगशिप, मिड रेंज और एंट्री लेवल सेगमेंट में स्मार्टफोन लांच करते है. और पूरे साल हम सबका मालिक Tech में लॉन्च हुए हर ब्रैंड्स के सभी स्मार्टफोन्स का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस आपको बताते भी रहे है. तो खत्म होते इस साल में हमने सोचा कि क्यों न बात की जाये उन बेस्ट स्मार्टफोन्स की जो इस साल लॉन्च हुए है. Techie मानस, अमन और नंदिनी ने हर प्राइस केटेगरी के स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम, कैमरा, हार्डवेयर, स्पीड और बाकी सभी पहलुओं को बारीकी से परखा है. तो इनके हिसाब से फ्लैगशिप, मिड रेंज और एंट्री लेवल केटेगरी के इस साल के बेस्ट स्मार्टफोन्स कौन-कौन से है, सुनिए सबका मालिक टेक के इस एपिसोड में.
more
GTA 6 Trailer ने तोड़े सारे रिकॉर्ड लेकिन launch के लिए 2025 का इंतज़ार क्यों?: सबका मालिक Tech | Ep 146
2023/12/06
Grand Theft Auto गेम सीरीज़ के 6th edition ‘GTA 6’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है और 24 घंटे के अंदर ही Youtube पर 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग इसे देख चुके है. 90 सेकंड्स के ट्रेलर से पता चलता है कि ये Miami शहर की तर्ज़ पर GTA की Vice City पर आधारित है और इसकी मुख्य किरदार पहली बार एक महिला होगी जिसका नाम Lucia है. Rockstar Games ने बताया कि 2025 में इस गेम को लॉन्च किया जायेगा लेकिन जब ट्रेलर को अभी इतना पसंद किया जा रहा है तो इसके लॉन्च को 2025 में रखने के पीछे का क्या लॉजिक है. और GTA 6 का वर्ज़न इसके पिछले वर्ज़न्स से तरह अलग नज़र आ है? इसके अलावा सुनिए डिवाइस One Plus 12, Lenovo Yoga Pro 9i, Macbook Pro M3 का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? साथ ही बात उस Washington DC के उन चोरों की जिन्होंने एक कपल से लूट के दौरान उनका फोन छीन तो लिया लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला की वो फोन एक एंड्राइड फोन है तो उस कपल को उनका फोन वापस कर दिया. सुनिए सबका मालिक Tech का ये एपिसोड मानस, अमन और नंदिनी के साथ
more

Podcast reviews

Read Sabka Maalik Tech podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Sabka Maalik Tech & sponsor relevant audience podcasts


What do you want to promote?

Ad Format

Campaign Budget

Business Details