
Advertise on podcast: Olympics 2021
This podcast has
14 episodes
Language
HindiPublisher
Aaj Tak RadioExplicit
No
Date created
2021/10/04
Latest episode
2021/08/08
Average duration
11 min.
Release period
2 days
Description
जापान - सूर्योदय का देश. राजधानी टोक्यो. जहाँ खेलों का महासमर 'ओलंपिक- 2021' आरंभ हो चुका है. कोरोना के साये में दुनियाभर के एथलीट्स अपना जौहर दिखाने जुटे हुए हैं. पदक की आस और दृढ़विश्वास के साथ क़रीब सवा सौ भारतीय खिलाड़ी टोक्यो पहुंचे हैं. तो इंडियन फैन्स को इंतज़ार है खुशखबरियों का. हर उस अपडेट का जो मेडल के आने की उम्मीद जगाता हो. खिलाड़ियों के परफॉरमेंस और इम्पोर्टेन्ट इवेंट्स से रूबरू कराता हो. जो आपतक निरंतर पहुंचाएगा आज तक रेडियो. एकदम कम समय में. कभी कभी सीधे टोक्यो से. स्टे ट्यून्ड.
Unlock Olympics 2021 podcast Email contact info,
Listeners & Audience details
Email contact information
Direct podcast contact details

