
Advertise on podcast: Dr Anjana
This podcast has
149 episodes
Language
HindiPublisher
डॉ अञ्जना कुमारExplicit
Yes
Date created
2021/05/25
Latest episode
2022/06/28
Average duration
44 min.
Release period
2 days
Description
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।
Unlock Dr Anjana podcast Email contact info,
Listeners & Audience details
Email contact information
Direct podcast contact details

Listeners
Audience numbers & engagement insights

Audience details
Podcast Insights

Podcast episodes
Check latest episodes from Dr Anjana podcast
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ़ ब्लड प्रिन्स अध्याय 9 हाफ़ ब्लड प्रिन्स
2022/06/28
हैरी ने जादुई काढ़ा विषय की पुस्तक या कोई भी सामग्री नहीं खरीदी थी क्योंकि स्नेप के चलते वह जादुई काढ़ा विषय लेने की योग्यता को पूरा नहीं करता था। पर अब यह विषय स्लगहॉर्न पढ़ा रहे थे। हैरी को उन्होंने अपनी अलमारी से एक पुरानी किताब और तराजू आदि सामान दे दिया। उसकी किताब पर कलम से अलग से निर्देश लिखे थे। उन निर्देशों के अनुसार हैरी ने जब काढ़ा बनाया तो वह एकदम परफेक्ट था। उस किताब पर एक जगह लिखा था कि यह किताब हाफ़ ब्लड प्रिंस की है।
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 8 विजेता स्नेप
2022/06/27
हैरी स्कूल देर से पहुंच पाया था। जब वह पहुँचा तो बड़े हॉल में डिनर शुरू हो चुका था । इसके बाद प्रोफेसर डंबलडोर ने नए टीचर प्रोफेसर स्लगहॉर्न से छात्रों को परिचित कराया। प्रोफेसर स्लगहॉर्न काढ़े विषय की क्लास लेंगे और गुप्त कलाओं से रक्षा विषय को पढ़ाने का कार्यभार प्रोफेसर स्नैप को मिल गया था।
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 7 स्लग क्लब
2022/06/26
हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में प्रोफेसर स्लगहॉर्न भी थे। उन्होंने चिट्ठी भेजकर हैरी को और नेवल को अपने कंपार्टमेंट में बुलाया । हैरी ने देखा कि कुछ और विद्यार्थी भी वहां थे, जिनके कोई ना कोई रिश्तेदार किसी ने किसी महत्वपूर्ण पद पर थे। प्रोफेसर स्लगहॉर्न ने सबका परिचय कराया और सब के साथ लंच किया। इसके बाद हैरी मैल्फाय के कंपार्टमेंट में जेबिनी के पीछे पीछे पहुंच गया। वह जानना चाहता था कि मैल्फाय के क्या इरादे हैं। परंतु मैल्फाय को इसका पता चल गया और जब ट्रेन रुकी तो उसने हैरी को पूर्ण शरीरबंधन मंत्र द्वारा बांध दिया और उसके ऊपर अदृश्य चोगा डालकर कंपार्टमेंट से बाहर चला गया। अब हैरी को कोई भी नहीं देख सकता था कि वह कहां है। वह असहाय पड़ा था और उसके नाक से खून बह रहा था जिस पर मैल्फाय ने जमकर लात मारी थी । तभी वहां टोंक्स आ गई और टोंक्स ने उसे ढूंढ लिया। आखिर टोंक्स के साथ वह स्कूल की ओर चल पड़ा।
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 6 ड्रैको का अभियान
2022/06/25
