1506479731
Kaviraj

Advertise on podcast: Kaviraj

This podcast has
70 episodes
Language
Hindi
Explicit
No
Date created
2020/04/05
Latest episode
2021/06/01
Average duration
21 min.
Release period
37 days

Description

कविता। किस्से। कहानी। इतिहास। प्रसंग। गीत। संवाद। विवेचना।रुचि। यात्रा वृतांत और साक्षात्कार का अनूठा संग्रह। कविराज पॉडकास्ट में आपका स्वागत है। यह पॉडकास्ट जीवन और अनुभवों के बारे में है, जिसे कविता, मज़ेदार तथ्य, कहानी और साक्षात्कार के माध्यम से सुनाया जाता है। मैं हूं आपका मेजबान हरीश बेंजवाल। मुझे आशा है कि आप इस पहल की सराहना करेंगे। कृपया मेरे साथ बने रहें। साथ चलें। स्वागत है! अस्वीकरण: कविराज चैनल में व्यक्त की गई राय वक्ताओं और प्रतिभागियों की व्यक्तिगत रायों में से एक है। जरूरी नहीं है कि वे कविराज पॉडकास्ट चैनल या एंकर की राय या विचारों को दर्शाते हों।

Unlock Kaviraj podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Kaviraj podcast


अंदाज़ अपना अपना
2021/06/01
बढ़ती उम्र में काम के चलते हम कई बार उस इंसान के लिए वक़्त नहीं निकाल पाते जो आप हैं। अपने पसंद के गीत, कविता, फ़िल्म, कहानी या किससे ज़रूर देखें, पढ़ें और सुने क्यूँकि आप बेमिसाल हैं। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
संकल्प इक्कीस
2021/01/14
कविराज को सुनने वाले सभी श्रोताओं को नव वर्ष 2021 की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ. पिछला वर्ष हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. लेकिन समय और मौसम सदा एक सा नहीं रहता वो बदलता है. आप ही की तरह मैंने भी नए साल का संकल्प या कहें ‘न्यू ईयर रेज़लूशन’ लिया है अमल कितना कर पाता हूँ ये देखने लायक रहेगा. ये पॉड्कैस्ट मैं सोते हुए बना रहा हूँ क्यूँकि ठंड अभी गई नहीं।? --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
ओखला पक्षी अभयारण्य (O.B.S.)
2021/01/03
ओखला पक्षी अभयारण्य (O.B.S.) का आकार लगभग 4 वर्ग किलोमीटर है और यह उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में NOIDA के प्रवेश द्वार पर स्थित है। यह एक ऐसे बिंदु पर स्थित है जहां यमुना नदी उत्तर प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है और दिल्ली के क्षेत्र को छोड़ती है। यह राज्य के 15 पक्षी अभयारण्यों में से एक है। अभयारण्य में कांटेदार झाड़ी, घास के मैदान और आर्द्रभूमि की पक्षी प्रजातियों को देखा जाता है क्योंकि यह अद्वितीय स्थिति है। ओखला बैराज के निर्माण के कारण इस आर्द्रभूमि का गठन किया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे वर्ष 1990 में अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया। यह अब भारत में 466 IBA (महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों) में से एक है। बिना किसी पूर्व योजना के हाल ही में मुझे यहां जाने का अवसर मिला. यह एपिसोड उसी का एक यात्रा वृतांत है. --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
टिड्डी
2020/10/31
सर्दियां लगभग आ चुकी हैं. शारीर कुछ अलसाया सा महसूस करने लगा है. देखी जाएगी वाले रवैय्ये से बचें।नींद लाने के लिए एक छोटी कहानी. पेश है टिड्डी। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
वर्षगाँठ
2020/10/07
