1826476468
Reporters Off Air

Advertise on podcast: Reporters Off Air

This podcast has
68 episodes
Language
Hindi
Publisher
Aaj Tak Radio
Explicit
No
Date created
2025/07/14
Latest episode
2026/09/25
Average duration
81 min.
Release period
7 days

Description

What really happens behind the camera? While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered. Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now. Off the record. On the ground. Straight from the frontlines. टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पहुंचाने के लिए की गई जद्दोजहद और ऐसे कई क़िस्से या अनुभवों से आप अनजान होते हैं, क्योंकि ये टीवी स्क्रीन तक शायद ही पहुंच पाते हैं. ये सब सुनिए आजतक रेडियो के ख़बरी पॉडकास्ट 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. ऐसा पॉडकास्ट जिसमें पर्दे के आगे-पीछे की सच्ची और दिलचस्प कहानियां सुनाते हैं...ख़बरों की ख़ाक छानने वाले आजतक के खोजी रिपोर्टर्स. सुनिए हर शुक्रवार को बेधड़क, बेलौस और बेबाक अंदाज़ में.

Unlock Reporters Off Air podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Reporters Off Air podcast


ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की रणनीति, मोदी की धड़ाधड़ मीटिंग और राज्यसभा चुनाव: Reporters Off Air
2026/09/25
चुनाव आयोग के अंदर क्या पक रहा है? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की रणनीति क्या है और राहुल गांधी अब कौन सा बड़ा कदम उठा सकते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दबाव बढ़ेगा या उन्हें हटाना इतना आसान नहीं है? उधर प्रधानमंत्री मोदी की धड़ाधड़ बैठकों के बीच बीजेपी के चिंतन शिविर में क्या हुआ? बीजेपी अब जेन ज़ी का नाम क्यों नहीं लेगी? और उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित क्या है? साथ ही राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव ने यात्रा क्यों निकाली? क्या इसके पीछे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कोई बड़ी रणनीति है? इन तमाम सवालों का जवाब देखिए और सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra and Rahul Gautam Sound - Rohan Bharti
मोदी कैबिनेट के अंदर की बात पता चली, UPI की फांस और कांग्रेस की आधी रात की बैठक: Reporters Off Air
2026/09/18
मोदी कैबिनेट में आखिर ऐसी कौन सी बात हुई कि एक मंत्री ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया? मंत्री के तेवरों के पीछे क्या कहानी है और सरकार के अंदर क्या चल रहा है? UPI को लेकर सरकार के सामने क्या नई चुनौती है? उधर, DUSU चुनाव का विवाद राहुल गांधी तक क्यों पहुंच गया? कांग्रेस की आधी रात की मीटिंग में किस-किस को डांट पड़ी और प्रियंका गांधी का पार्टी में कद बढ़ने की चर्चा क्यों तेज है? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' देखिए और सुनिए आज तक के रिपोर्टरों संजय शर्मा, मौसमी सिंह, अमित भारद्वाज, पीयूष मिश्रा और अनमोल बाली के साथ. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra and Anmol Bali Sound - Rohan Bharti
सोनिया गांधी के घर का क्या राज़ खुला और यूपी-पंजाब का चुनावी गेमप्लान सुनिए: Reporters Off Air
2026/09/11
पीएम मोदी की Gen Z वाली रैली पर बतकही. राहुल गांधी खुद इंटरव्यूअर क्यों बने और उनके इंटरव्यू का पूरा खेल क्या है? सोनिया गांधी के घर का कौन सा राज सामने आया? कैबिनेट में फेरबदल क्यों टला और इसकी गाड़ी कहां फंसी? साथ ही यूपी और पंजाब में कौन सी चुनावी खिचड़ी पक रही है और इसके पीछे क्या है पूरा चुनावी गेमप्लान? अंत में बात नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स समिट 2026 की भी होगी. देखिए और सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में इन सभी सवालों की अंदर की कहानी. आजतक के रिपोर्टर्स संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, राहुल गौतम, अनमोल बाली और गीता मोहन के साथ. Producer - Ankit Reporters -Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, Anmol Bali and Geeta Mohan Sound - Rohan Bharti
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की उल्टी गिनती शुरू, राहुल-अखिलेश की बात कहां पहुंची?: Reporters Off Air
2026/09/04
