Padhaku Nitin - World Affairs Podcast

Advertise on podcast: Padhaku Nitin - World Affairs Podcast

This podcast has
4 episodes
Language
Publisher
Explicit
No
Date created
2026/01/15
Latest episode
2026/02/05
Average duration
65 min.
Release period
8 days

Description

From power struggles between nations to behind-the-scenes diplomacy, from global conflicts to secret alliances – Padhaku Nitin is now diving deep into the world of International Relations. In this new avatar, we decode the biggest geopolitical events, foreign policy strategies, war rooms, summits, and silent standoffs - all in simple, relatable language with historical context and sharp analysis. Whether it’s the US-China rivalry, India’s global position, West Asia conflicts, nuclear diplomacy, or the politics of the UN - we bring you insights that go beyond the headlines. देशों के बीच सत्ता की खींचतान से लेकर पर्दे के पीछे होने वाली डिप्लोमसी तक, ग्लोबल टकराव से लेकर गुप्त गठबंधनों तक - पढ़ाकू नितिन ने बदला है रूप और इतिहास के साथ उतर आया है अंतरराष्ट्रीय संबंधों की दुनिया में. इस नए अवतार में हम दुनिया की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल घटनाओं, विदेश नीति की रणनीतियों, वॉर रूम की चर्चाओं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और देशों के बीच चलने वाली नोंक-झोंक को आसान भाषा में समझाते हैं. चाहे बात हो अमेरिका-चीन की टक्कर की, दुनिया में भारत की भूमिका की, पश्चिम एशिया के संघर्षों की, परमाणु कूटनीति की या फिर संयुक्त राष्ट्र की राजनीति की. यहां आपको सिर्फ खबर नहीं, बल्कि खबर के पीछे की असली कहानी मिलेगी.

Unlock Padhaku Nitin - World Affairs Podcast podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Padhaku Nitin - World Affairs Podcast podcast