Listeners
Audience numbers & engagement insights

Audience details
Podcast Insights

Podcast episodes
Check latest episodes from Olympics 2021 podcast
टोक्यो ओलंपिक का हुआ समापन अब पेरिस पर है खिलाड़ियों की नज़र
2021/08/08
टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन हो चुका है. समापन समारोह के दौरान भी स्टेडियम उद्घाटन समारोह की तरह ही खाली रहा. कोविड महामारी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी नहीं दी गई थी. भारत का नेतृत्व देश के झंडे के साथ कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया तिरंगा कर रहे थे. खेल ख़त्म होने के बाद अब ओलंपिक विलेज खाली होने लगा है सभी खिलाड़ी अपने देश लौटने लगे हैं.
महिला हॉकी टीम ने जीता दिल, गोल्फ़ में अदिति अशोक दिलाएंगी पहला मेडल?: 6 अगस्त, ओलंपिक 2021
2021/08/06
टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए कैसा रहा, महिला हॉकी में हारकर भी कैसे जीत गई टीम इंडिया, क्या गोल्फ़ में मेडल दिलाएंगी अदिति अशोक, कहां कमज़ोर पड़ा रेसलर बजरंग पूनिया का दांव और सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया से ख़ास बातचीत, सुनिए 6 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत और कुमार केशव के साथ.
हॉकी में ख़त्म हुआ मेडल का सूखा, क्या लौट आया है इस खेल का सुनहरा दौर?: 5 अगस्त, ओलंपिक 2021
2021/08/05
ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम की तरक्की क्या कहानी कहती है, गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बैकग्राउंड कैसा रहा है, रेसलिंग में रवि कुमार दहिया ने सिल्वर जीता मगर किन पहलवानों ने किया निराश, सुनिए 5 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में मोहम्मद इक़बाल के साथ कुमार केशव की बातचीत.
टोक्यो से आ रही सोने की सुगंध, क्या रेसलिंग में कल होगा 'डबल धमाका'?: 3 अगस्त, ओलंपिक 2021
2021/08/04
टोक्यो ओलंपिक्स में आज का दिन भारत के लिए क्या खुशियां और ग़म लेकर आया? रेसलर रवि कुमार दहिया की जीत क्यों ख़ास है? रेसलिंग में किन पहलवानों ने पदक की उम्मीद ज़िंदा रखी है? महिला हॉकी में भारत हार कर भी क्यों जीत गई और क्या जैवलिन थ्रो में आ रहा पहला मेडल, सुनिए 4 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
मेन्स हॉकी में शानदार खेल दिखाने के बावजूद क्यों हार गई टीम इंडिया?: 3 अगस्त, ओलंपिक 2021
2021/08/03
टोक्यो ओलंपिक का 12वां दिन भारत के लिए कैसा रहा? मेन्स हॉकी में टीम इंडिया की हार की वजह क्या रही? जैवलिन थ्रो से लेकर रेसलिंग, शॉट पुट के मुक़ाबलों में क्या हुआ? क्या कल कोई ख़ुशख़बरी मिलेगी, सुनिए 3 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
महिला हॉकी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ये रहे जीत के सूत्रधार: 2 अगस्त, ओलंपिक 2021
2021/08/02
टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दिया. इस यादगार जीत के नायक कौन कौन रहे? क्या इस टीम में इतना दमख़म है कि सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को पछाड़ सके? हॉकी के अलावा दूसरे खेलों में आज भारत की क्या स्थिति रही, सुनिए 2 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
टोक्यो में बना इतिहास, सिंधु ने जीता कांस्य, हॉकी में चक दे इंडिया! : 1 अगस्त, ओलंपिक 2021
2021/08/01
टोक्यो ओलंपिक में आज के दिन क्या कुछ घटा, कौन-कौन से खेल हुए, किन खिलाड़ियों ने कैसा परफॉर्म किया, कल क्या होगा और किन खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी? साथ ही मुक्केबाजी में निराशा हाथ लगी है. क्या वजह रही? सुनिए इस ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में प्रतीक वाघमारे से.
क्या लवलीना लगाएंगी गोल्डन पंच, सेमीफाइनल में होगी सिंधु की परीक्षा?: 30 जुलाई, ओलंपिक 2021
2021/07/30
टोक्यो ओलंपिक के 8वें दिन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने पदक पक्का कर लिया. मगर क्या वो गोल्डन पंच लगा पाएंगी? क्या सेमीफाइनल में पहुंचीं स्टार शटलर पीवी सिंधु की असल परीक्षा अब होगी? क्वॉर्टर फाइनल में दीपिका कुमारी के तीर निशाने से क्यों भटके और हॉकी के टर्फ़ से क्या ख़ुशख़बरी सामने आई, सुनिए 30 जुलाई के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
सिंधु का शानदार फ़ॉर्म जारी, क्या पुरुष हॉकी में इतिहास रचेगी टीम इंडिया?: 29 जुलाई, ओलंपिक 2021
2021/07/29
टोक्यो ओलंपिक का 7वां दिन भारत के लिए कितनी ख़ुशियाँ लेकर आया और क्या ग़म दे गया? किन खेलों में पदक की उम्मीद मज़बूत हुई है और किन खेलों में इंडियन एथलीट्स का प्रदर्शन फ़ीका रहा, सुनिए 29 जुलाई के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट मोहम्मद इक़बाल से कुमार केशव की बातचीत.
आर्चरी से लेकर बॉक्सिंग तक महिला एथलीट्स का बोलबाला: 28 जुलाई, ओलंपिक 2021
2021/07/28
टोक्यो ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए कैसा रहा? किन खेलों में दिखा महिला एथलीट्स का दबदबा, किन खिलाड़ियों ने बढ़ाई मेडल जीतने की उम्मीद, किसका टूटा पदक जीतने का सपना और अमेरिका की चैम्पियन जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने क्यों वापस लिया नाम, सुनिए टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
मेडल से एक क़दम दूर लवलीना, शरत कमल ने जीता दिल: 27 जुलाई, ओलंपिक 2021
2021/07/27
टोक्यो ओलंपिक्स का 5वां दिन भारत के लिए कैसा रहा? हॉकी के टर्फ़ और बॉक्सिंग रिंग से क्या ख़ुशख़बरी है, पदक की उम्मीद जगाने वाली लवलीना बोरगोहेन का बैकग्राउंड क्या रहा है, टीटी के पोस्टर बॉय शरत कमल ने हारकर कैसे जीता दिल और किन खिलाड़ियों ने किया मायूस, सुनिए 27 जुलाई के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में कुलदीप मिश्र और राहुल रावत के साथ.
प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: अमृत रेगी
टोक्यो में आज भी नहीं बनी बात, सबसे ज़्यादा किसने किया निराश?: 26 जुलाई, ओलंपिक 2021
2021/07/26
भारत की झोली में एक पदक आ चुका है. मणिपुर की महाबली मीराबाई चानू के मार्फ़त. उसके बाद आज टोक्यो से कैसी ख़बरें आईं, क्या कुछ ख़ास हुआ, किस एथलीट ने किया निराश, किसने जगाई पदक की आस और क्या मीराबाई चानू के पदक का रंग बदल कर सुनहरा हो सकता है, सुनिए 26 जुलाई के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी और कुलदीप मिश्र के साथ.
Podcast reviews
Read Olympics 2021 podcast reviews
Podcast sponsorship advertising
Start advertising on Olympics 2021 relevant audience podcasts
You may also like to advertise on these Podcasts

4.9261133
Les Chat Podcast - LGBTQ+ - Lesbian Latinas
LGBTQ+ Podcast by Jojo & Dayra

5190661
The Business Method: Interviewing Billionaires, Billion Dollar Founders & the World’s Most Successful People 🎧🔥
Chris Reynolds

4.814477
Nintendo Tonight
Switch Stop

4.9266124
It's Christmastown
Vigorous Marvin

4.8164218
Front End Happy Hour
Front End Happy Hour

4.516626
Learn Real Estate Investing | Lifestyles Unlimited
Professional Real Estate Investors

4.824320
Ave Maria Radio: The Doctor Is In
Dr. Ray Guarendi - Host

4.281289
COMMONS
CANADALAND

4.54770
Extinction Rebellion Podcast
Extinction Rebellion Podcast

4.2282153
Tate Therapy
Top G