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ राहुल गांधी की टीम ने क्या प्लान बनाया? GDP के आंकड़ों पर क्या बहस हुई? क्या मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल का काउंटडाउन शुरू हो गया है? क्या 2 अक्तूबर के बाद मंत्रियों के साथ-साथ कई राज्यपालों की भी छुट्टी हो सकती है? आखिर मोदी सरकार के गुपचुप प्लान में क्या है? उधर, यूपी को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच क्या खिचड़ी पक रही है? उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर क्या सियासी समीकरण बन रहे हैं? इन तमाम सवालों और पर्दे के पीछे चल रही सियासी हलचल पर होगी खुलकर बतकही, ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में. आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, मंजीत नेगी, अमित भारद्वाज, पीयूष मिश्रा और अनमोल बाली के साथ सुनिए सियासत के अंदर की कहानी, जानिए बड़े सवालों के जवाब और समझिए उन राजनीतिक हलचलों को, जो आने वाले दिनों में तस्वीर बदल सकती हैं. सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का नया एपिसोड. Producer - Ankit Reporters - Mausami Singh, Manjeet Negi, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra and Anmol Bali Sound - Rohan Bharti
मोदी कैबिनेट में किसका पत्ता कटेगा और सोनिया गांधी की किताब पर बवाल क्यों मचा है?: Reporters Off Air
2026/08/28
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज है. सवाल है कि 2026 में किस मंत्री की कुर्सी जाएगी और किसके हाथ लगेगी बड़ी जिम्मेदारी? बीजेपी के अंदरखाने क्या पक रहा है, किन मंत्रियों पर गिरेगी गाज और किसकी लगेगी लॉटरी? उधर, सोनिया गांधी की किताब के छपने से पहले ही विवाद क्यों खड़ा हो गया है? चिराग पासवान क्या योगी आदित्यनाथ का गेम बिगाड़ सकते हैं? इन तमाम सियासी सवालों और पर्दे के पीछे की हलचल पर चर्चा होगी ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में. आजतक के रिपोर्टर्स संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ जानिए इन सवालों के जवाब और सियासत के अंदर की कहानी, ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस नए एपिसोड में. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, and Piyush Mishra Sound - Suraj Singh
पैलेट गन पर भिड़े राहुल गांधी, वंदे मातरम् की राजनीति और बीजेपी की नई टीम में बवाल?: Reporters Off Air
2026/08/21
राहुल गांधी अचानक धरने पर बैठ गए, जिसकी वजह से ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ की रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ी. लेकिन पॉडकास्ट की शुरुआत होगी वंदे मातरम् विवाद से. इसके बाद बात होगी बीजेपी की नई टीम और मोदी कैबिनेट में होने वाले संभावित बदलाव की. साथ ही यूपी और पंजाब चुनाव की अंदरूनी सियासत पर भी चर्चा होगी. इन सभी मुद्दों पर अंदर की खबर, राजनीतिक विश्लेषण और रिपोर्टर्स के अनुभव सुनिए आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और अमित भारद्वाज के साथ, ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस नए एपिसोड में. Producer - Ankit Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, and Amit Bhardwaj Sound - Rohan Bharti
मानसून सत्र की रस्साकशी, मोदी कैबिनेट में क्या बदलेगा और राहुल गांधी का 2029 प्लान: Reporters Off Air
2026/08/14
संसद के मानसून सत्र में हंगामा, प्रदर्शन और सियासी टकराव लगातार देखने को मिला. संसद में प्रदर्शन का सामान कैसे पहुंचा? संसद परिसर में बंदर कैसे आया? और क्या मोदी सरकार को नए साथी मिलने वाले हैं? वहीं, राहुल गांधी को यूथ कांग्रेस का साथ क्यों नहीं मिला? और सबसे बड़ा सवाल, अमित शाह पूरे सत्र के दौरान सदन से क्यों दूर रहे? इसके अलावा, आपको यूपी से लेकर पंजाब विधानसभा चुनाव तक की खबरें सुनने को मिलेंगी. साथ ही, बात मोदी सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट रिशफल की भी होगी. इन सभी मुद्दों पर अंदर की खबर, राजनीतिक विश्लेषण और रिपोर्टर्स के अनुभव सुनिए आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ, 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस नए एपिसोड में. Producer - Ankit Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, and Piyush Mishra Sound - Suraj Singh
FCRA Bill का पेंच, राहुल गांधी की शर्त और अखिलेश यादव की PDA वाली चुनौती: Reporters Off Air
2026/08/07