आज मेरा जन्मदिन है। वर्षगाँठ, जन्मदिन, सालगिरह, बर्थ्डे। इस सफ़र में बहुत कुछ पाया है। बहुत कुछ करना अभी बाकी है। मन में जिज्ञासा उमड़ी तो पता चला औपचारिक रूप से जन्मदिन मनाना प्रचलन १ सेंचरी ए. डी. से आरम्भ हुआ। और हैपी बर्थ्डे वाला गीत १८५९ में लिखा गया और ये कॉपीरायट प्रोटेक्टेड था। जीवन में एक बार गोल्डन बर्थ्डे भी आता है. सबसे ज्यादा जन्मदिन अगस्त माह में आते हैं. व्यक्तिगत जीवन में जन्मदिन एक सामान्य दिन की तरह रहा। और क्या मायने हैं वर्षगाँठ के मेरे व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में. चलिए सुनते हैं। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
हिंदी Medium
2020/09/16
अपनी है। स्वदेशी है। लिपि भी है। भाव भी है। व्याकरण भी है। छोटा बड़ा कोई अक्षर नहीं। आधे शब्दों को भी जोड़कर रखती है हिंदी। तो फिर ग्लानि क्यूँ? शंका क्यूँ? कुंठा क्यूँ? बैर क्यूँ? हिंदी हैं हम वतन हैं हिन्दोस्ताँ हमारा। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
३३१०
2020/09/11
‘Basics’ या मूल ज़रूरतें को पूरा करते हुए वक़्त के साथ चलना और बदलना ज़रूरी है। बशर्ते उसमें सुकून की अनुभूति हो। संवाद के कई माध्यमों से रूबरू होने का जीवन में अनुभव मिला। पिता और दोस्तों को अंतर्देशीय पत्र से लेकर लोकल पी सी ओ बूथ पर पल्स रेट के दर पर बात करना और आख़िर में घर में मोबाइल फ़ोन का आना। चरणबद्ध सफ़र में हर चीज की अहमियत का पता चलता गया। नोकिया ३३१० ने परिवार की दूरी मिटा दी। भटकाव कम थे। टेक्नॉलजी वरदान का कथन सार्थक लगा। समय का ना तो अभाव था और ना शिकवा। इस वर्ष फ़िनलैंड की कम्पनी नोकिया के ३३१० मॉडल को फ़ोन को २० साल हो गए। आपका पहला मोबाइल फ़ोन कौन सा था? आपकी क्या स्मृतियाँ हैं? क्या आपको वह उपहार स्वरूप मिला? ज़रूर साझा करें। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
शिक्षार्थ आइए-सेवार्थ जाइए !
2020/07/31
यह पंक्ति प्रत्येक विद्यालय व कॉलेज के बाहरी द्वार पर लिखी होती है। इसे लिखने का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा का प्रयोग देश की सेवा के लिए करने हेतु प्रेरित करना है। नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० इस संदर्भ में एक तर्कसंगत प्रयास है। दुर्भाग्य से ये कदम बहुत पहले उठा लेने चाहिए थे। शिक्षा को किसी भी रूप में थोपा जाना सही नहीं बल्कि छात्र की रुचि, बौधिक और शारीरिक क्षमता के अनुरूप होनी चाहिए। खेल के प्रति उत्साह रखने वाले को उस खेल से विमुख नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार गीत, संगीत, नृत्य या अन्य कौशल में रुचि रखने वाले का सही मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन होना चाहिए। तभी देश में प्रतिभाएँ बिना किसी कुंठा के उभर पाएँगी। ये अनवांछित पढ़ाई का दबाव कई सपने उभरने नहीं देता है । #podcast #hindipoems#podcastersofinstagram #anchorfm#googlepodcasts #podcastlife#spotifyindia #hindi #indianpodcast#indianpodcaster #history #kaviraj#indianpodcaster #languages#indianhistory #hindipodcast #stories#hindipodcast #podcaster#podcastersofinstagram #unesco#culture #oraltradition #education#nationaleducationpolicy2020#shiksha #nep2020 --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