Epstein Files की लगाई आग, Trump का प्रेशर या रूपए का चक्कर - क्यों हुई India-US Deal?: Padhaku Nitin World Affairs
2026/02/05
Deal और War. पिछले दो-तीन सालों को देखें तो ऐसा मालूम होता है कि Geopolitics इसी के इर्द गिर्द घूमती रहती है. ट्रंप ने इसी शब्द के आसपास अपनी पूरी geopolitics रच रखी है. उन्होंने एक डील करने का ऐलान फिर से कर दिया है. इस बार भारत के साथ. सोमवार शाम पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट लिखा और बताया कि देखो भारत और US की डील होने वाली है. US ने भारत के प्रति जो ट्रैरिफ लगाए थे उनमें नरमी बरती है. कहा मोदी जी मेरे इतने अच्छे दोस्त हैं कि भारत भी हम पर अब से मात्र 0% टैरिफ लगाएगा. और हम भारत पर 18% टैरिफ़ लगाएंगे. उस के बाद से ही सोशल मीडिया और देश में बवाल मचा हुआ है . एक तबका नाराज़ है. एक बहुत खुश है. मार्केट उछल रहा है. उधर विपक्ष कह रहा है कि मोदी जी झुक गए हैं. तो Padhaku Nitin World Affairs के इस Episode में इस डील का ही रेशा रेशा खोला गया है. इस ऐलान के बाद से कौन से सवाल हैं जिनके जवाब मिल गए हैं? कौनसे सवालों के जवाब अभी भी नदारद हैं? कौनसे नए सवाल खड़े हो गए हैं? और इनमें परते क्या हैं? Epstein और America Iran के मसले को भी छुआ. क्योंकि हमारे साथ एक ऐसे गेस्ट हैं जो इन सभी मुद्दों पर बराबर अथॉरिटी रखते हैं. Prof. Mohsin Raza. हमारे Regular मेहमान हैं. क्योंकि ये बातें बड़ी चटपटी तरह से समझाते हैं और आपको भी पसंद आते हैं. पूरा पॉडकास्ट देखिएगा और चैनल Subscribe भी करना न भूलिएगा. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: रोहन भारती
more
EU India Trade Deal देसी भाषा में Decoded! : Padhaku Nitin World Affairs
2026/01/28
World Order अब स्मूदली नहीं बदल रहा है, समीकरण बिखर रहे हैं. टूट रहे हैं नए समीकरण बन रहे हैं. ये बात पिछले हफ़्ते Davos में गूंजी. लेकिन इसका असर brussels से लेकर दिल्ली तक देखने को मिल रहा है और ब्रसेल्स-दिल्ली दोनों को देखने को मिल रहा है. 26 जनवरी की परेड में चीफ़ गेस्ट रहीं European Union की Commissioner Ursula Von der leyen और उसके अगले ही दिन हुई एक बड़ी डील India-EU का FTA. ख़ास बात ये है कि ये डील 18 साल से अटकी हुई थी. लेकिन फिर अचानक क्या हुआ कि इतनी बड़ी डील जिससे India-EU का ट्रेड 250 Billion Dollar का बनने की ओर है. वो एकदम से हो गया? दरअसल यही Geopolitics है. दुनिया के एक कोने में हलचल होती है, Shock Waves दुनिया भर में फैलती है और कुछ बड़ा और अहम घट जाता है. जैसे कि ये डील. तो आज पहले तो इसी डील को समझेंगे. समझेंगे कि क्यों PM Modi ने इसे कहा Mother of all Deals? इस डील से आम आदमी को क्या फायदा पहुंचेगा? इस डील के अनाउंस होते ही अमेरिका क्यों चिढ़ रहा है? ये सब समझेंगे एक ऐसी एक्सपर्ट से जिन्होंने इस डील को बहुत क्लोज़ली observe किया. डील जिस कमरे में हुई ये खुद वहां मौजूद थीं. Germany के Highest Civil Honour से सम्मानित हैं. Ministry of External Affairs के Foreign Service Institute में Guest Faculty हैं. UGC Europe Area Studies Programme की Director रह चुकी हैं. School Of International Studies JNU की Chairperson भी. नाम है Professor Ummu Salma Bava. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: सूरज सिंह
more
Iran की शैतान Theory, Israel की Insecurity और Trump का 'Plan Shah' Explained! : Padhaku Nitin World Affairs
2026/01/20
अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो पिछले महीने दो महीने में आपने ईरान से आती तस्वीरें ज़रूर देखी होंगी. कभी तेहरान में पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाती ईरानी जनता. कभी ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की फोटो को सिगरेट से जलाती महिला का फोटो. कभी मस्जिद को नुकसान पहुंचाते ईरानी प्रदर्शनकारी. ये वही ईरान है जिसने 1979 में Islamic Revolution देखा. ये वही ईरान है जो एक दौर में निहायत ही Westernised था और फिर वो दौर भी जब हिजाब ठीक से न पहनने पर एक महिला पहले अरेस्ट की गई फिर कस्टडी में ही उसने दम तोड़ा. पिछले डेढ़ दो महीने से ईरान में सरकार के खिलाफ़ भयंकर प्रदर्शन जारी थे. ईरानी सरकार ने उसे दबाने के लिए बहुत सख़्त कदम भी उठाए. लेकिन मामला Domestic से Geopolitical तब बन गया जब Venezuela में ‘Democracy’ स्थापित करके आए ट्रंप ने कहा- मैं यहां भी आ जाऊं क्या? यहां से मामला बहुत ज़्यादा पेचीदा हो गया है. तो आज इसे ही समझते हैं. समझेंगे कि Iran में ये प्रदर्शन छिड़े क्यों? इनके पीछे सिर्फ़ जनता का असंतोष था या कि कुछ और ताकतें भीं? Iran में होते Protest ने कैसे भारत के चावल व्यापारियों तक को तंग कर रखा है? और Iran ऐसा क्या करने जा रहा है जिससे भारत का 60% Energy Sector सकते में आ सकता है? Padhaku Nitin World Affairs के इस एपिसोड में हमने ये सवाल पूछे हमारे मेहमान और Ex-Ambassador Anil Trigunayat जी से. पिछले 3 दशकों में उन्होंने भारत को दुनियाभर में अलग अलग जगहों पर Represent किया है. Jordan, Libya Malta में Ambassador भी रहे यानि Middle East को जानते समझते बहुत अच्छे से हैं. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: रोहन भारती
more
German Chancellor से लेकर French President तक क्यों मिलाना चाहते हैं PM Modi से हाथ? : Padhaku Nitin World Affairs
2026/01/15
BMW, Volkswagen, Audi और Mercedes-Benz. इन गाड़ियों में कॉमन क्या है? एक ये कि भारतीय सड़कों पर आपको इन गाड़ियों की धूम खूब दिखती है. मिडल क्लास की Aspirations का हिस्सा रही है ये गाड़ियां. लेकिन एक Common बात ये भी है कि ये गाड़ियां इस बात का प्रमाण है कि Europe में हमारा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर जर्मनी है. ये सारी जर्मन गाड़ियां हैं जिनमें भारतियों का इंट्रेस्ट पुरानी बात है, लेकिन नई बात है Germany का भारतीयों में इंट्रेस्ट. ये तस्वीरें देखिए ये हैं Germany के Chancellor फ्रेड्रिक मर्ज़ जो कि State Visit पर भारत के दो दिनी दौरे पर आए हैं. उन्होंने पहले पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद में पतंग उड़ाई फिर वो बैंग्लोर पहुंचे. साथ में लाए 23 जर्मन CEOs और Industry leaders को. साथ में प्रेस कांफ्रेंस की, और इस बात पर ज़ोर दिया कि वो भारत को Indo-Pacific नें जर्मनी का साथी बनाना चाहते हैं. अभी जर्मन चांसलर आए हैं. फिर पोलिश प्रेसिडेंट आने को हैं. फ्रेंच प्रेसिडेंट मेंक्रों भी आने को है फरवरी में. और उससे पहले 26 जनवरी के कार्यक्रम में European Union की हेड Ursula Von der Leyen भी आने को हैं.लेकिन सवाल उठता है कि आखिर यूरोप को अचानक भारत में इंट्रेस्ट क्यों आने लगा है? इसमें बहुत पेंच हैं. बहुत Complexities हैं. जिन्हें हमारे लिए Decode किया है इस एपिसोड में मेहमान बनकर आईं Dr. Sheetal Sharma ने. वो Associate Professor हैं JNU में. European Studies पढ़ाती हैं. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: अमन पाल
more

Podcast reviews

Read Padhaku Nitin - World Affairs Podcast podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Padhaku Nitin - World Affairs Podcast & sponsor relevant audience podcasts


What do you want to promote?

Ad Format

Campaign Budget

Business Details