स्कूल के सामान की लिस्ट के साथ हैरी के लिए क्विडिच टीम के कैप्टन का बैज़ भी आया था ।हैरी अब गरुड़द्वार हाउस टीम का कैप्टन था। स्कूल का सामान लेने के लिए वह छूमंतर गली में पहुंचा। उसके साथ मिस्टर एंड मिसेस वीज़्ली, रॉन, हर्माइनी और जिनी थे।वहाँ हेग्रिड उनकी सुरक्षा के लिए था। वे दो ग्रुप में बंट गए मिस्टर, मिसेज़ वीज़्ली तथा जिनी किताबें खरीदने चले गए और हैरी, रॉन तथा हर्माइनी दुशालों की दुकान में हेग्रिड के साथ। दुकान में ड्रैको मैल्फाय मिल गया।उसके साथ उसकी मां भी थीं। उसके तेवर बिगड़े हुए थे। इसके बाद वे लोग वीज़्ली बंधुओं की जॉक शॉप में गए जहां कई तरह का सामान भरा हुआ था। वह दुकान बहुत चल रही थी । अचानक ही हैरी की नजर सड़क पर जा रहे ड्रैको पर पड़ी । हैरी ने अदृश्य चोगा पहनकर हर्माइनी और रॉन के साथ उसका पीछा किया। ड्रैको शूमंतर गली में पहुंचा जहां वह बोर्गिन की दुकान में गया।वह बोर्गिन से किसी चीज को सुधारने की बात कर रहा था। और किसी चीज को रिजर्व भी कर रहा था। विस्तारित कानों से हैरी ने सुनने की कोशिश भी की पर कोई बात ठीक से समझ में आई नहीं। आखिर वे वहां से लौट पड़े।
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 5 फ़्लर डेलाकोर
2022/06/24
हैरी रॉन के घर आधी रात के बाद पहुंचा। हर्माइनी भी वहां आ चुकी थी। इसके अलावा वहां एक व्यक्ति और आया हुआ था फलर। फ्लर और बिल ने सगाई कर ली थी। अगले वर्ष वे शादी करने वाले थे।फ्लर बहुत खुशी खुशी हैरी से मिली। अगली सुबह रिजल्ट लेकर उल्लू पहुंच गए । हैरी का रिजल्ट संतोष जनक था।
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 4 होरेस स्लगहॉर्न
2022/06/23
डंबलडोर के साथ अंतर्धान होकर हैरी स्लगहॉर्न से मिलने गया। डंबलडोर उन्हें हॉगवर्ट्स में टीचर रखना चाहते थे पर वे इसके लिए तैयार नहीं थे। जब वे हैरी से मिले तो आख़िर मान गए।
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 3 करूंगा नहीं करूंगा
2022/06/22
हैरी के लिए डंबलडोर ने चिट्ठी लिखी कि वे उसे लेने आएंगे। रात ग्यारह बजे वे हैरी को लेने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सिरियस अपनी तमाम संपत्ति तथा घर और घरेलू जिन्न क्रीचर को हैरी के लिए छोड़ गया था। क्रीचर हैरी को अपना मालिक नही मानना चाहता था। पर जब हैरी ने उसे आदेश दिया तो उसने आदेश का पालन किया। इससे यह सिद्ध होता था कि सिरियस की संपत्ति अब उसकी हो चुकी थी।
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 2 स्पिनर्स एंड
2022/06/21
स्नेप से मिलने नॉर्सिसा उनके घर पहुंची, उसके साथ उसकी बहन बेलाट्रिक्स भी थी। नॉर्सिसा उनसे उस काम में मदद चाहती थी जो ड्रेको मैल्फाय को शैतानी शहंशाह ने सौंपा था। ड्रेको के असफल हो जाने पर स्नेप उस काम को पूरा कर देंगे। स्नेप राज़ी हो गए।नॉर्सिसा और स्नेप अटूट कसम में बंध गए।
भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 1 दूसरा मंत्री
2022/06/20
वोल्डेमोर्ट के लौटने के बाद जादूगर समुदाय में काफी बदलाव आ चुके थे। फज़ अब जादूमंत्री नहीं थे। उनकी जगह पर स्क्रिमग्योर को जादूमंत्री बनाया गया था । फज़ मगलू प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे और उन्हें घटने वाली तमाम घटनाओं के बारे में जानकारी दी। जिनके लिए मगलू प्रधानमंत्री की सरकार को सभी जिम्मेदार ठहरा रहे थे दरअसल वे सारे काम उस बुरे ताकतवर जादूगर के कारण हो रहे थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जादूमंत्री स्क्रिमग्योर ने किंग्सले शैकलबोल्ट को उनकी सुरक्षा में रख दिया था।
भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 38 दूसरा युद्ध शुरू होता है
2022/06/19