FCRA Bill को लेकर सरकार की क्या रणनीति है? क्या इस बिल से हॉस्पिटल और स्कूलों पर असर पड़ेगा, या विपक्ष सिर्फ राजनीतिक नैरेटिव बना रहा है? कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए कौन से नए पैंतरे चलने वाली है? और आखिर राहुल गांधी ने सरकार के सामने कौन-सी शर्त रख दी? इस एपिसोड में बात होगी FCRA को लेकर अमित शाह की गुपचुप बैठकों की. किसने अमित शाह से कहा, "इतनी भी क्या जल्दी?" और आखिर FCRA पर सरकार क्यों ठिठकती दिख रही है? इसके अलावा जानिए, शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्या शिकायत की. मोदी ने TMC के बागी सांसदों से मुलाकात में क्या संदेश दिया? हरभजन सिंह ने रिपोर्टर का मुंह क्यों पकड़ लिया, और उसके पीछे की पूरी कहानी क्या है? उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी बड़ा सवाल है. क्या अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला अब उन्हीं के लिए चुनौती बनता जा रहा है? आखिर वह किस मोर्चे पर फंस सकते हैं, और आगे की सियासत किस दिशा में जाएगी? इन सभी मुद्दों पर अंदर की खबर, राजनीतिक विश्लेषण और रिपोर्टर्स के अनुभव सुनिए आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, संजय शर्मा और पीयूष मिश्रा के साथ, रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस नए एपिसोड में. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Rahul Gautam, and Piyush Mishra. Sound - Rohan Bharti
डिलिमिटेशन बिल पर प्रेशर में क्यों है BJP और राहुल गांधी करवाएंगे अमित शाह का इस्तीफ़ा?: Reporters Off Air
2026/07/31
संसद के मानसून सत्र में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. एक ओर विपक्ष लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी ओर सत्ता पक्ष विपक्ष पर चर्चा से बचने का आरोप लगा रहा है. आखिर मोदी और शाह की चुप्पी क्या संकेत दे रही है? क्या डिलिमिटेशन का मुद्दा बीजेपी पर नया राजनीतिक दबाव बना रहा है? इसी बीच संसद परिसर में विपक्ष ने राम मंदिर के सम्मान में एक अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी बने, राहुल गांधी ने चढ़ावा चढ़ाया और फिर 'चंदा चोरी' पर प्रतीकात्मक नाटक के ज़रिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की अंदरूनी कहानी भी आपको बताएंगे. इस एपिसोड में चर्चा होगी कि क्या डिलिमिटेशन के मुद्दे पर बीजेपी दबाव में है? क्या राहुल गांधी की रणनीति अमित शाह के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ा सकती है? साथ ही, बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के राजनीतिक संकेतों का भी विश्लेषण करेंगे. इन चुनावों ने किन नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं और राष्ट्रीय राजनीति पर इसका क्या असर पड़ सकता है? इन सभी सवालों का विश्लेषण, अंदर की जानकारी और राजनीतिक समीकरणों की पड़ताल सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में, आजतक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, संजय शर्मा और पीयूष मिश्रा के साथ. Producer - Ankit Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Rahul Gautam, Sanjay Sharma, and Piyush Mishra. Sound - Suraj Singh
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर आखिर मोदी सरकार क्यों झुक गई?: Reporters Off Air
2026/07/29
धर्मेंद्र प्रधान का अगर इस्तीफ़ा नहीं होता, तो क्या राहुल गांधी संसद से सड़क तक बड़ा आंदोलन छेड़ते? क्या मोदी सरकार सहयोगी दलों के दबाव में झुक गई, या इसके पीछे कोई और राजनीतिक रणनीति थी? इस बोनस एपिसोड में बात होगी कि क्या एकनाथ शिंदे और चंद्रबाबू नायडू के दबाव ने सरकार का फैसला बदल दिया. देशभर में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के मुद्दे पर क्या कॉकरोच जनता पार्टी और मोदी सरकार के बीच फिर टकराव बढ़ने वाला है? सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' का यह बोनस एपिसोड आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ. Producer - Ankit Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Rahul Gautam, Amit Bhardwaj, and Piyush Mishra. Sound - Rohan Bharti
धर्मेंद्र प्रधान पर मुश्किल में मोदी सरकार और सोनम वांगचुक कैसे माने?: Reporters Off Air
2026/07/24
सोनम वांगचुक आखिर अनशन तोड़ने के लिए कैसे माने? संसद में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव इतना क्यों बढ़ गया? पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ? प्रदर्शनकारी आखिर रेल भवन तक कैसे पहुंच गए? क्या यह सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक थी? संसद में अखिलेश यादव आखिर किनके बीच 'सेटिंग' की बात कर रहे थे? विरोध-प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टरों के साथ हुई बदसलूकी पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा, सबसे बड़ा सवाल. क्या इस हफ्ते की तरह अगला हफ्ता भी संसद के हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा? डिलिमिटेशन बिल का भविष्य क्या होगा? इन सभी सवालों का विश्लेषण और अंदर की जानकारी सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में आजतक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ. Producer - Ankit Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Rahul Gautam, Amit Bhardwaj, and Piyush Mishra. Sound - Rohan Bharti
