1567643196
Jhalawar hulchal

Advertise on podcast: Jhalawar hulchal

This podcast has
14 episodes
Language
Hindi
Date created
2021/05/14
Latest episode
2022/06/22
Average duration
2 min.
Release period
37 days

Description

24 न्यूज

Unlock Jhalawar hulchal podcast Email contact info,
Listeners & Audience details

Email contact information

Direct podcast contact details

Listeners

Audience numbers & engagement insights

Audience details

Podcast Insights

Podcast episodes

Check latest episodes from Jhalawar hulchal podcast


बढ़ने लगे मरीज
2022/06/22
झालावाड अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
पुलिस कर रही कार्यवाई
2022/04/19
झालावाड। यातायात नियमों की अनदेखी पर झालावार पुलिस कर रही है चालान की कार्रवाई प्रतिदिन करीब 20 से अधिक चालान बनाए जाते हैं --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
साई बाबा की नगरी शिर्डी मे गुरुपौर्णिमा की सुरुआत
2021/07/23
शिर्डी,महाराष्ट्र के साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी की ओर से आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। उत्सव के अवसर पर श्री साईं बाबा समाधि मंदिर और उसके आसपास बिजली की रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया। पर्व के प्रथम दिन प्रातः 5 बजे श्री की प्रतिमा एवं पवित्र ग्रंथ 'श्री साईसच्चचरित' का जुलूस निकाला गया। जुलूस में संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कान्हूराज बगाटे,उपस्थित रहे। उत्सव के अवसर पर प्रातः 6 बजे संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बगाटे ने श्री की पद्य पूजा की. दोपहर 12.30 बजे दोपहर की आरती हुई। अपराह्न 4 से 6 तक मंदिर मे कीर्तन हुए। श्री की धुपराती शाम 7 बजे और पड़ोसियों ने रात 10.30 बजे की। साथ ही वदारकामाई मंदिर को श्री साईसच्चचरित पारायण के लिए पूरी रात खुला रखा गया। इस वर्ष के उत्सव के अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की उदार साईं भक्त श्रीमती शुभा पाई के दान से, मंदिर और उसके आसपास फूलों की आकर्षक सजावट और सुनील बरहाटे, साई समर्थ इलेक्ट्रिकल, शिरडी ने मंदिर में आकर्षक विद्युत प्रकाश व्यवस्था की। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
जल स्वछता समिति का हुआ पुनर्गठन। समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होगी।
2021/07/21
झालावाड़। जल जीवन मिशन हर घर नल हर घर जल योजना के तहत झालरापाटन पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कलमंडी कला के ग्राम सिंघानिया में झालरापाटन प्रधान भावना झाला की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान संचालन करते हुए सेल्प डवलपमेंट इंस्टीयूट से आये प्रोजेक्ट मैनेजर रवि श्रृंगी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गिरिराज चौधरी ने योजना के संचालन को लेकर जागरूक किया । कार्य योजना बनाते हुए जल स्वछता समिति का पुनर्गठन किया। समिति 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।प्रत्येक ग्राम वासियो से हर घर से 10 प्रतिशत राशि की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रधान भावना झाला ने सभी ग्रामवासियो की जल समस्या को देखते हुए जल जीवन मिशन के लिए इस कार्ययोजना को समय पर पूर्ण कराने की बात कही। समिति में जोड़े गए सदस्यों से कहा कि इस कार्य को हर मोहल्ले में समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया। सभा मे सरपंच विक्रम सिंह ग्रामविकास अधिकारी दुष्यंत दहावा एवं सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
प्रधान भावना झाला ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
2021/07/10
झालावाड़ जिले के झालरापाटन पंचायत समिति प्रधान भावना झाला ने ग्राम पंचायत जूनापानी में दो सड़को के कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की सड़क पानी बिजली की समस्या सुनी ओर उनका समय रहते निस्तारण का आश्वाशन दिया। प्रधान भावना झाला ने सबसे पहले जूनापानी गांव में ग्रामीण शोभाराम के मकान से रामलाल के मकान तक गांव जूनापानी व मुख्य मार्ग से हरजी दायमा के मकान तक गांव भगवानपुरा में 5-5 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलोकिंग सड़को के लिए पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। ऐसे में अब यहां के ग्रामीणों को बारिश के दौरान फैलने वाले कीचड़ से निजात मिलेगी। आवागमन में भी सुविधा होगी। इसके बाद कलमंडीकला से लुहारियादेह हरीश पुरा गांव में नवनिर्मित डामर सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता की भी जानकारी ली। झाला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क पानी बिजली की कई समस्याएं है। इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर निदान किया। वही अन्य विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से सुझाव के लिए इस दौरान इस दौरान बड़ी कलमंडी गांव में एक ग्रामीण ने क्षेत्र की पेयजल समस्या का संकट बताते हुए कहा कि एक ट्यूबवेल लगाई जाए तो बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। गर्मी के समय पानी के लिए दूरदराज से लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस पर टूवेल खुदाई कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच आदि से समस्या का समाधान करने के लिए चर्चा की गई। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