हैरी सिरियस से मिलने की आस में दौड़ा हुआ वहां पहुंचा जहां उसे किसी न किसी भूत के मिलने की उम्मीद थी। आखिर उसे निक मिल गया ।उसने निक से पूछा कि- मरने के बाद क्या होता है? लोग वापस भी तो आ सकते हैं मरने के बाद। जैसे कि तुम आ गए हो? पर निक ने कहा कि मौत के बाद क्या होता है, मुझे नहीं पता ।क्योंकि मैं न तो इधर हूं न ही उधर हूं। मैं तो केवल जीवन की नकल कर रहा हूं ।लेकिन सिरियस तो मौत से पार हो चुका है। वह भूत नहीं बना है। यह सुनकर हैरी बहुत उदास हो गया क्योंकि वह अब अपने गॉडफादर से कभी नहीं मिल सकता था। सत्र समाप्त हो गया था हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस ने किंग्स क्रॉस स्टेशन पर उन्हें उतार दिया। वहां हैरी के स्वागत के लिए बावरे नैन मूडी, ल्यूपिन, टौंक्स और मिस्टर तथा मिसेस वीज़्ली आए हुए थे। उन सब ने हैरी के अंकल और आंटी से बात की कि वे हैरी को किसी प्रकार से परेशान न होने दें। उसका ध्यान रखें। अब हैरी आगे आगे चल रहा था और उसके पीछे वरनॉन अंकल पेटूनिया आंटी और डडली चले आ रहे थे।
भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 37 खोई हुई भविष्यवाणी(।।)
2022/06/18
डम्बलडोर ने हैरी को बताया कि हॉग्सहेड में सिबिल ट्रिलोनी ने वह भविष्यवाणी की थी। जिस में कहा गया था कि- "शैतानी शहंशाह को जुलाई के अंत में पैदा होने वाला बालक मारेगा। उसके माता-पिता उसका तीन बार मुकाबला कर चुके होंगे और वोल्डेमोर्ट उस बालक को अपने बराबरी का मानेगा। उन दोनों में से कोई एक ही जीवित रहेगा। एक दूसरे को मार कर ही जीवित रह सकता है।" इस भविष्यवाणी के शुरुआती भाग को किसी और ने भी सुना था पर उसे पकड़ लिया गया था, जिससे वह पूरी भविष्यवाणी वोल्डेमॉर्ट को नहीं बता पाया था। वोल्डेमॉर्ट ने हैरी को इसीलिए बचपन में ही मार डालने की कोशिश की थी।
भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 37 खोई हुई भविष्यवाणी
2022/06/17
हैरी प्रोफेसर डम्बलडोर के ऑफिस में पहुंच चुका था । कुछ देर में अंगीठी से डम्बलडोर भी ऑफिस में पहुंच गए। हैरी बेतहाशा दुखी था, नाराज था, और वह स्वयं को सिरियस की मौत का जिम्मेदार मान रहा था। डम्बलडोर उसे बताना चाहते थे कि वह नहीं बल्कि वे स्वयं ही उसके लिए जिम्मेदार थे।वे हैरी को सारी बात बताना चाहते थे । हैरी का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। उसने ऑफिस का काफी सामान तोड़ डाला। पर फिर भी प्रोफेसर डम्बलडोर शांत रहे। वे उसे वोल्डेमोर्ट और उसके संबंध के बारे में बताने लगे।
Podcast reviews
Read Dr Anjana podcast reviews
Podcast sponsorship advertising
Start advertising on Dr Anjana relevant audience podcasts
You may also like to advertise on these Podcasts

4.714092347
Bad Friends
Bobby Lee & Andrew Santino

4.7125269
10 to Life
Annie Elise

4.76749461
Criminology
Emash Digital & Mike Ferguson, Mike Morford

4.87491969
The Dr. John Delony Show
Ramsey Network

4.512547657
RedHanded
RedHanded

4.9247541436
Unashamed with the Robertson Family
Tread Lively

4.890581551
Fearless with Jason Whitlock
Blaze Podcast Network

4.7292612000
The Michael Knowles Show
The Daily Wire

4.838282000
Entrepreneurs on Fire
John Lee Dumas of EOFire

4.913551954
Wholesaling Inc with Brent Daniels
Find distressed properties for pennies on the dollar and turn them for huge profits!