मानसून सत्र में BJP का प्लान, UP Punjab का चुनावी हाल और सोनम वांगचुक का अनशन: Reporters Off Air
2026/07/17
देश की राजनीति में बदलाव की चर्चा चारों ओर है. बीजेपी में नई टीम के लिए बैठकों का दौर जारी है, तो विपक्ष आगामी मानसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. उधर जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का धरना चल रहा है, तो वहां का मजेदार किस्सा भी बताएंगे. यूपी से लेकर पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अंदरखाने की बात बताएंगे. अंत में बात आगामी मानसून सत्र में होने वाली घमासान पर भी होगी. 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में सुनिए किस्सा, कहानी और शानदार एनालिसिस ऐश्वर्या पालीवाल, संजय शर्मा, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और अनमोल बाली के साथ. Producer - Ankit Reporters - Aishwarya Paliwal, Rahul Gautam, Jitendra Bahadur Singh And Anmol Bali Sound - Rohan Bharti
Ram Mandir Chanda Chori कैसे काउंटर कर रही BJP, Akhilesh की नई चाल और Satluj Ban Inside Story: ROA
2026/07/10
Reporters Off Air के इस एपिसोड में देश की राजनीति के सबसे चर्चित और हालिया मुद्दों पर गहन चर्चा हुई. अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद और उस पर विपक्ष के हमलों से लेकर वक्फ़ विवाद की टाइमिंग पर सवाल क्यों उठ रहे हैं और क्या इससे राजनीतिक नैरेटिव बदलने की कोशिश हो रही है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव की नई रणनीति, दलित वोट बैंक, शंकराचार्य के साथ उनकी बढ़ती नज़दीकियां और 2027 के चुनाव से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों पर क्या है रिपोर्टर्स की राय. इसके अलावा दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर बैन, पंजाब की राजनीति और पश्चिम बंगाल के TMC विवाद पर भी इस एपिसोड में ख़ूब बढ़िया चर्चा हुई. इस पॉडकास्ट में हमारे रिपोर्टर्स इन सभी सवालों पर तथ्यों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और अंदर की जानकारी के साथ विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. Producer - Maaz Siddiqui Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra, Amit Bhardwaj and Rahul Gautam Sound - Rohan Bharti
PDA के बाद अखिलेश का नया दांव, यूपी-पंजाब चुनाव की तैयारी और राम मंदिर चंदा चोरी मामले में क्यों कूद
2026/07/03
BJP में होने वाले बड़े कैबिनेट फेरबदल और संगठनात्मक बदलाव से लेकर कांग्रेस के नए संगठनात्मक अभियान, पंजाब पॉलिटिक्स की अंदरूनी खींचतान, AAP की बदलती रणनीति और Ram Mandir पर तेज़ होती सियासत तक - ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में जानिए राजनीति के सबसे बड़े इनसाइड अपडेट. क्या BJP नए चेहरों पर दांव लगाने जा रही है? Congress आखिर क्यों अपना संगठन पूरी तरह बदल रही है? पंजाब में किस पार्टी की तैयारी सबसे मजबूत है? और Arvind Kejriwal की बदलती राजनीति के पीछे क्या रणनीति है? इस पॉडकास्ट में हमारे रिपोर्टर्स इन सभी सवालों पर तथ्यों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और अंदर की जानकारी के साथ विस्तार से चर्चा कर रहे हैं. पूरी बातचीत सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में. Producer - Maaz Siddiqui Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra, Amit Bhardwaj and Anmol Bali Sound - Suraj Singh
धर्मेंद्र प्रधान को इनाम या सज़ा और राम मंदिर चंदा चोरी के सारे पोल खुले: Reporters Off Air
2026/06/27
मोदी कैबिनेट विस्तार 2026 में क्या बड़े फेरबदल की पटकथा लिखी जा चुकी है? परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर इस बार मोदी सरकार के कौन से दिग्गज मंत्री रडार पर हैं और किन नए चेहरों की लॉटरी लगने वाली है? जानिए किसकी हो सकती है विदाई! राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया है? इस पूरे विवाद और जांच की परत-दर-परत इनसाइड स्टोरी. भरत तिवारी मामले को लेकर बीजेपी के सीएम सम्राट चौधरी आखिर क्यों चौतरफा घिर गए हैं? साथ ही ये भी बताएंगे कि मोहन यादव फंसे या फंसाए गए हैं? सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में. Producer- Ankit Reporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Sanjay Sharma, Jitendra Bahadur Singh & Amit Bhardwaj Sound - Suraj Singh

Podcast reviews

Read Reporters Off Air podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Reporters Off Air relevant audience podcasts


What do you want to promote?