गुरुजी का कमाल घर की छत को ही बना दिया खेत
2021/07/06
झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखंड क्षेत्र के घाटोली निवासी एक शिक्षक ने अपने घर की छत को खेत बना दिया है और इस पर वह जैविक खेती कर रहा है। शिक्षक की ओर से कई तरह की सब्जियां और फुलवारी यहां लगाई है। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
कांग्रेस सेवादल में होगा पुनर्गठन
2021/07/03
झालावाड़ जिले के कांग्रेस सेवादल में जल्द ही पुनर्गठन की प्रकिया होगी। प्रदेश में नेताओ का दौरा चल रहा है। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
भालता थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 4 साल के बालक की मौत दर्जनों लोग घायल
2021/06/27
झालावाड़। मध्य प्रदेश से जिले के भालता थाना क्षेत्र के कल्लाजी की बारी धर्मिक स्थल पर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से इसमे सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 4 साल के बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में मध्य प्रदेश के भड़का गांव निवासी करीब एक दर्जन से अधिक लोग आसलपुर के नजदीक धार्मिक स्थल पर आ रहे थे। इसी बीच भालता थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेडी लोढान के समीप हाइवे पर घाटी से उतरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से अकलेरा सीएचसी लेकर आए यहां चिकित्सा कर्मियों ने शीघ्र ही सभी का उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान घायल बालक मध्यप्रदेश के भड़का गांव निवासी ललित ( 4) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान अकलेरा सीएचसी से 14 जनों को झालावाड़ रैफर किया। वही भालता थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि एक 4 साल के बालक की मौत हुई है। और 10 घायल हुए हैं। जहां 5 को झालावाड़ रेफर किया। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
बहुजन समाज पार्टी ने दिया राज्यपाल के नाम 6 सूत्री ज्ञापन
2021/06/22
झालावाड़.  बहुजन समाज पार्टी की ओर से आमजन की समस्याओं के लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को 6 सूत्री मांगो का ज्ञापन सोपा ओर समय रहते कार्यवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में दलित एवं कमजेर वर्गो पर बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने प्रदेश में नाबालिग बालिका और महिलाओं पर बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं को रोकने विद्युत दरों को नियंत्रित करने एवं कोरोनाकाल का बिजली बिल माफ करने खानपान एवं रोजमर्रा के काम में आने वाली वस्तुओं पर महंगाई को काबू करने डीजल और पेट्रोल पर वेट और टेक्स कम कर राज्य सरकार आमजन को राहत प्रदान कर बिगड़ती कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार करने के राज्यपाल से राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की। इससे आमजन के जीवन को सरल और सुगम बनाया जा सकें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार रेगर एडवोकेट लोकसभा प्रभारी रामभरोस बैरवा जिला कोषाध्यक्ष मकसूद मंसूरी जिला संगठन मंत्री रामस्वरूप बैरवा पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह यादव पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी चन्द्रसिंह किराड़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह जाट मांगीलाल मेघवाल नवनीत पाटीदार भूपेन्द्र कुमार राजराम मेघवाल कमलेश पथिक सरोज यादव राधा बैरवा किशनलाल मेघवाल मांगी बाई आदि मौजूद रहे। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
विधवा महिला से हथियार बन्द लुटेरों ने लुटे 11 लाख
2021/06/18