मत्तूर ग्राम
2020/07/06
मत्तूर ग्राम भारत का आख़िरी संस्कृत बोलने वाला ग्राम। एक ओर देश की एक फीसदी से कम आबादी का संस्कृत बोलना और दूसरी ओर गांव के सभी लोगों का संस्कृत बोलने के अलावा हर घर में एक इंजीनियर होनाभले ही आश्चर्य लगे, लेकिन यह सौ फीसदी सच है। मैं बात कर रहा हूं शिवमोग्गा जिले के मट्टूर गांव की। जिसे "संस्कृत गांव" के नाम भी जाना जाता है। इस गांव के हर घर में एक आईटी इंजीनियर है। विशेषज्ञों की मानें तो संस्कृत सीखने से गणित और तर्कशास्त्र का ज्ञान बढ़ता है और दोनों विषय बड़ी आसानी से समझ आ जातेहैं। यही कारण है कि गांव का युवाओं का रुझाने धीरे-धीरे आईटी इंजीनियरिंग की ओर हो गया और आज यहां घर-घर में इंजीनियर है। जानकारों का मानना है कि जप और वेदों के ज्ञान से स्मरण शक्ति बढ़ती है और ध्यान लगाने में मदद मिलती है। गांव के कई युवा एमबीबीएस या इंजीनियरिंग के लिए विदेश भी जाते हैं। यहां युवाओं का रुझान आईटी सेक्टर की ओर इस कदर है कि हर घर से एक आईटी इंजीनियर है। यहां के कई युवा इंजीनियर विदेशों में कार्यरतहैं। तुंगा नदी के किनारे बसे इस छोटे से गांव के लोग आम जीवन में संस्कृत का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि इच्छुक व्यक्ति को संस्कृत सिखाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वर्ष 2016 को मुझे इस गाँव में जाने का सौभाग्य मिला. #podcast #hindipoems#podcastersofinstagram #anchorfm#googlepodcasts #podcastlife#spotifyindia #hindi #indianpodcast#indianpodcaster #history#indianhistory #kaviraj#modernindianhistory#indianpodcaster #languages#indianhistory #hindipodcast #stories #hindipodcast #podcaster#podcastersofinstagram #unesco#culture #oraltradition #travelogue #sanskrit  --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message
भारतीय सिनेमा में रेल
2020/07/03
अपने १८७ साल के गौरवपूर्ण इतिहास में भारतीय रेल भारत के हर नागरिक को कभी ना कभी अपनी सवारी ज़रूर करायी है। भारत के संदर्भ में रेलवे का आग़ाज़ बहुत शानदार रहा है। और लगभग हर छोटे बड़े, गरीब अमीर ने इसके माध्यम से ज़िंदगी का सफ़र तय किया है। रूपहले पर्दे यानी सिनेमा ने भी भारतीय रेल के साथ सफ़र किया है और किसी ना किसी फ़िल्म का हिस्सा भारतीय रेल ज़रूर होती है। रोमैन्स, रोमांच, ट्रैजेडी, मस्ती के बहुत सारे वो दृश्य आज भी रूपहले पर्दे के अहम हिस्सा हैं। आइये एक झलक़ भर देख लें सिनेमा मेँ भारतीय रेल को। स्वागत है! Gratitude: Ms. Sarla Chaudhary (Voice over artist and the familiar, popular female voice behind Indian Railways public announcement at Platforms across India) Music/Background Score credit:  Sholay theme music, Sholay Media and Entertainment Pvt. Ltd.  Sadma background music, Shemaroo Video Pvt. Ltd.  Mujhe apna yaar bana lo, Boyfriend, Naresh Saigal Films  Mere Sapnon ki Raani, Aradhana,  United Producers,  Shakti Films --- Send in a voice message: https://anchor.fm/harish-benjwal/message

Podcast reviews

Read Kaviraj podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Kaviraj relevant audience podcasts


What do you want to promote?