झालावाड जिले के मनोहरथाना कस्बे मे देर रात अज्ञात हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के दम पर मारपीट कर विधवा के घर में रखे लाखों रूपये की नकदी व जेवर लूट कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहरथाना कस्बे के कोली मोहल्ले में देर रात लगभग 5-6 हथियारबंद बदमाशो ने विधवा महिला कांतिबाई के घर के मुख्य दरवाजे की दीवार मे गढ्ढा कर खोला दिया, ओर उसके घर में प्रवेश किया । वहीं बाद मे देशी कट्टो की नोक पर उसके साथ मारपीट कर गेहूं के ड्रम के नीचे गड्ढे दबा कर रखे गये लाखों रूपये की नकदी और 250 ग्राम चांदी के जेवर लूट ले गया, पीडिता के अनुसार उसने कुछ वक्त पहले जमीन बेची थी ,जिसके 11 लाख 50 हजार रुपए नगद व 250 ग्राम चांदी के जेवर उसने घर मे दबाकर रखे हुए थे,जिन्हे बदमाश लूट कर ले गए । सारे मामले मे प्रत्यक्षदर्शी युवक बालू मेहर ने बताया कि रात्रि मे कुछ अज्ञात लुटेरे आए और उसके सिर पर बंदूक लगा दी और उसकी भाभी कांति बाई व उसकी पत्नी माया के साथ जमकर मारपीट की । वहीं लुटेरे मारपीट कर सभी के बंदूकें लगाकर सीधे जहां रुपए रखे थे वहां से रुपए निकालकर ले गए, अन्य किसी चीज के बदमाशो ने हाथ नहीं लगाया । बदमाशो द्वारा की गई मारपीट से निकले खून के छींटे भी बिस्तर पर देखे जा सकते हैं, सारे मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा मनोहरथाना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है तो वहीं मनोहरथाना पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message
भारतीय किसान संघ तहसील मनोहरथाना की बैठक सम्पन।
2021/06/17
झालावाड़। जिले के मनोहरथाना में भारतीय किसान संघ की तहसील मनोहरथाना की बैठक ग्राम पंचायत बनेठ के गांव सागोनी के पास परवन नदी के तट पर स्थित प्राचीन देवनारायण मंदिर पर सम्पन हुई। बैठक का शुभारंभ संघ जिला के प्रभारी राजेंद्र वर्मा व युवा प्रमुख हरिमोहन मीणा ने दीप प्रज्वलित व ध्वज लगाकर किया। इसमे बिजली खाद बीज सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा ने संगठन की रीति नीति के बारे में बताते हुए कहा कि सबका पेट भरने वाले अन्नदाता किसान को हर जगह समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को जागरूक होना पड़ेगा। वही खाद बीज खरीदते समय किसान बिल जरूर ले। बैठक में आए किसानों ने बताया कि मनोहरथाना क्षेत्र में बिजली आने के तीन दशक बाद भी बिजली लाइनों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इससे तहसील में झूलते तार व झुके हुए खंभों से गांवो में आगजनी व पशुधन के करंट लगने से कई मौतें हो चुकी हैं। वही बरसात के दिनों में बिजली नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैठक में तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा ने बताया कि तहसील में सागोनी , सरेडी, देवरी जागीर, खुरी, तलावड़ा, जालमपुरा आदि ऐसे गांव है जहां पर शमशान भूमि नहीं है। और शमशान तक जाने के लिए रास्ते भी नहीं। जबकि गांव में टीनशेड नहीं होने से बरसात के समय अचानक कोई मृत्यु होती है। तो अंतिम संस्कार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मनोहरथाना तहसील में अनेक जगह सहकारी भवन बने हुए हैं लेकिन इनमें खाद बीज नहीं मिलता है। ऐसे में बुवाई का समय नजदीक आ रहा है। जिससे किसानों को महंगे दामों में बाजार से बीज खरीदना पड़ रहा है। लगातार पटवारी हड़ताल पर होने से किसानों के केसीसी में ऋण दर्ज कराने व इंतकाल खुल आने ज
कोरोना काल के चलते भी रीड की हड्डी के दो बड़े ऑपरेशन सफल
2021/05/16
अकलेरा। निरोगधाम हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अकलेरा में मध्य प्रदेश के दो मरीजों के गंभीर रीड की हड्डी के ऑपरेशन कर राहत दी। कोविड के चलते इन मरीजों का मध्य प्रदेश सहित अन्य अस्पताल इलाज करने में रुचि नही ले रहे थे। अस्पताल निदेशक कंवरलाल मीणा ने बताया कि मरीज रमेश मीना 50 साल निवासी गुना मध्यप्रदेश और मरीज गोकुल 30 साल निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश के रीड की हड्डी टूट जाने से कई तरह की समस्या आ रही थी इस पर परिजन मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर व् कोटा जैसी जगहों पर ले गए। लेकिन कोरोना के चलते किसी भी हॉस्पिटल ने भर्ती नहीं किया। ऐसे में किसी परिचित ने अकलेरा निरोगधाम अस्पताल के बारे में बताया इस पर परिजन गत दिनों जब मरीजों को निरोगधाम हॉस्पिटल लेकर आए। यहां न्यूरो सर्जन डॉ.आकाश रामभाऊ दांगट व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप कुंवर ने दोनों मरीजों की जांच शुरू कर सबसे पहले एमआर आई सीटी कराई। इस पर दोनों की रीड़ हड्डिया अलग अलग जगह से टूट रही थी। इसके कारण दोनों पैर पूरी तरह से सुन्न पड़ गए। और मूत्र मार्ग से पेशाब आना बंद हो गया। इसकी जानकारी परिजनों को देकर जल्द ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। कोविड की गाइडलाइन की पालना करते हुए ओ टी टीम जावेद अली राधेश्याम लोधा लीला मालव टेरेसा जॉनसन ने मिलकर सफलता पूर्वक दोनों जटिल ऑपरेशन किए। मरीज अब चल फिर सकते है। और मरीज पूर्णतया स्वस्थ है। और मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी कर दी गई है। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/jhalawar-halchal/message

Podcast reviews

Read Jhalawar hulchal podcast reviews


0 out of 5
0 reviews

Podcast sponsorship advertising

Start advertising on Jhalawar hulchal relevant audience podcasts


What do you want to promote?